"दहशत" के लिए 356 परिणाम मिले
बिलासपुर
खूनी खेल : सिरगिट्टी के गणेश नगर में युवक की पत्थर से कुचलकर नृशंस हत्या, इलाके में दहशत
हत्या का तरीका: शुरुआती जांच और फॉरेंसिक साक्ष्यों के अनुसार, आरोपियों ने युवक की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या की है। क्राइम सीन से पुलिस ने खून से सने सीमेंट के दो बड़े पोलनुमा भारी पत्थर बरामद किए हैं, जिससे सिर पर वार किए जाने की आशंका है।
कोरबा
दहशत : घर में मिला 11 फीट किंग कोबरा, टीम ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा
कोरबा वनमंडल के पसरखेत रेंज अंतर्गत ग्राम छुईढोड़ा में रविवार को एक 11 फीट लंबा किंग कोबरा घर में घुस गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।
गरियाबंद
तेंदुए का हमला : 7 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल, इलाके में दहशत का माहौल
चट्टानपारा गांव में गुरुवार रात एक सात वर्षीय बालक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और उसे जंगल की ओर खींचने का प्रयास किया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बहादुरी दिखाते हुए तेंदुए को खदेड़कर उसे बचा लिया। इस हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।
विदेश
युद्ध तैयारी : परमाणु सैन्य अभ्यास शुरू, नाटो देशों में बढ़ी दहशत
रसिया और बेलारूस ने यूक्रेन युद्ध के बीच तीन दिवसीय संयुक्त परमाणु सैन्य अभ्यास शुरू किया है, जिसमें 65 हजार सैनिक, मिसाइल सिस्टम, फाइटर जेट, युद्धपोत और पनडुब्बियां शामिल हैं। रूस ने इस्कंदर-एम मिसाइल सिस्टम में परमाणु हथियार लोड करने का वीडियो भी जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह अभ्यास यूक्रेन और NATO देशों को रणनीतिक संदेश देने की कोशिश माना जा रहा है। बढ़ते ड्रोन हमलों और वैश्विक तनाव के बीच इस अभ्यास ने यूरोप और पश्चिमी देशों की चिंता बढ़ा दी है।
जांजगीर-चांपा
खूनी रात : निर्माणाधीन मकान में खून से लथपथ मिले परिवार के 4 शव, गांव में दहशत
जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवंतरा में बुधवार देर रात एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतकों में मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा शामिल हैं। गुरुवार सुबह निर्माणाधीन मकान में चारों के शव खाट पर खून से लथपथ मिले। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मामले में एक पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विदेश
क्रूज़ पर मौत का साया : MV हॉन्डियस में फैले हंटावायरस ने 23 देशों में बढ़ाई दहशत, जानिए कैसे फैल रही यह बीमारी
ऐंटार्कटिका की लक्ज़री यात्रा पर निकले क्रूज़ शिप ‘MV हॉन्डियस’ में रहस्यमयी बीमारी ने यात्रियों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया। शुरुआती जांच में ‘ऐंडीज़ हंटावायरस’ संक्रमण की आशंका जताई गई है, जो चूहों से फैलने वाला दुर्लभ लेकिन घातक वायरस माना जाता है। जहाज़ पर कई यात्रियों में बुखार और सांस संबंधी समस्याएं सामने आने के बाद तीन लोगों की मौत की खबर ने अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। अब विभिन्न देशों में लौट चुके यात्रियों की ट्रैकिंग और स्वास्थ्य जांच तेज कर दी गई है।
छत्तीसगढ़
ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग : धमाकों से दहशत, घर छोड़कर भागे लोग; VIDEO आया सामने
कवर्धा के ग्राम पंचायत पोंडी में गुरुवार को ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
छत्तीसगढ़
आदमखोर तेंदुए का कहर : घर के आंगन से बुजुर्ग को घसीटकर जंगल में ले गया, क्षत-विक्षत शव मिलने से दहशत
डोंगरी टोला (चांटी) में तेंदुए के हमले में 55 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। तेंदुआ बुजुर्ग को घर के आंगन से घसीटकर जंगल में ले गया, जहां उसका क्षत-विक्षत शव मिला। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और वन विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ाकर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है।
देश
धमाकों से दहशत : जालंधर BSF मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट, अब NIA संभालेगी कमान
जालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर एक स्कूटर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें एक डिलीवरी बॉय को हल्की चोटें आईं और आसपास नुकसान हुआ। इसी तरह की संदिग्ध घटना अमृतसर में भी सामने आई, जिससे पूरे पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इन घटनाओं की जांच NIA को सौंपी गई है और फॉरेंसिक टीम विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है। राज्य भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर संभावित साजिश के पहलू की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़
फिर डोली धरती : 36 घंटों में तीन बार आए भूकंप के झटके, दहशत में ग्रामीण
छत्तीसगढ़ के देवभोग क्षेत्र में पिछले 36 घंटों के भीतर तीन बार हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोगों में डर और दहशत फैल गई। दोपहर, रात और अगले दिन दोपहर में आए इन झटकों की तीव्रता कम रही (पहला लगभग 0.7 रिक्टर स्केल), लेकिन लगातार कंपन ने लोगों को परेशान कर दिया। अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि कई लोग घरों से बाहर रहने को मजबूर हैं। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखते हुए लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है।
देश
एक्सप्रेस में आग : स्लीपर कोच में धुआं उठा, दहशत में कूदे यात्री
चारमीनार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच (S5) में तेलंगाना के अलेर रेलवे स्टेशन के पास अचानक आग लग गई। धुआं उठते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग चलती ट्रेन से कूद गए। रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से ट्रेन को समय रहते रोक लिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
छत्तीसगढ़
दुर्ग में सनसनी : पत्थर से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, करहीडीह क्षेत्र में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के करहीडीह इलाके में सांस्कृतिक भवन के पास एक युवक नारायण निषाद की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव सुबह खून से लथपथ हालत में मिला, जिसमें सिर पर पत्थर से गंभीर वार के निशान थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और स्थानीय लोगों से पूछताछ के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है। हत्या के पीछे कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस इसे योजनाबद्ध वारदात मानकर जांच कर रही है।