Friday, 20 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: शराब जांच के दौरान बवाल, ट्रैफिक टीआई को टक्कर मारकर भागा चालक Land Fraud: सरकारी जमीन की हेराफेरी, पटवारी समेत 4 लोगों पर FIR के निर्देश Ganja Smuggling: 70 किलो गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, फास्टैग से सुलझाया मामला Vishnu Deo Sai: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर, CM साय ने जताया शोक Korba News: आर्थिक तंगी से परेशान की अधेड़ की लाश पेड़ पर झूलती मिली, सुसाइड नोट में 50 लाख की ठगी का जिक्र Korba Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने कारों को मारी टक्कर Raipur Crime News: शराब जांच के दौरान बवाल, ट्रैफिक टीआई को टक्कर मारकर भागा चालक Land Fraud: सरकारी जमीन की हेराफेरी, पटवारी समेत 4 लोगों पर FIR के निर्देश Ganja Smuggling: 70 किलो गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, फास्टैग से सुलझाया मामला Vishnu Deo Sai: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर, CM साय ने जताया शोक Korba News: आर्थिक तंगी से परेशान की अधेड़ की लाश पेड़ पर झूलती मिली, सुसाइड नोट में 50 लाख की ठगी का जिक्र Korba Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने कारों को मारी टक्कर
"आंदोलन" के लिए 500 परिणाम मिले
बेरेट कैप : मिथुन चक्रवर्ती का लुक क्यों हो रहा वायरल, जानिए चे ग्वेरा कनेक्शन और युवाओं में इसकी बढ़ती लोकप्रियता
ग्लैमर
बेरेट कैप : मिथुन चक्रवर्ती का लुक क्यों हो रहा वायरल, जानिए चे ग्वेरा कनेक्शन और युवाओं में इसकी बढ़ती लोकप्रियता
पश्चिम बंगाल में आयोजित एक राजनीतिक समारोह में अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती अपने खास बेरेट कैप लुक को लेकर चर्चा में आ गए। लाल रंग की स्टार लगी कैप ने लोगों को क्रांतिकारी चे ग्वेरा की याद दिला दी। सोशल मीडिया पर वायरल इस लुक के बाद युवाओं में भी बेरेट कैप को लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है। आखिर क्या है इस कैप का इतिहास, क्यों यह फैशन और विद्रोह दोनों का प्रतीक मानी जाती है, और कैसे यह आज फिर ट्रेंड में लौट आई है । पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट-
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 10 May 2026
हाई अलर्ट : बांग्लादेश में कट्टरपंथी गतिविधियों पर सुरक्षा अलर्ट, संभावित हमलों को लेकर एजेंसियां सतर्क
विदेश
हाई अलर्ट : बांग्लादेश में कट्टरपंथी गतिविधियों पर सुरक्षा अलर्ट, संभावित हमलों को लेकर एजेंसियां सतर्क
बांग्लादेश में हालिया खुफिया इनपुट्स के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है, क्योंकि संसद भवन, सुरक्षा प्रतिष्ठानों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर संभावित हमलों की आशंका जताई गई है। रिपोर्टों के अनुसार, एक प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन से जुड़े सदस्य की गिरफ्तारी के बाद जांच में कुछ अहम खुलासे हुए हैं, जिससे चिंता बढ़ी है। 2024 के राजनीतिक बदलाव और कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं के बाद देश की सुरक्षा स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच कुछ प्रतिबंधित संगठनों की गतिविधियों और कथित रूप से जेल से फरार कैदियों को लेकर भी चिंताएं सामने आई हैं।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 09 May 2026
पश्चिम बंगाल : बड़ा राजनीतिक बदलाव  सुभेंदु अधिकारी बने  मुख्यमंत्री समारोह में नरेन्द्र मोदी , अमित शाह उपस्थित
पश्चिम बंगाल : बड़ा राजनीतिक बदलाव  सुभेंदु अधिकारी बने  मुख्यमंत्री समारोह में नरेन्द्र मोदी , अमित शाह उपस्थित
सुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बन गई है। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित असश h सहित कई बड़े नेता शामिल हुए और 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
कीर्तिमान नेटवर्क 09 May 2026
प्रदर्शन के दौरान हड़कंप : पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज,  हालात तनावपूर्ण
राष्ट्रीय
प्रदर्शन के दौरान हड़कंप : पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज,  हालात तनावपूर्ण
टना में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (BPSC TRE 4.0) का विज्ञापन जारी करने और डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी पटना कॉलेज से बीपीएससी कार्यालय की ओर जा रहे थे, तभी जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। बैरिकेडिंग के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस कार्रवाई में कई अभ्यर्थी घायल हो गए, कुछ के सिर फटने और एक महिला अभ्यर्थी के घायल होने की भी खबर है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें शांतिपूर्ण मांग करने के बावजूद बलपूर्वक रोका गया और पीटा गया। घटना के बाद डाकबंगला चौराहा समेत कई इलाकों में यातायात बाधित हो गया। अभ्यर्थियों की मुख्य मांगों में TRE 4 वैकेंसी का विज्ञापन जारी करना, पदों की संख्या और भर्ती की समयसीमा स्पष्ट करना, तथा बिहार के युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए डोमिसाइल नीति लागू करना शामिल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया और भीड़ को तितर-बितर करने के प्रयास किए गए।
कीर्तिमान डेस्क 08 May 2026
माफियाओं का कहर : पांगन नदी का सीना चीर रही मशीनें, अवैध रेत उत्खनन से ग्रामीणों में भारी आक्रोश
बलरामपुर-रामानुजगंज
माफियाओं का कहर : पांगन नदी का सीना चीर रही मशीनें, अवैध रेत उत्खनन से ग्रामीणों में भारी आक्रोश
पांगन नदी के महुआ घाट क्षेत्र में कथित रूप से पोकलेन मशीनों से अवैध रेत खनन हो रहा है, जिससे नदी की धारा प्रभावित हो रही है, किनारों पर कटाव बढ़ रहा है और भू-जल स्तर गिरने की आशंका जताई जा रही है। भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण सड़कों की हालत खराब हो गई है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन मौन है, जिससे आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कीर्तिमान डेस्क 07 May 2026
द्रविड़ पॉलिटिक्स 2.0: साउथ कनेक्शन का नया अध्याय या राष्ट्रीय राजनीति की नई धुरी
अन्य
द्रविड़ पॉलिटिक्स 2.0: साउथ कनेक्शन का नया अध्याय या राष्ट्रीय राजनीति की नई धुरी
तमिलनाडु में थलपति विजय की राजनीतिक एंट्री केवल क्षेत्रीय घटना नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति में साउथ कनेक्शन के नए उभार का संकेत है। उनकी द्रविड़ पॉलिटिक्स 2.0 पारंपरिक द्रविड़ विचारधारा जिसकी जड़ें ईवी रामासामी पेरियार के सामाजिक न्याय आंदोलन में हैं, उनको आधुनिक और संतुलित रूप में प्रस्तुत करती है।
कीर्तिमान ब्यूरो 06 May 2026
सुधार की मांग : सैमसंग बायोलॉजिक्स में कर्मचारियों की हड़ताल पाँचवें दिन भी जारी
कारोबार
सुधार की मांग : सैमसंग बायोलॉजिक्स में कर्मचारियों की हड़ताल पाँचवें दिन भी जारी
Samsung Biologics के कर्मचारी वेतन वृद्धि, बेहतर बोनस/मुआवजा और कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की मांग को लेकर पाँचवें दिन भी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि बढ़ती महंगाई और काम के दबाव के बावजूद उन्हें पर्याप्त वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जबकि प्रबंधन ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया। कंपनी का कहना है कि वह बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समझौता नहीं हुआ है। हड़ताल लंबी चलने पर उत्पादन और वैश्विक सप्लाई चेन पर असर पड़ने की आशंका है।
कीर्तिमान डेस्क 05 May 2026
समय-सीमा बैठक : कलेक्टर ने सुशासन तिहार, जनगणना और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
समय-सीमा बैठक : कलेक्टर ने सुशासन तिहार, जनगणना और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट में समय-सीमा बैठक लेकर शासकीय योजनाओं, सुशासन तिहार, जनगणना 2027 और अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने समाधान शिविरों में आवेदनों के त्वरित निराकरण, पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभ वितरण और अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विकसित संकल्प यात्रा (5–20 मई) के तहत किसानों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। साथ ही जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य, आधार आधारित उपस्थिति, ई-फाइल प्रणाली, चावल वितरण और जल संरक्षण अभियान ‘मोर गांव मोर पानी 2.0’ को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए। लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में निपटाने और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
कीर्तिमान डेस्क 05 May 2026
शुभेंदु अधिकारी उभरे : बंगाल की सियासत में बदलते समीकरण और बीजेपी की बढ़त का चेहरा
भाजपा
शुभेंदु अधिकारी उभरे : बंगाल की सियासत में बदलते समीकरण और बीजेपी की बढ़त का चेहरा
पश्चिम बंगाल की राजनीति में शुभेंदु अधिकारी का कद लगातार बढ़ा है। हालिया चुनावी रुझानों में बीजेपी की बढ़त ने उन्हें सत्ता के केंद्र में ला खड़ा किया है। आक्रामक रणनीति, संगठन विस्तार और ममता बनर्जी के खिलाफ सीधी टक्कर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की दौड़ में प्रमुख दावेदार बना दिया है।
कीर्तिमान ब्यूरो 04 May 2026
भ्रष्टाचार का आरोप : भाजपा का जोरदार हल्लाबोल, माइक छीनने पर भड़के कार्यकर्ता
छत्तीसगढ़
भ्रष्टाचार का आरोप : भाजपा का जोरदार हल्लाबोल, माइक छीनने पर भड़के कार्यकर्ता
Bhilai नगर पालिक निगम मुख्यालय पर भाजपा ने कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और शहर की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि शिक्षा उपकर निधि और भूखंड नीलामी से प्राप्त राशि के उपयोग में पारदर्शिता नहीं है, संजय नगर तालाब के पास व्यावसायिक भूमि की बिना अनुमति नीलामी की गई है और सामान्य सभा के फैसलों की अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान उस समय तनाव बढ़ गया जब एक भाजपा पार्षद से माइक छीने जाने की घटना हुई, जिससे कार्यकर्ता और आक्रोशित हो गए।
कीर्तिमान डेस्क 04 May 2026
निगम में करोड़ों का खेल : भ्रष्टाचार के खिलाफ 4 मई को भाजपा का हल्लाबोल, निगम घेराव की तैयारी
छत्तीसगढ़
निगम में करोड़ों का खेल : भ्रष्टाचार के खिलाफ 4 मई को भाजपा का हल्लाबोल, निगम घेराव की तैयारी
भिलाई नगर निगम में कथित वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर भाजपा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच समिति की रिपोर्ट में शिक्षा उपकर के उपयोग, 1248 भूखंडों की नीलामी से मिली राशि और कुछ भूमि सौदों में गड़बड़ी के सवाल उठाए गए हैं। भाजपा ने महापौर और निगम आयुक्त पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पानी की कमी और खराब सफाई व्यवस्था को भी मुद्दा बनाया है। इसके विरोध में पार्टी ने 4 मई को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ “निगम घेराव” आंदोलन करने की घोषणा की है, जिसे भ्रष्टाचार के खिलाफ जन-आंदोलन बताया जा रहा है।
कीर्तिमान डेस्क 02 May 2026
श्रमिक दिवस पर कार्यक्रम, श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों पर दिया गया जोर
श्रमिक दिवस पर कार्यक्रम, श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों पर दिया गया जोर
महासमुंद के श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अपर कलेक्टर सहित श्रम विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए। कार्यक्रम में श्रमिक दिवस के ऐतिहासिक महत्व, भारत में इसके आरंभ और श्रम कानूनों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने श्रमिकों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा और सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
कीर्तिमान डेस्क 01 May 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें