"लोगों में नाराजगी" के लिए 53 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
आस्था पर वार : राम मंदिर से पूजन सामग्री चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
दल्लीराजहरा के राम मंदिर में अज्ञात दो महिलाओं द्वारा पूजन सामग्री और बर्तनों की चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह पूजा के दौरान पुजारी ने कुछ सामान गायब पाया। शिकायत के बाद पुलिस ने मंदिर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दो महिलाएं संदिग्ध रूप से मंदिर परिसर से सामान ले जाती हुई दिखाई दीं। पुलिस फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
सक्ती
शराब विवाद : 10 दिनों में दूसरा मामला सामने आने से हड़कंप
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा स्थित सरकारी देसी शराब दुकान से खरीदी गई “प्लेन” ब्रांड की सील पैक बोतल में कीड़ा मिलने का वीडियो वायरल हुआ है। उपभोक्ता ने शिकायत कर वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई और पैकेजिंग व निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे।
अंबिकापुर (सरगुजा)
आरोप : अंबिकापुर-झारखंड हाईवे निर्माण पर विवाद, ग्रामीणों ने वीडियो जारी कर खोली पोल
सरगुजा संभाग में नेशनल हाईवे-343 के निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। अंबिकापुर-झारखंड मार्ग पर राजपुर क्षेत्र में सड़क मरम्मत के दौरान डामर को जेसीबी से फैलाने का वीडियो वायरल होने के बाद गुणवत्ता पर सवाल उठ गए हैं। स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं ने इसे लेकर एसडीएम को शिकायत दी है और 5 जून को चक्का जाम की चेतावनी भी दी है।
रायपुर
जल संकट : 120 बोरवेल सूखे, शहर के 20 वार्ड टैंकर पर निर्भर
शहर में भीषण गर्मी के साथ जल संकट गंभीर रूप ले चुका है। लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण नगर निगम के करीब 120 बोरवेल सूख गए हैं, जिससे पानी की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। स्थिति यह है कि पहली बार करीब 20 वार्डों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति करनी पड़ रही है। पहले से प्रभावित इलाकों के साथ-साथ अब पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड, भनपुरी के यतियतनलाल वार्ड और बंजारी माता वार्ड जैसे नए क्षेत्र भी टैंकर सप्लाई की चपेट में आ गए हैं।
धमतरी
सड़क हादसा : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड वाहन की टक्कर, चालक की मौके पर मौत
धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। गट्टासिल्ली मोड़ के पास खड़े तूफान वाहन से हुई जोरदार टक्कर में चालक फलेंद्र साहू की मौके पर मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
विवाद : प्रसूता और नवजात की मौत से हड़कंप स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोली
भानुप्रतापपुर (कांकेर) में प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक आदिवासी महिला और उसके नवजात शिशु की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर इलाज और उचित देखरेख नहीं मिली, साथ ही सोनोग्राफी मशीन खराब होने और एम्बुलेंस सुविधा न मिलने से उन्हें निजी केंद्र जाना पड़ा।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
सिस्टम की लापरवाही : खैरागढ़ गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप, सैकड़ों परिवार बोले- OTP के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर
खैरागढ़ जिले के साल्हेकला इंडियन गैस एजेंसी पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत फर्जी गैस डिलीवरी दिखाने के आरोप लगे हैं। उपभोक्ताओं का दावा है कि OTP लेने के बाद सिस्टम में सिलेंडर डिलीवर दिखा दिया जाता है, लेकिन गैस घर तक नहीं पहुंचती। रिकॉर्ड में सप्लाई पूरी होने से खातों में सब्सिडी भी जमा हो रही है। ग्रामीणों ने घरेलू सिलेंडरों को कमर्शियल उपयोग में खपाने की आशंका जताई है। मामले में 800 से अधिक परिवार प्रभावित होने का दावा किया जा रहा है, जबकि खैरागढ़ प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं।
बीजापुर
युवती से दुष्कर्म : अटल आवास में युवती से जबरदस्ती का आरोप, बीजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बीजापुर में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने उसे अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सखी सेंटर की मदद से युवती ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
छत्तीसगढ़
पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा : रायपुर में पेट्रोल 103 रुपए के पार, डीजल भी 96 के करीब
पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद रायपुर में पेट्रोल 103 रुपए और डीजल 96 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है। कीमत बढ़ने के बाद पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। विशेषज्ञों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ेगी, जिससे रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी हो सकती हैं। खाड़ी देशों में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।
रायपुर
शादी में फायरिंग : शादी में खुलेआम फायरिंग से मचा हड़कंप
Raipur में एक शादी समारोह के दौरान कथित हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में बारात के दौरान हवा में फायरिंग और एक ही बंदूक को कई लोगों द्वारा इस्तेमाल करने का दावा किया जा रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि वीडियो में एक बच्चे के हाथ में भी बंदूक दिखने का दावा है, हालांकि उसकी भूमिका स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार लाइसेंसी था या अवैध, साथ ही वीडियो की सत्यता और शामिल लोगों की पहचान की भी जांच हो रही है।
बिलासपुर
तूफान का कहर : तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घंटों ठप रही बिजली-पानी व्यवस्था
5 मई की शाम बिलासपुर में अचानक तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं से कई पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात बाधित हो गया और कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। शहर में बिजली के तार और पोल टूटने से करीब नौ घंटे तक ब्लैकआउट रहा, जिसका असर पानी की आपूर्ति पर भी पड़ा। कई इलाकों में लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान रहे और विरोध प्रदर्शन भी हुए। होर्डिंग्स और बैनर उड़कर खतरा बने। नगर निगम और बिजली विभाग की टीमें रातभर मरम्मत में जुटी रहीं, लेकिन कई क्षेत्रों में बिजली बहाली में समय लगने की आशंका बनी रही।
छत्तीसगढ़
दुर्ग सांई मंदिर लूटकांड : 67 दिन बाद भी आरोपी फरार, पुलिस की जांच पर उठे सवाल
दुर्ग के सेक्टर-6 स्थित सांई मंदिर में 25-26 फरवरी 2026 की रात नकाबपोश बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली थी। घटना को 67 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। सीसीटीवी, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की मदद के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। जांच जारी रहने के बावजूद मामले का खुलासा न होने से सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।