ताज़ा खबरें
5444 समाचार
बस्तर संभाग
डीआरजी को बड़ी सफलता, सुकमा में नक्सली नेता मूचाकी कैलाश ढेर
सुकमा जिले के पोलमपल्ली क्षेत्र में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली मूचाकी कैलाश मारा गया। वह नक्सली संगठन में प्लाटून 31 का सेक्शन कमांडर था और कई गंभीर अपराधों में शामिल था। मुठभेड़ के दौरान उसके पास से हथियार बरामद हुए। सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है और अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है। आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने माओवादी कैडरों से आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की।
पढ़िए डॉ. नीरज गजेंद्र का लिखा विचारोत्तेजक चिंतन- मुफ्त के कंबल और नंगी होती आत्मा का सच
मुझे एक अखबार के रिसर्च को पढ़ने के बाद आया। अखबार ने बताया है कि तमिलनाडु में इस बार समर पैकेज देने की तैयारी है जिसमें 1.06 करोड़ महिलाओं के खाते में दो-दो हजार ट्रांसफर होंगे। असम में बिहू बोनस के रूप में चार-चार हजार मिलेंगे। बंगाल में लक्ष्मी भंडार और केरल में भी कुछ इसी तरह की स्कीम की चर्चा आमजन के बीच पहुंची है
अंबिकापुर (सरगुजा)
केंद्रीय जेल अंबिकापुर में लापरवाही, दो जेल प्रहरियों निलंबित
अंबिकापुर केंद्रीय जेल में ड्यूटी में लापरवाही के आरोप पर दो जेल प्रहरियों को निलंबित किया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में निरीक्षण के दौरान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन और ताला खुला पाया गया।
एक रसूखदार बंदी, जिसे मनेंद्रगढ़ से लाया गया था, पर आरोप है कि उसने बीमारी और अटेंडर की सुविधा का गलत फायदा उठाया। मामले में विभागीय जांच जारी है।
बिलासपुर संभाग
सहमति से संबंध रेप नहीं: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आरोपी को किया बरी
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अहम फैसले में कहा कि बालिग और शादीशुदा महिला की सहमति से बने शारीरिक संबंध को रेप नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने सबूतों के अभाव में आरोपी को बरी करते हुए ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा।
भारत
1 अप्रैल से बदलेंगे देशभर में कई बड़े नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
1 अप्रैल 2026 से देशभर में टैक्स, सैलरी, बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, टोल, शेयर बाजार और रेलवे नियमों में बड़े बदलाव लागू होंगे। इन फैसलों का सीधा असर आम आदमी की जेब, निवेश और रोजमर्रा के खर्चों पर पड़ेगा, जिससे आर्थिक योजना में बदलाव जरूरी हो जाएगा।
महासमुंद
एम्बुलेंस की आड़ में गांजा तस्करी: महासमुंद में 20 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस में गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को पकड़ा। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और खल्लारी थाना पुलिस ने मिलकर वाहन की जांच की, जिसमें करीब 20 किलो गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी सलमान खान और शिराज पठान हैं, जो गांजा को ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने गांजा, एम्बुलेंस, नकदी और मोबाइल सहित कुल करीब 15 लाख रुपये की जब्ती की है।
मामला NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया गया है और पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
विदेश
मन की बात: जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल, कोरिया मॉडल की पीएम ने की सराहना
मन की बात के 132वें एपिसोड में नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के जल संरक्षण मॉडल ‘आवा पानी झोंकी’ की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा कि जनभागीदारी से जल संरक्षण अब जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने बताया कि राज्य में जल संरक्षण, मत्स्य पालन, फिटनेस और खेलों को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, प्रदेश में पेट्रोलियम और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सामान्य होने की जानकारी देते हुए लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की।
महासमुंद
बसना में प्रेमी जोड़े ने एक साथ लगाई फांसी, भँवरपुर इलाके में झूलती लाशें देख फैली सनसनी
महासमुंद के भंवरपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने तालाब किनारे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों 2-3 दिन पहले घर से फरार थे और प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग व पारिवारिक विरोध को वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रायपुर
रायपुर में देर रात बवाल: मोमिनपारा–बढ़ईपारा में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
Raipur के मोमिनपारा–बढ़ईपारा में बाइक टक्कर से शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमले में कई लोग घायल हुए, जिनमें तीन के सिर फूटे। इलाके में तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात है। दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है। मामूली विवाद से शुरू हुई यह रायपुर झड़प देखते ही देखते हिंसक रूप ले गई, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया।
बिलासपुर
बिलासपुर में छात्र की जेब में मोबाइल फटने से आग, दोस्त ने समय रहते बुझाई, छात्र सुरक्षित
बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक छात्र के जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया, जिससे उसकी पैंट में आग लग गई। साथी ने तुरंत आग बुझाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। छात्र को हल्की जलन और झुलसने की चोटें आईं, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सुरक्षित है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संभावित कारण बैटरी खराबी या ओवरहीटिंग माना जा रहा है। विशेषज्ञों ने लोगों को ओरिजिनल चार्जर इस्तेमाल करने और फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने की सलाह
महासमुंद
नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1.59 करोड़ के ड्रग्स किए नष्ट
रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत करीब 1.59 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ नष्ट किए। यह कार्रवाई सिलतरा बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट में जिला ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई। जब्त मादक पदार्थ 2017 से 2025 तक के 35 मामलों से संबंधित थे, जिसमें ब्राउन शुगर, हेरोइन, कैप्सूल, टैबलेट, सिरप और इंजेक्शन शामिल हैं। कार्रवाई में जिले के कई थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थ शामिल थे। पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आम जनता से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विदेश
ग्रामीण रोजगार में बड़ा बदलाव, अब फेस स्कैन और e-KYC अनिवार्य
1 अप्रैल 2026 से ग्रामीण रोजगार के लिए VB G RAM G योजना लागू होगी, जिसमें फेस स्कैन और e-KYC अनिवार्य किए गए हैं। अब NMMS ऐप के जरिए डिजिटल हाजिरी दर्ज होगी और बिना e-KYC श्रमिकों को काम नहीं मिलेगा। नई व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी।