"बैठक" के लिए 816 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
ड्रैगन की उड़ी नींद : भारत आ रही हैं चीन की सबसे बड़ी दुश्मन जापानी PM सनाए ताकाइची
जापान की प्रधानमंत्री Sanae Takaichi के 1 जुलाई को भारत दौरे की संभावना है। असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma के अनुसार गुवाहाटी में प्रधानमंत्री Narendra Modi और ताकाइची के बीच शिखर स्तर की वार्ता हो सकती है। प्रस्तावित बैठक में आर्थिक सहयोग, पूर्वोत्तर भारत में निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की रणनीतिक चुनौतियों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
बिलासपुर
सफर की गारंटी : ट्रैफिक पुलिस का महा-अभियान यूनिफॉर्म से तय होगी ऑटो चालकों की पहचान
अल्टीमेटम समाप्त चालकों को यूनिफॉर्म सिलवाने के लिए पहले 7 दिन की मोहलत दी गई थी, जिसकी समय-सीमा खत्म होते ही पुलिस ने बिना ड्रेस, बिना दस्तावेज और नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ के तहत अभियान शुरू कर दिया है।
रायपुर संभाग
नन्हें कदमों का सम्मान : आंगनबाड़ी केंद्रों में ऐतिहासिक पहल, 8,000 बच्चों को प्रमाण पत्र
रायपुर जिले के 1,941 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘गढ़बो बचपन परियोजना’ के तहत पहली बार 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का व्यवस्थित शैक्षणिक एवं विकासात्मक आकलन किया गया। इस अभियान में लगभग 8,000 बच्चों को ‘विद्यारंभ प्रमाण पत्र’ प्रदान किए गए और करीब 15,000 पालकों ने बैठकों में भाग लेकर अपने बच्चों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
राज्य सरकार
फैसला : नियमों से खिलवाड़ पर सीधे FIR, डिफॉल्टर्स की जब्ती के लिए सीमाओं पर चक्रव्यूह
अधिकारियों पर पाबंदी परिवहन सचिव और आयुक्त एस प्रकाश ने सभी को तत्काल प्रभाव से अपने पदस्थापना मुख्यालय में ही रहकर काम करने के सख्त निर्देश दिए हैं बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर कार्रवाई होगी।
राज्य सरकार
निरीक्षण : खेल प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे मंत्री अरुण साव, मेंटेनेंस ठप होने पर जताई नाराज़गी
औचक निरीक्षण और नाराजगी उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र (बहतराई) का औचक निरीक्षण किया। निर्माण और मरम्मत कार्यों की बेहद धीमी रफ्तार को देखकर उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई।
राज्य सरकार
समीक्षा : टीबी, मातृत्व और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत टीबी मुक्त भारत अभियान, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की समीक्षा की। उन्होंने राज्यभर में टीबी जांच शिविर लगाने, मरीजों की शीघ्र पहचान व उपचार, पोषण सहायता की समय पर उपलब्धता तथा गर्भवती महिलाओं और बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार
बच्चों को विकास का केंद्र बनाकर आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़, यूनिसेफ ने बढ़ाया सहयोग का दायरा
नवा रायपुर स्थित नीति भवन में राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा और यूनिसेफ इंडिया के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विकसित छत्तीसगढ़ प्रगति फ्रेमवर्क, देश के पहले राज्य-विशिष्ट बाल कल्याण सूचकांक, बच्चों के लिए सार्वजनिक वित्त, सामाजिक व्यवहार परिवर्तन और बस्तर अंजोर कार्यक्रम पर चर्चा की गई।
राज्य सरकार
नई रफ्तार : जर्जर परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, छत्तीसगढ़ में 5 रिडेवलपमेंट परियोजनाओं को मंजूरी
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल राज्य के पाँच शहरों—रायपुर, महासमुंद, राजनांदगांव, कोरबा और जगदलपुर—में प्रमुख रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत करने जा रहा है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य जर्जर शासकीय परिसंपत्तियों को आधुनिक अधोसंरचना में बदलना और शहरी विकास को गति देना है।
रायपुर
नई दिशा : आवास प्लस 2.0 सूची और विकास योजनाओं पर होंगे अहम फैसले
छत्तीसगढ़ में 24 जून को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची, पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता तय करने और दावों-आपत्तियों के निपटारे पर अहम निर्णय लिए जाएंगे। ग्राम सभा की मंजूरी के बाद अंतिम सूची पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
राष्ट्रीय
दावा : UBT में टूट की अटकलें खारिज, सभी सांसदों की एकजुटता का ऐलान
महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (UBT) में संभावित टूट की अटकलों के बीच संजय राउत ने “ऑपरेशन टाइगर” का दावा करते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और बगावत की खबरें अफवाह हैं। नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने सांसदों की मौजूदगी दिखाकर शक्ति प्रदर्शन किया और स्पष्ट किया कि सभी सांसद या तो दिल्ली या मुंबई में सक्रिय हैं।
राज्य सरकार
महासमुंद : योगेश दत्त मिश्रा ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निराकरण के निर्देश
छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा ने महासमुंद जिले के दौरे के दौरान सिलाई केंद्र का निरीक्षण कर आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने श्रम विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को श्रमिक कल्याण योजनाओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार
पोलियो अभियान : कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, कोई भी बच्चा न रहे पोलियो की दवा से वंचित
जिले में 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने की। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे तथा सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।