"तकनीक" के लिए 1466 परिणाम मिले
रायपुर
पुलिसिंग की तैयारी : IG अमरेश मिश्रा ने ली समीक्षा बैठक, पेंडिंग केस निपटाने और आर्थिक नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
रायपुर रेंज की समीक्षा बैठक में आईजी अमरेश मिश्रा ने लंबित मामलों के त्वरित निपटारे, साइबर अपराधों की प्रभावी जांच, AI आधारित पुलिसिंग, ट्रैफिक प्रबंधन और अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।
शिक्षा
IIT में पढ़ने का सुनहरा मौका : बिना JEE शुरू हुआ नया BS इन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कोर्स
IIT जोधपुर ने BS इन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस कोर्स में दाखिले के लिए JEE Main या JEE Advanced जरूरी नहीं है। AI, मैनेजमेंट और डेटा आधारित यह प्रोग्राम छात्रों को आधुनिक इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप तैयार करेगा।
राज्य सरकार
प्रभारी सचिव धर्मेंद्र साहू ने विकास कार्यों का किया जमीनी निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी सचिव धर्मेंद्र साहू ने एक दिवसीय दौरे में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, रीपा केंद्र, प्रधानमंत्री आवास, लाइवलीहुड कॉलेज और सक्षम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, कौशल विकास, ग्रामीण आजीविका, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
तकनीक
अब Play Store पर ऐप चलाने से पहले होगी उम्र की जांच, Google ला रहा नया सिस्टम
Google Play Store पर जल्द ही एज वैरिफिकेशन सिस्टम वैश्विक स्तर पर लागू होने जा रहा है। नए Play Age Signal API की मदद से बिना ID या सेल्फी के यूजर की आयु-श्रेणी की पुष्टि की जाएगी, जिससे बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा मजबूत होगी और डेवलपर्स को केवल आवश्यक आयु संबंधी जानकारी ही मिलेगी।
रायपुर संभाग
पीएमश्री योजना : पुणे में होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला के लिए रायपुर जिले के 11 शिक्षकों का चयन
रायपुर जिले के 11 पीएमश्री शिक्षकों का चयन पुणे स्थित IISER में 3 से 6 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के लिए हुआ है। प्रशिक्षण में आधुनिक शिक्षण तकनीकों, विज्ञान आधारित नवाचार और गतिविधि-आधारित शिक्षा पर विशेष फोकस रहेगा।
राज्य सरकार
सफलता की मिसाल : धान छोड़ गेंदा की खेती से किसान को 2 लाख का मुनाफा
गरियाबंद के छुरा विकासखंड के ग्राम कसेकेरा निवासी किसान हेमचंद साहू ने पारंपरिक धान की खेती छोड़ आधुनिक तकनीकों के साथ गेंदा फूल की खेती अपनाकर सफलता हासिल की है। ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग तकनीक के उपयोग से उन्हें करीब 2 लाख रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई और अन्य किसान भी इस मॉडल से प्रेरित हो रहे हैं।
राज्य सरकार
रायपुर में 2 अगस्त को डिजिटल न्याय व्यवस्था पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, सीएम साय होंगे मुख्य अतिथि
रायपुर में 2 अगस्त को डिजिटल न्याय व्यवस्था और नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे।
बिलासपुर
बड़ा नेटवर्क : बैंक सेंधमारी मामले का खुलासा,पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड
यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है। दोनों पहले दीपका की एक निजी कंपनी में काम कर चुके थे और इलाके की अच्छी जानकारी रखते थे। पुलिस अब उनके आपराधिक रिकॉर्ड, अंतरराज्यीय नेटवर्क और गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
धमतरी
धमतरी में चावल कारोबार में जलन बनी मौत की वजह, साथी ने कैंची-पाना से उतारा मौत के घाट
धमतरी में 22 जुलाई को हुई चावल कारोबारी नीरज साहू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के कारोबारी साथी बिरेंद्र कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि कारोबार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और ईर्ष्या के चलते आरोपी ने कैंची और पाना से हमला कर हत्या की थी।
दुर्ग
खुलासा : भिलाई में मॉर्निंग वॉक पर बुजुर्ग महिला से चेन लूटी, पुलिस ने आरोपी मां-बेटे किया गिरफ्तार
भिलाई में मॉर्निंग वॉक पर निकली 70 वर्षीय महिला से सोने की चेन लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि वारदात सगे मां-बेटे ने मिलकर की थी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और लूटी गई चेन व बाइक की बरामदगी की कार्रवाई जारी है।
राष्ट्रीय
उधारी बनी काल... बलरामपुर की दर्दनाक कहानी, एक ही घर से उठीं चार अर्थियां
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में आर्थिक तनाव और 29 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद के बीच एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या की, फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो और परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग
भिलाई में जानलेवा स्टंट : टेस्टिंग से पहले ही सेल्फी प्वाइंट बनी पानी की टंकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
भिलाई के आजाद चौक स्थित 70 फीट ऊंची नई पानी की टंकी पर बच्चे और युवाओं के स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है। टंकी की टेस्टिंग अभी बाकी है, लेकिन यह सेल्फी और रील बनाने का नया स्पॉट बन गई है। स्थानीय लोगों ने संभावित हादसे को देखते हुए नगर निगम से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।