"बाल विकास विभाग" के लिए 113 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: डोंगरीपारा शिविर में हितग्राहियों को मिली सहायता, दिव्यांगों और बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र
Seva Sankalp Abhiyan: कोंडागांव नगर के डोंगरीपारा में आयोजित सेवा मेरा योगदान शिविर में प्रदेश के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सहायता राशि, अधिकार अभिलेख, दिव्यांग उपकरण, आयुष्मान कार्ड, जन्म एवं जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य लाभ प्रदान किए गए।
राज्य सरकार
CG State Women Commission: डॉ. ममता साहू ने किया कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण, छात्राओं से सुनी समस्याएं
CG State Women Commission: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने रायपुर स्थित राज्य स्तरीय पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार
Mahtari Vandan Yojana: महिला हितग्राहियों से मिलीं मंत्री राजवाड़े, योजनाओं से बदलाव की ली जानकारी
Mahtari Vandan Yojana: सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्राम कुंजनगर पहुंचकर महिलाओं और हितग्राहियों से संवाद किया। उन्होंने महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिल रहे लाभ, अनुभवों और परिवारों में आए बदलाव की जानकारी ली।
बिलासपुर
Mahatari Vandan Yojana: सत्यापन में बड़ा खुलासा,542 महिलाएं मिलीं अपात्र, 30 लाख रुपए की हुई रिकवरी
Mahatari Vandan Yojana: लाभार्थियों की पात्रता जांच में 542 महिलाएं अपात्र पाई गई हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इनसे करीब 30 लाख रुपए की राशि वापस वसूल की है। जिले में 4.17 लाख से अधिक हितग्राहियों में से 98.58 प्रतिशत का सत्यापन पूरा हो चुका है।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: बलरामपुर में खिलौना दान से खिलेगी आंगनबाड़ी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान
Seva Sankalp Abhiyan: बलरामपुर जिले में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान आयोजित किया जाएगा। इसके तहत जिले के 2371 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए जनसहयोग से खिलौने जुटाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षित और उपयोगी खिलौने दान कर बच्चों के विकास और खुशियों में भागीदार बनने की अपील की है।
राज्य सरकार
Teeja Pora Festival: तीजा-पोरा पर सजा मुख्यमंत्री निवास, सीएम साय ने कहा- आज मेरा घर आप बहनों का मायका है
Teeja Pora Festival: नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशभर से पहुंचीं माताओं-बहनों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री निवास को उनका मायका बताया। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति, पारंपरिक खेल, लोक कलाकारों की प्रस्तुति और ग्रामीण परिवेश की झलक देखने को मिली।
राज्य सरकार
National Nutrition Month: आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए घर-घर पहुंच रही पोषण की जानकारी
National Nutrition Month: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड में पोषण माह 2026 के तहत बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं और किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य व पोषण सुधार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में संतुलित आहार, एनीमिया रोकथाम, स्वच्छता और कुपोषण की पहचान को लेकर समुदाय को जागरूक किया जा रहा है।
राज्य सरकार
National Nutrition Month: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाया जाएगा पोषण का मजबूत केंद्र
National Nutrition Month: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 की शुरुआत हो गई है। ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के तहत बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं के पोषण सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान में आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास के मजबूत केंद्र के रूप में विकसित करने के साथ जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर रहेगा।
राज्य सरकार
Anganwadi Development : नए भवन से बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, बच्चों को मिली बेहतर सुविधा
Anganwadi Development: सरगुजा के अम्बिकापुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत सपना के झोझया पारा धनगवां में 11.69 लाख रुपये की लागत से नया आंगनबाड़ी भवन बनाया जा रहा है। वीबी-जी राम जी और महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से तैयार हो रहे इस भवन में बच्चों और माताओं के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
राज्य सरकार
Women Awards: अब साहस को मिलेगा सम्मान, 25 सितंबर तक आवेदन का मौका
Women Awards: छत्तीसगढ़ शासन वर्ष 2026 में महिलाओं के उत्कृष्ट योगदान के लिए मिनी माता सम्मान, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार और माता बहादुर कलारिन सम्मान प्रदान करेगा। कबीरधाम जिले में पात्र आवेदक 25 सितंबर शाम 5:30 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
राज्य सरकार
Child Helpline 1098: जांजगीर-चांपा में बाल विवाह रोकथाम पर जागरूकता अभियान, छात्रों को दी गई कानूनी जानकारी
Child Helpline 1098: जांजगीर-चांपा के सिवनी और कुलीपोटा स्कूलों में बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। छात्रों को कानूनी प्रावधानों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई।
राज्य सरकार
National Nutrition Month: आंगनवाड़ी केंद्रों को बनाया जाएगा पोषण और बाल विकास का सशक्त केंद्र
National Nutrition Month: छत्तीसगढ़ में 9 सितंबर से हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी थीम के तहत बच्चों और माताओं के पोषण, स्थानीय पौष्टिक आहार, गर्म पके भोजन की गुणवत्ता, जीवन के पहले 1,000 दिनों की देखभाल और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 100% सैचुरेशन पर जोर दिया जाएगा। अभियान में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर पोषण को जनआंदोलन बनाने का प्रयास किया जाएगा।