"विष्णुदेव साय" के लिए 259 परिणाम मिले
भाजपा
BJP new state incharges: भाजपा ने राज्यों के लिए घोषित किए नए प्रभारी, स्मृति ईरानी, राम माधव और विनोद तावड़े को मिली अहम जिम्मेदारियां
BJP new state incharges: प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई सूची जारी की है। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी मिली है, जबकि कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग राज्यों का प्रभार सौंपा गया है।
कांग्रेस
Bhupesh Baghel Attack: चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस काफिले पर हमला, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई बाल-बाल बचे
Bhupesh Baghel Attack: असम के नगांव में लोकसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के चुनावी काफिले पर हमले का आरोप लगा है। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने दावा किया कि उनके, गौरव गोगोई और अन्य नेताओं के वाहनों पर पथराव किया गया और एसिड जैसा पदार्थ फेंका गया। घटना में कुछ नेताओं के घायल होने की बात कही गई है। कांग्रेस ने मामले की शिकायत दर्ज कर हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है, जबकि घटना को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है।
राज्य सरकार
Ayodhya Ram Mandir Darshan: छत्तीसगढ़ की योजना से पूरा हुआ रामलला दर्शन का सपना, डोमन साहू दंपती ने साझा किया अनुभव
Ayodhya Ram Mandir Darshan: छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के माध्यम से कबीरधाम जिले के डोमन साहू और उनकी पत्नी पार्वती साहू ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। वर्षों पुरानी इच्छा पूरी होने पर दंपती ने इस यात्रा को जीवन का यादगार अनुभव बताया। योजना के तहत श्रद्धालुओं को बस, विशेष ट्रेन, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ काशी एवं अयोध्या धाम की यात्रा कराई जा रही है।
केंद्र सरकार
Mahtari Vandan Yojana: महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल बनीं सुमन लता, मेहनत से हासिल की लखपति दीदी की पहचान
Mahtari Vandan Yojana: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की सुमन लता वाकरे ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। 15 हजार रुपये की आरएफ राशि और समूह की सहायता से शुरू की गई किराना दुकान आज उनकी सालाना एक लाख रुपये से अधिक आय का जरिया बन चुकी है। उनकी सफलता ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी है।
राज्य सरकार
GPM Illegal Mining: CM हेल्पलाइन शिकायत पर कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन में 5 वाहन जब्त
GPM Illegal Mining: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए कोलबिर्रा क्षेत्र से 5 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। सीएम हेल्पलाइन और ग्रामीणों की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई में वाहन मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
राज्य सरकार
VB-GRAMG Mission: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को नई गति, अनुमेय कार्य 318 से बढ़कर हुए 375
VB-GRAMG Mission: छत्तीसगढ़ में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जीरामजी के तहत अनुमेय कार्यों की संख्या 318 से बढ़ाकर 375 कर दी गई है। इससे गांवों में रोजगार के साथ जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना, आजीविका विकास और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार ने मिशन के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में 4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। 0
कांग्रेस
Chhattisgarh Congress: जोगी कांग्रेस के विलय की अटकलें तेज, 36 बागी नेताओं की घर वापसी पर मंथन
Chhattisgarh Congress: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस संगठन पुराने नेताओं की वापसी और बागियों को साथ लाने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जेसीसी-जे) के कांग्रेस में विलय की चर्चाओं ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है। 27 सितंबर को प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है।
राज्य सरकार
Jashpur News: पत्थलगांव-कुनकुरी NH निर्माण को मिली रफ्तार, 125 करोड़ से बनेगी 64 किमी सड़क
Jashpur News: जशपुर जिले की लंबे समय से अधूरी पत्थलगांव-कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना को अब गति मिल गई है। करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से 64 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू हो चुका है, जिसे 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नई निविदा प्रक्रिया के बाद निर्माण की जिम्मेदारी मेसर्स विनोद जैन कंस्ट्रक्शन कंपनी को दी गई है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: जल प्रबंधन से मजबूत हुआ GPM का कृषि आधार, सिंचाई क्षमता में बड़ा विस्तार
Chhattisgarh News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जल संसाधन विभाग की 25 वर्षों की विकास यात्रा में सिंचाई सुविधाओं का बड़ा विस्तार हुआ है। जिले में सिंचाई क्षमता 4,458 हेक्टेयर से बढ़कर 25,936 हेक्टेयर हो गई है। 57 नई जल परियोजनाओं के निर्माण से कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।
राज्य सरकार
DP World Nava Raipur Open 2026: छत्तीसगढ़ में पहली बार दिखा प्रोफेशनल गोल्फ का बड़ा मंच
नवा रायपुर में आयोजित DP World Nava Raipur Open 2026 के साथ छत्तीसगढ़ ने प्रोफेशनल गोल्फ के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश को देश-दुनिया के प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा। प्रतियोगिता में 132 प्रोफेशनल खिलाड़ी शामिल हुए, जिनमें 18 विदेशी खिलाड़ी भी हैं
महासमुंद
A major gift: महासमुंद के 3 गांवों में विकास कार्यों को मंजूरी, ग्राम गौरव पथ योजना से बदलेगी तस्वीर
A major gift: मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में सड़क और नाली निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इस स्वीकृति के लिए महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा का आभार जताया है।
रायपुर
Raipur News: PM Awas पर घमासान भूपेश बघेल और विजय शर्मा में आंकड़ों को लेकर तीखी बहस
Raipur News: रायपुर प्रेस क्लब में मंगलवार को पीएम आवास योजना को लेकर सियासी बहस देखने को मिली। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री व डिप्टी सीएम विजय शर्मा आमने-सामने नजर आए। दोनों नेताओं के बीच आवास योजना के आंकड़ों और पिछली व मौजूदा सरकार के दावों को लेकर तीखी नोकझोंक हुई।