"सड़क निर्माण" के लिए 84 परिणाम मिले
शेयर बाजार
Solar Industries India Share: ब्रोकरेज ने शुरू की कवरेज, ₹23,124 का टारगेट प्राइस तय
Solar Industries India Share: शेयर बाजार में निवेशकों के लिए ब्रोकरेज फर्म्स समय-समय पर अलग-अलग कंपनियों के स्टॉक पर अपनी राय जारी करती रहती हैं। इसी क्रम में पीएल कैपिटल (PL Capital) ने Solar Industries India Ltd (SOIL) के शेयर पर कवरेज शुरू करते हुए इसे ‘BUY’ रेटिंग दी है।
नारायणपुर
CG News: 30 साल से सड़क का इंतजार, पहाड़ काटकर रास्ता बना रहे गुमियाबेड़ा के ग्रामीण
CG News: जिला मुख्यालय से महज 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गुमियाबेड़ा गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। पहाड़ों के बीच बसे इस गांव के ग्रामीणों के लिए सड़क सुविधा अब भी एक अधूरे सपने जैसी है। हैरानी की बात यह है कि गांव से नेशनल हाईवे-130डी की दूरी करीब चार किलोमीटर ही है, लेकिन पक्की सड़क नहीं होने के कारण यह छोटा सा सफर ग्रामीणों के लिए बेहद कठिन हो जाता है।
गरियाबंद
CG News: गरियाबंद में 18 साल पुराना रपटा पुल हुआ जर्जर, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा
CG News:गरियाबंद जिले के बिन्द्रानवागढ़-सातधार मार्ग पर लगातार बारिश के चलते प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बना पुराना रपटा पुल क्षतिग्रस्त होकर ढह गया है। करीब 18 साल पुराने इस पुल के टूटने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रायपुर संभाग
Arang Development News: पारागांव को मिली 70 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात, बनेगा सामुदायिक भवन और सीसी रोड
Arang Development News: ग्राम पारागांव में 70 लाख रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। इसमें 50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन और 20 लाख रुपये से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। राशि स्वीकृत होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इन विकास कार्यों से गांव में सामाजिक कार्यक्रमों और आवागमन की सुविधाओं का विस्तार होगा।
राष्ट्रीय
Ropeway Project: देश का रोपवे हब, 160 किमी में 51 परियोजनाओं पर तेज हुआ काम
Ropeway Project: देश का प्रमुख रोपवे हब बनाने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य में करीब 160 किमी लंबाई की 51 रोपवे परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिन पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं। देहरादून-मसूरी, यमुनोत्री, पूर्णागिरि, नीलकंठ और हरिद्वार जैसे प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों को रोपवे से जोड़ने की योजना है।
धमतरी
Dhamtari News: बदहाल सड़कों के खिलाफ प्रदर्शन, क्रांति सेना ने सड़क पर दीये जलाकर जताया विरोध
Dhamtari News: धमतरी जिले में खराब सड़कों की समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिहावा रोड पर सड़क किनारे दीये जलाकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिले की जर्जर सड़कों को लेकर नाराजगी जाहिर की।
राज्य सरकार
Jashpur News: पत्थलगांव-कुनकुरी NH निर्माण को मिली रफ्तार, 125 करोड़ से बनेगी 64 किमी सड़क
Jashpur News: जशपुर जिले की लंबे समय से अधूरी पत्थलगांव-कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना को अब गति मिल गई है। करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से 64 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू हो चुका है, जिसे 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नई निविदा प्रक्रिया के बाद निर्माण की जिम्मेदारी मेसर्स विनोद जैन कंस्ट्रक्शन कंपनी को दी गई है।
महासमुंद
A major gift: महासमुंद के 3 गांवों में विकास कार्यों को मंजूरी, ग्राम गौरव पथ योजना से बदलेगी तस्वीर
A major gift: मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में सड़क और नाली निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इस स्वीकृति के लिए महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा का आभार जताया है।
राज्य सरकार
Ambikapur Road Issue : वायरल वीडियो पर CM साय सख्त, सड़क सुधार के दिए निर्देश
Ambikapur Road Issue: खरसिया चौक की खराब सड़क का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने सरगुजा कलेक्टर को तत्काल निरीक्षण कर गड्ढे भरने, सड़क सुधार और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जिला कलेक्टरों को बारिश के दौरान निर्माणाधीन और क्षतिग्रस्त सड़कों की नियमित निगरानी कर लोगों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने को कहा है।
कारोबार
Cg News: रायगढ़ में जिंदल स्टील ने बनाया इतिहास, स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क
Cg News: जिंदल स्टील ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। कंपनी ने वैज्ञानिक संस्थानों के सहयोग से स्टील प्लांट से निकलने वाले वेस्ट प्रोडक्ट स्टील स्लैग का 100 प्रतिशत उपयोग करते हुए 1.85 किलोमीटर लंबी चार लेन सड़क का निर्माण किया है।
नारायणपुर
Narayanpur News: सिस्टम से हारकर ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता, लकड़ी के सहारे उठाया ह्यूम पाइप
Narayanpur News: झारावाही क्षेत्र में बारिश के कारण पुलिया बहने से तीन गांवों का संपर्क टूट गया। प्रशासन से मदद नहीं मिलने के बाद ग्रामीणों ने खुद श्रमदान कर लकड़ी और रस्सियों की मदद से ह्यूम पाइप लगाकर अस्थायी रास्ता तैयार किया। ग्रामीणों की इस पहल ने जहां उनके हौसले को दिखाया, वहीं दूरस्थ क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल भी खड़े किए हैं।
शेयर बाजार
Enviro Infra Engineers Share: 190 करोड़ के विंड पावर ऑर्डर से शेयर में 10% तक तेजी
Enviro Infra Engineers Share: एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के शेयरों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी को महाराष्ट्र में 180 मेगावाट क्षमता वाले विंड पावर प्रोजेक्ट के लिए करीब 190 करोड़ रुपये का EPC ऑर्डर मिलने की खबर के बाद निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। इसी वजह से कंपनी के शेयर में इंट्राडे कारोबार के दौरान करीब 10 प्रतिशत तक उछाल दर्ज किया गया।