"प्रदर्शन" के लिए 1207 परिणाम मिले
शेयर बाजार
टाइटन शेयर ने छुआ रिकॉर्ड हाई, इस साल ₹80 हजार करोड़ बढ़ी कंपनी की वैल्यू
टाटा ग्रुप की ज्वेलरी कंपनी टाइटन के शेयरों में एक बार फिर जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। लंबे समय तक सीमित रिटर्न देने के बाद अब यह स्टॉक निवेशकों की पसंद बन गया है। कंपनी का शेयर सोमवार को अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इस साल टाइटन के मार्केट कैप में करीब 80,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
जगदलपुर (बस्तर)
तेज रफ्तार भारी वाहनों पर उठे सवाल, बस्तर में चार मौतों के बाद कार्रवाई की मांग
तेज रफ्तार भारी वाहनों का कहर लगातार जारी है। पिछले दो हफ्तों में टिप्परों की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कोंडागांव में बस-ट्रक भिड़ंत में 10 यात्री घायल हुए हैं। अवैध रेत परिवहन में लगे बेलगाम टिप्परों पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।
खेल
हॉकी में नया इतिहास लिखेगा छत्तीसगढ़, पहली लीग में ऑक्शन से चुने जाएंगे खिलाड़ी
छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग का आयोजन होने जा रहा है। सितंबर में शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों का चयन IPL की तर्ज पर ऑक्शन के जरिए किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। मुकाबले रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में फ्लड लाइट में खेले जाएंगे।
क्रिकेट
श्रीलंका टेस्ट से पहले टीम इंडिया का विजयी शंखनाद, गिल फिट, जायसवाल हिट और सिराज के गगनचुंबी छक्के!
कोलंबो में खेले गए तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारत ने श्रीलंका क्रिकेट XI को 6 विकेट से हराकर टेस्ट सीरीज से पहले अपनी मजबूत तैयारी का संकेत दिया। शुभमन गिल की वापसी, यशस्वी जायसवाल की अर्धशतकीय पारी और मोहम्मद सिराज की आतिशी बल्लेबाजी मैच की खास बातें रहीं।
राष्ट्रीय
JPSC-JSSC विवाद : रांची में छात्रों का 17वें दिन विधानसभा घेराव की तैयारी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। 17 दिनों से जारी प्रदर्शन के तहत सोमवार को छात्र संगठनों ने विधानसभा महाघेराव का ऐलान किया है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विधानसभा क्षेत्र में BNSS की धारा 163 लागू कर दी है।
राष्ट्रीय
हलिशहर में ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव और नारेबाजी, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
पश्चिम बंगाल के हलिशहर में ममता बनर्जी के काफिले को भीड़ के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने वाहनों पर पत्थर और अन्य चीजें फेंकीं। ममता बनर्जी ने घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
धर्म
सावन सोमवार पर सूर्य-बुध की युति से बनेगा शुभ योग, जानें किन राशियों को होगा फायदा
सावन के दूसरे सोमवार 10 अगस्त 2026 को सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस शुभ संयोग का प्रभाव वृषभ, कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। इन राशियों को करियर, धन और सफलता के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल सकते हैं।
फिल्में
यश की टॉक्सिक का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, एक्शन अवतार देख फैंस हुए उत्साहित
यश की फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक्शन, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। चार साल बाद यश की वापसी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
दुर्ग
भिलाई टाउनशिप आवास नीति पर 500 से ज्यादा लोग सड़क पर उतरे, रिटेंशन खत्म होने की आशंका से बढ़ी चिंता
भिलाई टाउनशिप की आवास नीति में बदलाव की आशंका के विरोध में 500 से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शन किया। रिटेंशन सुविधा खत्म होने की संभावना से हजारों परिवारों में चिंता बढ़ गई है।
महासमुंद
खरोरा के गायक कृष्ण कुमार मानिकपुरी को मिला सम्मान, आफताब शिवदासानी ने किया पुरस्कृत
खरोरा के लोकप्रिय गायक कलाकार कृष्ण कुमार मानिकपुरी उर्फ राजू को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गायन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुंबई से पहुंचे अभिनेता आफताब शिवदासानी ने उन्हें बेस्ट सिंगर का मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान किया। देशभक्ति और फिल्मी गीतों के लिए पहचान बना चुके कृष्ण कुमार के सम्मान से क्षेत्रवासियों में खुशी है।
क्रिकेट
लेफ्ट आर्म गेंदबाजों के खिलाफ कमजोर पड़ रहा यशस्वी जायसवाल का बल्ला
श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्म अप मैच में यशस्वी जायसवाल दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनका संघर्ष लगातार जारी है। टेस्ट क्रिकेट में लेफ्ट आर्म पेसर्स के सामने उनका औसत करीब 22 का है, जबकि स्टार्क, यानसेन और बर्गर जैसे गेंदबाज उन्हें परेशान कर चुके हैं।
खेल
रायपुर की बेटियों का कबड्डी में जलवा, अंडर-17 और अंडर-19 में संभाग स्तरीय खिताब पर कब्जा
रीवा (लखौली) में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में रायपुर जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। रायपुर की टीम ने बलौदाबाजार और महासमुंद को हराकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई, जबकि अंडर-14 वर्ग में धमतरी की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के पांच जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया।