"सड़क निर्माण" के लिए 84 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
जर्जर सड़क: नांदनी गांव में रास्ता बनी मुसीबत, दलदल से होकर गुजरी अंतिम यात्रा
नांदनी में मुक्तिधाम तक पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को एक महिला की अंतिम यात्रा घुटनों तक भरे कीचड़ और दलदली रास्ते से निकाली गई, जहां लोगों ने शव को कंधों पर उठाकर मुक्तिधाम तक पहुंचाया। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से मांग के बावजूद सड़क निर्माण नहीं हुआ है। पंचायत ने रास्ते के सीमांकन और निर्माण के लिए एसडीएम को पत्र भेजने की बात कही है।
राष्ट्रीय
बदहाल : विकास के दावों की खुली पोल, अंतिम संस्कार के लिए दलदल से गुजरे ग्रामीण
गांव में दो बुजुर्गों की मौत के बाद ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए दलदल और कीचड़ भरे रास्ते से मुक्तिधाम तक जाना पड़ा। वर्षों से पक्की सड़क की मांग के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से जल्द समाधान की मांग की है, जबकि जनपद सीईओ ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
महासमुंद
बारिश में बदहाल हुई महासमुंद की सड़कें, गड्ढों और कीचड़ में फंस रहे वाहन, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
महासमुंद जिले में लगातार बारिश के बाद सड़कें बदहाल हो गई हैं। गौरव पथ, बीटीआई रोड और झलप-छिलपावन मार्ग पर गहरे गड्ढों और कीचड़ के कारण लोगों का सफर मुश्किल और जोखिम भरा हो गया है। हाल ही में दूध सोसायटी के पास एक ट्रक गड्ढे में फंस गया, जिससे सड़क की खराब स्थिति फिर उजागर हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।
राज्य सरकार
जशपुर में ग्रामीण विकास को मिली रफ्तार, बनगांव-मुड़ाटोली सड़क के लिए 4.89 करोड़ मंजूर
जशपुर जिले में ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए बनगांव आश्रम चौक से मुड़ाटोली पहुंच मार्ग निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क के लिए 4 करोड़ 89 लाख रुपये मंजूर किए हैं। सड़क बनने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और व्यापारियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।
बालोद
स्वीकृति के बाद भी सड़क अधूरी : एक साल बीता, ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध
बालोद जिले के भैसबोड़ गांव में 16.15 लाख रुपये की स्वीकृत सड़क का निर्माण एक साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। सड़क की खराब हालत और बारिश में बढ़ती परेशानी से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए सड़क पर धान की रोपाई की। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की है।
महासमुंद
NH-353 बदहाल : 8 महीने में ही उखड़ी सड़क, गहरे गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
बागबाहरा शहर से गुजरने वाले NH-353 मार्ग की हालत फिर खराब हो गई है। आठ से दस माह पहले कराई गई मरम्मत के बाद भी सड़क पर दोबारा गहरे गड्ढे उभर आए हैं और डामर की परत उखड़ने लगी है। बारिश में पानी भरने से ये गड्ढे वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण और मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए एनएच विभाग से तत्काल निरीक्षण, सुधार कार्य और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
बिलासपुर
निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल : बारिश की पहली ही फुहार में धंसी बिलासपुर-उरगा फोरलेन, घंटों जाम में बिलखते रहे लोग
बिलासपुर के ढेंका गांव के पास बिलासपुर-उरगा फोरलेन परियोजना के तहत बन रहे ओवरब्रिज का एप्रोच रोड पहली ही तेज बारिश में धंस गया। मलबा और मिट्टी NH-49 पर गिरने से रायपुर-रायगढ़ मार्ग घंटों तक बाधित रहा और लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
बीजापुर
सड़क के अभाव में जिंदगी की जंग : रायगुड़ा में 7 किमी तक खाट पर मरीज को लेकर पहुंचे लोग
बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड के रायगुड़ा गांव में सड़क नहीं होने के कारण बीमार मरीज को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने मरीज को खाट पर लिटाकर करीब 7 किलोमीटर तक पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
रायपुर
बड़ी सौगात : अब बदलेगी राजिम की तस्वीर, नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा
राज्य शासन ने राजिमवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए राजिम नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा प्रदान कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब राजिम नगर पंचायत की वर्तमान सीमाएं ही नवगठित राजिम नगर पालिका की सीमाएं मानी जाएंगी।
रायगढ़
जर्जर सड़क बनी मुसीबत : गड्ढों से परेशान होकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के राजपुर बाजार की जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। अधिकारियों के जल्द मरम्मत कराने के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रशासन ने सड़क सुधार के लिए 1.32 करोड़ रुपये की स्वीकृति और तत्काल मरम्मत के निर्देश की जानकारी दी है।
राष्ट्रीय
विवाद : सड़क मांग पर जनता की कार्रवाई! अनशनकारी नवनीत तोमर गिरफ्तार, प्रशासन पर उठे सवाल
मुरैना की दिमनी विधानसभा क्षेत्र में श्यामपुर खुर्द–जौहां मार्ग निर्माण की मांग को लेकर अनशन कर रहे नवनीत तोमर को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। चार दिनों से अन्न-जल त्यागकर धरने पर बैठे नवनीत तोमर की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों और युवाओं में नाराजगी बढ़ गई है। लोगों ने सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने और कार्रवाई पर पुनर्विचार की मांग की है।
राष्ट्रीय
सड़क बनी मुसीबत : कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, 3 किमी सड़क के लिए 25 साल से इंतजार
खरगोन जिले के कुम्हारखेड़ा से कुकडोल तक 3 किलोमीटर लंबी सड़क पिछले 25 वर्षों से बदहाल है। खराब मार्ग के कारण स्कूली बच्चों, किसानों और ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में सड़क कीचड़ और गड्ढों में बदल जाती है, जिससे आवागमन मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।