"महासमुंद" के लिए 1060 परिणाम मिले
रायपुर
छत्तीसगढ़ में फिर जोर पकड़ेगा मानसून, अगले 7 दिनों तक बारिश के आसार, कई इलाकों में भारी वर्षा की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, जबकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
महासमुंद
जमीन के नाम पर 12 लाख की ठगी : 19 एकड़ का झांसा देकर बेची किसी और को संपत्ति, 2 के खिलाफ मामला दर्ज
महासमुंद के कोमाखान क्षेत्र में 19 एकड़ कृषि भूमि का सौदा कर रायपुर के एक डॉक्टर से करीब 12.63 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, बाद में पता चला कि विक्रेता के हिस्से में केवल 3 एकड़ जमीन थी और उसे भी कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर दिया गया। रकम वापस नहीं मिलने पर डॉक्टर ने दो लोगों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महासमुंद
कोमाखान में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 75 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
सरस्वती साइकिल योजना के तहत कोमाखान के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय की 75 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
महासमुंद
बेलसोंडा रेलवे फाटक 4 रातों के लिए ब्लॉक : 7 किमी का सफर अब 24 किमी लंबा, फाटक बंद रहने से बिगड़ेगी आवाजाही
महासमुंद-बेलसोंडा रेलवे फाटक पर मेंटेनेंस कार्य के कारण 21 से 24 अगस्त तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक यातायात बंद रहेगा। वाहनों को तुमगांव मार्ग से डायवर्ट किया गया है, जिससे महासमुंद से घोडारी जाने के लिए करीब 24 किलोमीटर का सफर करना पड़ेगा।
महासमुंद
कमीशन का झांसा देकर ग्रामीणों के नाम खोले बैंक खाते, पासबुक-ATM लेकर आरोपी फरार
महासमुंद के बसना क्षेत्र में कमीशन का लालच देकर ग्रामीणों के नाम पर बैंक खाते खुलवाने और पासबुक, ATM, चेकबुक व सिम कार्ड लेने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों को आशंका है कि उनके खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी या संदिग्ध लेन-देन में किया जा सकता है।
राज्य सरकार
पनीर की गुणवत्ता पर सख्ती, नमूना असुरक्षित मिलने पर वैद्य फूड्स की फैक्ट्री सील
महासमुंद में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में वैद्य फूड्स का पनीर नमूना असुरक्षित मिलने के बाद खाद्य पदार्थ नष्ट कर फैक्ट्री सील की गई। वहीं बसना के कश्यप ऑर्गेनिक के पनीर और दही के नमूने अवमानक पाए गए हैं। कई अन्य प्रतिष्ठानों की रिपोर्ट अभी लंबित है।
महासमुंद
विधायक ने बढ़ाया बेटियों का हौसला, छात्राओं को बांटी निःशुल्क साइकिलें
महासमुंद में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं। उन्होंने कहा कि योजना से बेटियों के लिए स्कूल की राह आसान हुई है और उनकी शिक्षा को लगातार आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है।
महासमुंद
शासकीय विद्यालय देवरी में मिशन वात्सल्य कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बाल अधिकार और कानून
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में आयोजित मिशन वात्सल्य कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, स्वास्थ्य, स्वच्छता और करियर से जुड़ी जानकारी दी गई।
महासमुंद
15 साल की नाबालिग बनी मां, अस्पताल से पुलिस तक पहुंचा मामला, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार
महासमुंद के तुमगांव थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग से कथित दुष्कर्म के मामले में 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार हुआ है। अस्पताल में नाबालिग के बच्चे को जन्म देने के बाद मामला सामने आया।
महासमुंद
तुलसीदास जयंती पर रामायण मानस गान, भीखम ठाकुर बोले- श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाएं
महासमुंद के सराईपाली और कोटनपाली में तुलसीदास जयंती पर आयोजित रामायण मानस गान समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर शामिल हुए। उन्होंने लोगों से प्रभु श्रीराम के सत्य, प्रेम, भाईचारे और मर्यादा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
महासमुंद
लाखों निवेशकों का पैसा सहारा रिफंड में फंसा, विनोद चंद्राकर ने साधा निशाना
महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने सहारा रिफंड में देरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि करोड़ों आवेदन दर्ज होने के बावजूद 2 प्रतिशत निवेशकों को भी अब तक राशि वापस नहीं मिली है। चंद्राकर ने रिफंड पोर्टल दोबारा सक्रिय कर लंबित आवेदनों का समयबद्ध निराकरण और मृतक निवेशकों के परिजनों को प्राथमिकता से भुगतान करने की मांग की।
महासमुंद
रूपकुमारी चौधरी की नई जिम्मेदारी पर भाजपा में उत्साह, भाऊराम साहू ने दी बधाई
महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भाऊराम साहू ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि रूपकुमारी चौधरी के अनुभव और नेतृत्व से महिला मोर्चा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर तक मजबूत होगा और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।