"शिक्षा विभाग" के लिए 287 परिणाम मिले
महासमुंद
Mahasamund News: पचमढ़ी से लौटी 53 सदस्यीय स्काउट-गाइड टीम, आपदा प्रबंधन का सीखा हुनर
Mahasamund News: जिले की 53 सदस्यीय स्काउट-गाइड टीम ने मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में आयोजित पांच दिवसीय पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, तीरंदाजी, घुड़सवारी और रेस्क्यू ट्रेनिंग जैसी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सकुशल लौटने पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ महासमुंद ने पूरी टीम को बधाई दी।
शिक्षा
MP Teacher Recruitment: चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन, वर्ग 2 और 3 में पद वृद्धि की मांग पर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश में वर्ग 2 और वर्ग 3 के चयनित शिक्षकों ने खाली पदों पर नियुक्ति और भर्ती में पद वृद्धि की मांग को लेकर भोपाल के एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकारी स्कूलों में हजारों पद खाली होने के बावजूद योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति नहीं मिल रही है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।
शिक्षा
Government School Exam: बदला पैटर्न, अब सिर्फ रट्टामार प्रणाली नहीं, विद्यार्थियों की समझ और व्यावहारिक ज्ञान की होगी परख
Government School Exam: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सत्र 2026-27 की छमाही परीक्षाओं का पैटर्न बदलने जा रहा है। कक्षा 3 से 8वीं तक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन अब केवल किताबी ज्ञान के आधार पर नहीं, बल्कि उनकी समझ, विश्लेषण और व्यावहारिक क्षमता के आधार पर किया जाएगा। प्रतिभा पर्व मूल्यांकन 1 दिसंबर से शुरू होगा। वहीं, कक्षा 5वीं और 8वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंकों का भी वेटेज शामिल किया जाएगा।
शिक्षा
CG Education: स्कूल में आसाराम की किताबें बांटने पर विवाद, प्राचार्य पद से हटाए गए
CG Education: बलरामपुर के वाड्रफनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों को आसाराम की ‘संस्कार सरिता’ किताब बांटने पर विवाद हो गया। अभिभावकों के विरोध के बाद शिक्षा विभाग ने प्राचार्य को पद से हटा दिया है।
शिक्षा
RDVV Exam 2026: दिसंबर में होंगी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं, 2 नवंबर से शुरू होंगे फॉर्म
RDVV Exam 2026: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV), जबलपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के UG और PG प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म का शेड्यूल जारी किया है। विद्यार्थी 2 से 11 नवंबर 2026 तक सामान्य शुल्क के साथ MP Online पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद निर्धारित विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय की योजना के अनुसार, प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर में आयोजित की जाएंगी।
बिलासपुर
Chhattisgarh High Court: रिटायर्ड शिक्षक को ₹19.92 लाख ग्रेच्युटी देने का आदेश
Chhattisgarh High Court: बलौदाबाजार जिले के सेवानिवृत्त शिक्षक नंदकुमार वर्मा को 19.92 लाख रुपये की ग्रेच्युटी का भुगतान 30 दिनों के भीतर करने का निर्देश दिया है। ग्रेच्युटी भुगतान प्राधिकारी के आदेश के बावजूद राशि नहीं मिलने पर शिक्षक ने हाईकोर्ट का रुख किया था।
शिक्षा
Patwari Recruitment: 200 नए पदों पर पटवारियों की होगी सीधी भर्ती, राजस्व विभाग ने दी प्रशासनिक मंजूरी
Patwari Recruitment: छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के प्रस्ताव को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश के 26 जिलों में नियुक्तियां की जानी हैं। लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन होगा। आवेदन की तारीख, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद मिलेगी।
दुर्ग संभाग
School Sports Competition: कराटे और नेटबॉल में दिखेगा दम, भिलाई में आज से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
School Sports Competition: दुर्ग जिले के भिलाई में आज से राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू होगी। इसमें प्रदेशभर के खिलाड़ी कराटे और नेटबॉल में हिस्सा लेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
महासमुंद
POCSO Act: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, अब निलंबित
POCSO Act: महासमुंद जिले के शासकीय हाई स्कूल अछोला के व्याख्याता जीवन प्रसाद देवांगन को कक्षा 9वीं की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और स्कूल परिसर में शराब सेवन की शिकायत के बाद निलंबित कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। उन्हें 10 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया था।
खेल
Hockey League: न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच मुकाबला 4-4 से ड्रॉ
Hockey League: न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच मुकाबला 4-4 से ड्रॉ रहा। चक्रधर के युवराज वाल्मीकि ने हैट्रिक लगाई, जबकि न्यायधानी की ओर से केतन, आदर्श और सोनू निषाद ने गोल किए।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: मेडिकल कॉलेज में खेल समारोह एनिग्मा 9.0 विजेताओं को मिला पुरस्कार
Chhattisgarh News: रायपुर के पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में वार्षिक खेल समारोह एनिग्मा 9.0 के तहत पुरस्कार वितरण किया गया। मुख्य अतिथि अमित कटारिया ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। शतरंज, एथलेटिक्स, फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी और वॉलीबॉल सहित कई स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
रायपुर
Cyber Crime: खुद को इंस्पेक्टर बताकर दे रहे कानूनी कार्रवाई की धमकी, वीएसके ऐप के डेटा पर उठे गंभीर सवाल
Cyber Crime: छत्तीसगढ़ में रायपुर समेत कई स्कूलों के शिक्षकों को खुद को साइबर क्राइम इंस्पेक्टर बताने वाले लोगों के संदिग्ध फोन आने का मामला सामने आया है। शालेय शिक्षक संघ ने VSK ऐप और अन्य डिजिटल पोर्टल पर दर्ज डेटा की सुरक्षा की जांच कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।