"प्रदर्शन" के लिए 1206 परिणाम मिले
शिक्षा
शिक्षकों की मांग और स्कूल मर्जिंग को लेकर दो जिलों में नाराजगी, पालकों ने जड़ा ताला
शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा फिर सामने आने लगा है। धमतरी जिले के बारना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर सोमवार को छात्रों और पालकों ने स्कूल में ताला जड़ दिया।
क्रिकेट
बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर दर्ज की यादगार जीत
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट से हरा दिया। 26 साल के टेस्ट इतिहास में यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली जीत है। तेज गेंदबाज हसन महमूद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच में 9 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
खेल
महिला हॉकी वर्ल्ड कप : भारत ने ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट चीन को 2-2 से रोका, शानदार शुरुआत
महिला हॉकी वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया। नवनीत कौर और दीपिका के गोल की बदौलत भारत ने मजबूत बढ़त बनाई, लेकिन चीन ने वापसी करते हुए बराबरी कर ली। भारतीय डिफेंस ने आखिरी तक बेहतरीन खेल दिखाया और टीम को एक महत्वपूर्ण अंक दिलाया।
रायगढ़
नवागांव में खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों का चक्काजाम, बोले- 15 साल से झेल रहे परेशानी
रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लॉक के नवागांव में खराब सड़क से परेशान ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने 15 साल से जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की। पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत भी आंदोलन में शामिल हुए और सड़क निर्माण जल्द शुरू करने के साथ भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग उठाई।
महासमुंद
लोहिया चौक पर दिखी आजादी के नायकों की गाथा, 55 स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों ने जगाया गौरव
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महासमुंद के लोहिया चौक में जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पहली चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में 55 सेनानियों के छायाचित्र प्रदर्शित किए गए, जिन्हें देखने बड़ी संख्या में नागरिक, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी पहुंचे। इस पहल के जरिए नई पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन में महासमुंद के योगदान और सेनानी पुरखों के संघर्ष से परिचित कराया गया।
रायपुर संभाग
गनौद, बकतरा और खौली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
गनौद, बकतरा और खौली में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। स्कूलों में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्च पास्ट और विद्यार्थियों का सम्मान हुआ। खौली आरोग्य मंदिर में भी ध्वजारोहण के साथ ग्रामीणों को स्वास्थ्य और कर्तव्य के प्रति जागरूक किया गया।
खेल
महिला हॉकी वर्ल्ड कप : सिल्वर मेडलिस्ट चीन से भिड़ेगा भारत, शाम 4:30 बजे मुकाबला
महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम आज अपने अभियान की शुरुआत चीन के खिलाफ करेगी। शाम 4:30 बजे होने वाले पूल-D के मुकाबले में भारत के सामने पेरिस ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट चीन की चुनौती होगी। સलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी।
राष्ट्रीय
JPSC-JSSC विवाद : 22वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, 20 अगस्त को करेंगे सीएम आवास का घेराव, राहुल-हेमंत के पुतले फूंकने का ऐलान
JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ झारखंड में छात्रों का आंदोलन 22वें दिन भी जारी है। छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेरने और भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है।
शेयर बाजार
रेटेन TMT का मुनाफा 316% बढ़ा, उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 75 हजार टन करेगी कंपनी
टीएमटी स्टील बार बनाने वाली गुजरात की कंपनी रेटन टीएमटी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जून तिमाही में कंपनी के शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर 315.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बेहतर नतीजों के साथ कंपनी के निदेशक मंडल ने गुजरात स्थित प्लांट की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।
खेल
सिंकफील्ड कप : तीसरे दौर में प्रज्ञानंद की हार, 1.5 अंक के साथ चौथे स्थान पर
सिंकफील्ड कप के तीसरे दौर में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद को जर्मनी के विंसेंट कीमर से हार का सामना करना पड़ा। प्रज्ञानंद 1.5 अंक के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं, जबकि वेस्ली सो 2.5 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
राष्ट्रीय
भारत से डीजल मांग रहा बांग्लादेश, ऊर्जा संकट के बीच रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल
बिजली और ऊर्जा संकट के बीच दुकानों, बाजारों और मॉल को रात 8 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। डीजल की कमी से बिजली उत्पादन प्रभावित होने के बाद बांग्लादेश ने भारत से अतिरिक्त डीजल सप्लाई की मांग भी की है।
राज्य सरकार
बस्तर-सरगुजा में बढ़ेंगी बैंकिंग सुविधाएं, दूरस्थ इलाकों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के निर्देश
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में मुख्य सचिव विकासशील ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को KCC लोन और सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों के ऋण प्रकरणों का जल्द निपटारा करने पर जोर दिया।