ताज़ा खबरें
10515 समाचार
बालोद
स्वीकृति के बाद भी सड़क अधूरी : एक साल बीता, ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध
बालोद जिले के भैसबोड़ गांव में 16.15 लाख रुपये की स्वीकृत सड़क का निर्माण एक साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। सड़क की खराब हालत और बारिश में बढ़ती परेशानी से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए सड़क पर धान की रोपाई की। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की है।
धमतरी
बारिश बनी परेशानी : धमतरी के स्कूलों में भरा पानी, जलभराव के चलते नगरी ब्लॉक के स्कूलों में छुट्टी
धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। नगरी ब्लॉक के कई स्कूलों में पानी भरने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। गुजरा स्कूल का वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्चे घुटनों तक पानी से गुजरते नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है
रायगढ़
स्टील प्लांट हादसा : इंडक्शन फर्नेस की चपेट में आए 4 श्रमिक, 2 की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के मां शिवा स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग होने से चार श्रमिक झुलस गए। हादसे में दो श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मनोरंजन
इंस्टाग्राम रील्स के चक्कर में फंसीं इंफ्लुएंसर श्रद्धा सिंह, RAF जवानों की वर्दी पर टिप्पणी को लेकर मचा बवाल
इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर श्रद्धा सिंह की RAF जवानों को लेकर बनाई गई रील सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गई। आलोचना के बाद उन्होंने वीडियो हटाकर सफाई दी।
सेहत
एक्सरसाइज : तैरना या दौड़ना, दिल, मसल्स और वजन कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज है बेस्ट
सेहत के लिए बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज मानी जाती हैं। तैराकी पूरे शरीर की मांसपेशियों को सक्रिय करती है और जोड़ों पर कम दबाव डालती है, जबकि दौड़ना पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने, ज्यादा कैलोरी बर्न करने और हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद हो सकता है। वजन घटाने, मसल्स मजबूत करने और फिटनेस लक्ष्य के अनुसार दोनों में से किसी एक एक्सरसाइज को चुना जा सकता है।
शेयर बाजार
निवेश का बड़ा मौका : मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज IPO खुला, ₹9,275 करोड़ जुटाएगी कंपनी
मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज का ₹9,275 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशक 31 जुलाई तक इसमें बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹560-590 तय किया है। जानिए IPO का GMP, निवेश राशि, लिस्टिंग तारीख और ब्रोकरेज हाउस की राय।
बिलासपुर
हाईकोर्ट का फैसला : मेरिट लिस्ट में नाम आने से नहीं मिलता नियुक्ति का अधिकार
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सूरजपुर ग्राम पंचायत सचिव भर्ती मामले में कहा कि मेरिट सूची में नाम आने मात्र से नियुक्ति का अधिकार नहीं मिलता। भर्ती प्रक्रिया रद्द होने के बाद अभ्यर्थी नियुक्ति का दावा नहीं कर सकता।
दुर्ग
शातिर चोरों का कारनामा : दुर्ग में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, CCTV में संदिग्ध कैद
दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख रुपये चोरी कर लिए गए। कारोबारी प्रमोद महेश्वरी भुगतान के लिए नकदी लेकर निकले थे, जिसे उन्होंने कार में रखा था। कार खड़ी कर कुछ देर के लिए बाहर जाने के बाद लौटे तो शीशा टूटा मिला और नकदी से भरा बैग गायब था।
धर्म
गुरु पूर्णिमा पर आस्था के दीपों से जगमगाया हसदेव घाट, नदी संरक्षण और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
कोरबा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हसदेव नदी संरक्षण को लेकर विशेष हसदेव आरती का आयोजन किया जाएगा। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नदी, सहायक नदियों और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
रायपुर संभाग
VSK ऐप से ऑनलाइन हाजिरी पर खेल शिक्षकों की आपत्ति, नियम में बदलाव की मांग
शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने VSK ऐप के माध्यम से अनिवार्य ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था पर आपत्ति जताई है। संघ का कहना है कि खेल शिक्षकों की फील्ड ड्यूटी और खेल गतिविधियों के कारण यह नियम व्यावहारिक नहीं है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
शिक्षा
अपडेट : NEET UG 2026 काउंसलिंग से पहले बड़ा बदलाव, सीट अपग्रेड और NRI कोटा नियम बदले
NEET UG Counselling 2026 से पहले मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने काउंसलिंग प्रक्रिया में तीन बड़े बदलाव किए हैं। अब सीट अपग्रेड के लिए छात्रों को कॉलेज जाकर फिजिकल रिपोर्टिंग नहीं करनी होगी, सीट छोड़ने की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और NRI कोटा के दस्तावेज भी MCC पोर्टल पर जमा किए जा सकेंगे। नए नियमों का उद्देश्य मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और डिजिटल बनाना है।
महासमुंद
करोड़ों खर्च, फिर भी राहत नहीं, बागबाहरा अंडरब्रिज में भरा पानी
बागबाहरा के नवागांव वार्ड क्रमांक 10 में रेलवे द्वारा बनाया गया अंडरब्रिज बारिश के बाद जलमग्न हो गया। जल निकासी की खराब व्यवस्था के कारण सड़क मार्ग बाधित हुआ और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से अंडरब्रिज और टीन शेड की खामियों को दूर कर स्थायी समाधान की मांग की है।