"पुरानी रंजिश" के लिए 84 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Dabra News: पेट्रोल पंप पर आधी रात फायरिंग, गोली लगने से पेट्रोल मशीन क्षतिग्रस्त, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध
Dabra News: डबरा में आधी रात एक पेट्रोल पंप पर अज्ञात युवक ने फायरिंग कर दी। गोली पेट्रोल मशीन में लगने से नुकसान हुआ। घटना के समय पंप बंद होने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
जांजगीर-चांपा
Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार
Crime news Janjgir-Champa: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पामगढ़ थाना इलाके के कोसला गांव में संपत्ति का पारिवारिक विवाद इस कदर बढ़ा कि एक भाई ने अपने ही सगे भाई और भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया। डंडे के अंधाधुंध वार से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।
राष्ट्रीय
Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा
Manjeet Kaur death: पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर ने 54 दिनों तक जिंदगी से जूझने के बाद दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा हुआ है।
रायगढ़
Woman harassment case: घर घुसकर मारपीट और छेड़खानी का आरोप, सरपंच समेत 4 गिरफ्तार
Woman harassment case: धरमजयगढ़ के ओंगना गांव में महिला के घर घुसकर छेड़खानी और मारपीट के मामले में पुलिस ने सरपंच समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग वाला मोबाइल भी जब्त किया है।
बेमेतरा
बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, घर में खून से लथपथ मिले दोनों शव, जांच में जुटी पुलिस
परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कमकावड़ा में 60 वर्षीय बलिराम साहू और उनकी पत्नी के शव खून से लथपथ हालत में मिले। बुजुर्ग दंपती की हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी मच गई। घटना के बाद मृतकों के घर के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वारदात से परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि गांव के लोग भी सहमे हुए हैं।
रायपुर
सड्डू में पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद मारपीट, पुलिस ने तीन घंटे में पकड़े आरोपी
रायपुर के सड्डू स्थित चावला पेट्रोल पंप पर पुरानी रंजिश के चलते पांच युवकों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट की घटना CCTV में कैद हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने तीन घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
बालोद
युवक की रॉड मारकर हत्या, पिता-पुत्र ने दिया वारदात को अंजाम, गिरफ्तार
देवरी थाना क्षेत्र के खैरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक हितेश सिन्हा पर लोहे की रॉड से हमला करने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। हमले में युवक के शरीर में 20 से ज्यादा फ्रैक्चर हुए थे, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी हीरामन सिंह और कामेंद्र सिन्हा को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
राजनांदगांव
खौफनाक अंत : कश्मीरी पारा में खूनी खेल, चाकू से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट
डोंगरगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते हुई हिंसक वारदात में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कश्मीरी पारा में आरोपी अभय निषाद ने डंडे और चाकू से हमला किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
राष्ट्रीय
6 घंटे के भीतर ताबड़तोड़ 3 वारदातें, शराब दुकान से लेकर थीम रोड तक गोलियों की गूंज, दहशत में शहरवासी
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में महज 6 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शराब दुकान पर मुफ्त शराब नहीं मिलने से लेकर सट्टे के पैसों के विवाद तक बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग की। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
रायपुर
बेखौफ बदमाशों का तांडव, स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला
उरला थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार एक युवक पर कुछ बदमाशों ने बीच सड़क धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी युवक पर ताबड़तोड़ वार करते दिखाई दे रहे हैं। घायल युवक खुद अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
सूरजपुर
वारदात : पार्क में युवती पर चाकू से हमला, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
शहर के नेहरू पार्क में एक युवती पर अज्ञात युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया। कोतवाली थाना से महज 500 मीटर दूर हुई इस घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी की तलाश में जुटी है।
राष्ट्रीय
खूनी रंजिश : बातचीत के बहाने बुलाकर दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, इलाके में तनाव
जबलपुर के घमापुर चौक के पास पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला हुआ। विशाल की मौत हो गई, जबकि अंकित गंभीर रूप से घायल है। दो आरोपी हिरासत में हैं और एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।