"आंदोलन" के लिए 499 परिणाम मिले
कांग्रेस
महाघोटाले पर आर-पार : 17 जून से राहुल गांधी का देशव्यापी छात्र संवाद आंदोलन, कोटा से प्रयागराज तक गूंजेगी युवाओं की आवाज
NEET-UG और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक व धांधली के मुद्दे पर कांग्रेस ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi 17 जून से कोटा से छात्र सम्मेलनों की शुरुआत करेंगे। इसके बाद प्रयागराज, पटना और दिल्ली में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। कांग्रेस का आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार के कारण लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।
कांग्रेस
विपक्ष का महाशंखनाद : खरगे की बैठक में बना केंद्र को घेरने का मेगा प्लान, EVM से लेकर NEET और महंगाई पर 3 महीने देशव्यापी आंदोलन करेगी कांग्रेस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक रणनीति तैयार की। बैठक में मध्य प्रदेश और झारखंड के नामांकन विवाद, लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, NEET-CBSE परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियां, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
रायपुर
आंदोलन : 11 जून से आमरण अनशन की चेतावनी, AAP ने सरकार को घेरा
छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर D.Ed अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने नियुक्ति प्रक्रिया में देरी पर सरकार को घेरते हुए चेतावनी दी है कि यदि 10 जून तक पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी गई तो 11 जून से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। अभ्यर्थी पिछले 153 दिनों से रायपुर के तूता धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
रायपुर
प्रदर्शन : महंगाई के बीच बढ़ी स्कूल फीस, कांग्रेस ने सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
सरकारी स्कूलों में स्थानीय शुल्क बढ़ाए जाने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने राजधानी रायपुर स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने जॉइंट डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बढ़ी हुई फीस को तुरंत वापस लेने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले से ही महंगाई से परेशान जनता पर सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ाकर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने इसे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों की शिक्षा पर असर डालने वाला कदम बताया।
जल संरक्षण : जनआंदोलन बनाने की पहल, गांव-गांव में बनेंगी नई संरचनाएं
“मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0” अंतर्गत जिले में जनभागीदारी सप्ताह की शुरुआत की गई। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर जल संरक्षण संरचनाओं का जायजा लिया और ग्रामीणों को सोखता गड्ढा व जल संवर्धन संरचनाएं बनाने के लिए प्रेरित किया।
बाल विवाह पर रोक : बेटियों के सम्मान का अभियान बना जनआंदोलन, बाल विवाह मुक्त हो रहा छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में “बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़” अभियान सामाजिक बदलाव की मजबूत मिसाल बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू इस अभियान के तहत गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाकर बाल विवाह जैसी कुरीति पर रोक लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक राज्य की 64 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया जा चुका है।
रायपुर
शिविर में विवाद : 16 पंचायतों का बड़ा फैसला, तहसीलदार को हटाने तक आंदोलन की चेतावनी
गरियाबंद जिले के अमलीपदर क्षेत्र में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर विवादों में घिर गया। 16 पंचायतों के सरपंचों ने तहसीलदार गेंद लाल साहू पर अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाते हुए झरगांव शिविर का बहिष्कार कर दिया। सरपंचों का कहना है कि भोजन व्यवस्था करने के बावजूद उन्हें खाने के दौरान उठाया गया, जिसे उन्होंने जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया। तहसीलदार ने मंच से माफी मांगी, लेकिन सरपंच कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। वहीं ग्रामीणों ने एक पटवारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाकर उसके तबादले की मांग भी उठाई है।
बड़ा संदेश : ईंधन संरक्षण बने जन-आंदोलन, EV और कारकेड नीति में बदलाव की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन संरक्षण आह्वान का समर्थन करते हुए इसे राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण पर्यावरण और भविष्य दोनों के लिए जरूरी है। राज्य सरकार शासकीय स्तर पर ईंधन खपत घटाने, वाहनों के सीमित उपयोग और चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को अपनाने की दिशा में काम करेगी।
रायपुर
आंदोलन की चेतावनी : 8 प्राचार्यों के निलंबन पर प्राचार्य फेडरेशन नाराज
बालोद जिले में परीक्षा परिणाम के आधार पर 8 प्राचार्यों के निलंबन के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्राचार्य फेडरेशन ने रायपुर में आपात बैठक की। फेडरेशन ने कार्रवाई को एकतरफा और नियमों के खिलाफ बताते हुए निलंबन आदेश वापस लेने की मांग की। संगठन ने कहा कि कमजोर परीक्षा परिणाम के लिए केवल प्राचार्यों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। साथ ही चेतावनी दी गई कि आदेश वापस नहीं होने पर प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
रायगढ़
जेल में बंदी की मौत पर बवाल : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला जेल में अवैध शराब बिक्री के आरोप में बंद 38 वर्षीय विचाराधीन कैदी सुरेश रात्रे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन का कहना है कि तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित किया गया। वहीं परिजनों का आरोप है कि उन्हें गुमराह किया गया और संभव है कि मौत जेल के भीतर ही हुई हो, जिसे छिपाने की कोशिश की गई।
देश
नोएडा में वेतन वृद्धि आंदोलन के दौरान हिंसा, आगजनी के बाद कथित मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी, SIT जांच जारी
नोएडा की एक निजी कंपनी में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन कथित तौर पर हिंसक हो गया, जिसमें आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएँ सामने आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच शुरू की और पुलिस ने इसे संभावित साजिश से भी जोड़कर देखा। जांच में आदित्य आनंद उर्फ “रस्टी” को कथित मास्टरमाइंड बताया गया है, जिसे बाद में तमिलनाडु से गिरफ्तार किए जाने की बात सामने आई। फिलहाल SIT पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इसमें और कौन लोग शामिल थे।
छत्तीसगढ़
18 अप्रैल को प्रदेशभर में स्कूल बंद : आरटीई प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने की मांग पर निजी स्कूलों का आंदोलन तेज
महासमुंद में आरटीई के तहत मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने की मांग को लेकर निजी स्कूल संचालकों का आंदोलन तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के नेतृत्व में स्कूलों के शिक्षकों और संचालकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। संचालकों का कहना है कि 2011 से तय दरों के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक 7,000 रुपये और कक्षा 6 से 8 तक 11,400 रुपये प्रति विद्यार्थी प्रतिवर्ष मिलते हैं, जो बढ़ती महंगाई और शैक्षणिक खर्चों के मुकाबले काफी कम हैं। साथ ही भुगतान में देरी और जटिल प्रक्रियाओं से भी परेशानी हो रही है।