"मिसाइल" के लिए 102 परिणाम मिले
विदेश
सेना का गुप्त कदम : म्यांमार सीमा के पास नई छावनी और सैन्य ठिकाना बनाने की तैयारी
बांग्लादेश ने म्यांमार सीमा से लगे नाइखोंगछारी क्षेत्र में नई सैन्य छावनी और सप्लाई बेस विकसित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह इलाका बांग्लादेश, म्यांमार और भारत के त्रि-जंक्शन के करीब है, जिससे इसकी रणनीतिक अहमियत बढ़ जाती है। सेना ने जमीन की घेराबंदी और सीमांकन का काम शुरू कर दिया है, वहीं आधुनिक हथियारों की संभावित तैनाती को लेकर सुरक्षा विशेषज्ञों की नजर बनी हुई है।
विदेश
पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर : जॉर्डन हमले के बाद अमेरिका की ईरान पर बड़ी जवाबी कार्रवाई, कई इलाकों में सुने गए जोरदार धमाके
जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हुए मिसाइल हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक की पुष्टि की है। हमलों के बाद ईरान के दक्षिणी इलाकों में कई धमाकों की खबर सामने आई है, जिससे मध्य पूर्व में बड़े संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।
दुर्ग
छात्रों की चिंता बढ़ी : One-Year PG प्रवेश में देरी के खिलाफ राजनांदगांव में प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ में NEP-2020 लागू होने के बाद भी One-Year PG प्रवेश को लेकर अब तक स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। इससे परेशान राजनांदगांव के छात्रों ने कॉलेजों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने मांग की है कि उच्च शिक्षा विभाग जल्द दिशा-निर्देश जारी करे, ताकि हजारों छात्रों का एक साल बर्बाद होने से बच सके।
विदेश
नाकेबंदी और जंग के बीच ईरान का बड़ा दावा : तेल बेचकर कमाए $18 अरब, बजट का 60% हिस्सा बटोरा
अमेरिका और इजरायल के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि फरवरी के अंत से जुलाई तक उसने रिकॉर्ड तेल निर्यात कर 18 अरब डॉलर की कमाई की है। ईरानी तेल मंत्रालय के अनुसार, सक्रिय युद्ध के दौरान 11.5 अरब डॉलर और युद्धविराम के दौरान 6.5 अरब डॉलर का तेल बेचा गया।
विदेश
Red Sea Crisis : हूती हमलों के बाद सऊदी का ताबड़तोड़ पलटवार
लाल सागर में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने यमन के होदैदाह में हूती विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। यह कार्रवाई सऊदी तेल टैंकरों पर हुए हालिया हमलों के जवाब में की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे पूरे मिडिल ईस्ट में फिर से बड़े संघर्ष का खतरा बढ़ गया है।
विदेश
लाल सागर में बढ़ा तनाव : हूती विद्रोहियों ने सऊदी के दो तेल टैंकरों पर हमले का किया दावा
यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों से हमला करने का दावा किया है। हूती संगठन का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद कई जहाजों को अपना रास्ता बदलना पड़ा। यह घटना सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई है। हालांकि, हमले के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विदेश
बढ़ा तनाव : अमेरिका की ईरान पर लगातार 12वें दिन एयरस्ट्राइक, कुवैत और लाल सागर तक फैली जंग की लपटें
मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी सेना ने ईरानी ठिकानों पर कार्रवाई जारी रखी है, वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले की स्थिति में ईरान के महत्वपूर्ण ढांचों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है। दूसरी ओर ईरान समर्थित गुटों की गतिविधियों से खाड़ी क्षेत्र और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर संकट गहराने लगा है।
राष्ट्रीय
विक्रम-1 रॉकेट : ऐतिहासिक सफर, मंगल, चांद, सूरज और समंदर तक भारत की गूंज
विक्रम-1 रॉकेट की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र ने नया इतिहास रच दिया है। स्काईरूट एयरोस्पेस का यह कदम स्पेस इकॉनमी को नई ऊंचाई देगा।
रक्षा
रक्षा खरीद : ब्रह्मोस से आकाश तक बढ़ा भरोसा, दुनिया में चमक रहा भारत का रक्षा बाजार
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की रक्षा खरीद का तरीका पूरी तरह बदल गया है। पिछले 14 महीनों में सरकार ने रक्षा सौदों के लिए बड़े फैसलों को मंजूरी दी है। इससे साफ है कि भारत अब किसी भी लंबी लड़ाई के लिए खुद को तैयार कर रहा है।
विदेश
महायुद्ध की कगार पर : ट्रंप की सबसे बड़े हमले की धमकी के बाद खाड़ी देशों में हाई अलर्ट
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब सैन्य टकराव में बदलता नजर आ रहा है। अमेरिकी हमलों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और बड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिससे पूरे खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ गई है।
रक्षा
बड़े समझौते : मोदी की जकार्ता यात्रा से भारत-इंडोनेशिया संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान रक्षा, खनिज, बंदरगाह विकास और चुनावी तकनीक समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनने की उम्मीद है। भारत इंडोनेशिया को अस्त्र मिसाइल, ईवीएम तकनीक और रणनीतिक परियोजनाओं में सहयोग देगा, जबकि दोनों देश सबांग पोर्ट और महत्वपूर्ण खनिजों में संयुक्त निवेश भी करेंगे।
विदेश
कीव में कयामत की रात : रूस का 11 घंटे तक भीषण तांडव, 21 मौतें, यूक्रेन के ड्रोन हमलों से तिलमिलाए पुतिन ने लिया बदला
यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूसी तेल ठिकानों को हुए नुकसान के बाद रूस ने कीव पर 11 घंटे तक मिसाइल और सुसाइड ड्रोन से भीषण हमला किया। हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत और 90 से अधिक लोग घायल हो गए। एयर रेड सायरन बजते ही 50 हजार से ज्यादा लोगों ने सबवे स्टेशनों में शरण ली। रूस ने इसे यूक्रेन के हालिया तेल रिफाइनरी और सप्लाई रूट्स पर किए गए हमलों का जवाब बताया है।