"आधुनिक तकनीक" के लिए 203 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Chhattisgarh Textile Industry: नवा रायपुर में आकार लेगा टेक्सटाइल इको-सिस्टम, CM साय ने केंद्रीय मंत्री से की चर्चा
Chhattisgarh Textile Industry: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल और अपैरल उद्योग के विस्तार, निवेश और रोजगार पर चर्चा की। राज्य को सेंट्रल इंडिया का प्रमुख टेक्सटाइल हब बनाने और कोसा सिल्क को आधुनिक तकनीक व बाजार से जोड़ने पर जोर दिया गया।
राष्ट्रीय
BRICS Summit: हाईटेक सुरक्षा, दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर नजर, आसमान में एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात
BRICS Summit: सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। भारत मंडपम और VVIP रूट पर एंटी-ड्रोन सिस्टम, GPS ट्रैकिंग, CBRN सुरक्षा, AI कैमरों और फेशियल रिकग्निशन जैसी तकनीकों से निगरानी होगी। 11 से 13 सितंबर तक होने वाले सम्मेलन में वैश्विक नेताओं के साथ UN महासचिव एंतोनियो गुतारेस के शामिल होने की भी संभावना है।
शिक्षा
Mahasamund Students: प्रतिभावान विद्यार्थियों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, राष्ट्रपति से की मुलाकात
Mahasamund Students: प्रतिभावान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान, नवाचार और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के साथ Mission ShakthiSAT, नीति आयोग की Exposure Visit और अटल इनक्यूबेशन सेंटर जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया।
राज्य सरकार
Ambedkar Hospital Raipur: बिहार से रायपुर पहुंची 48 वर्षीय महिला की जटिल बाईपास सर्जरी सफल
Ambedkar Hospital Raipur: बिहार के मधुबनी जिले की 48 वर्षीय महिला की सफल कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी (CABG) की गई। मरीज के हृदय की तीनों प्रमुख धमनियों में गंभीर ब्लॉकेज था और पंपिंग क्षमता करीब 40 प्रतिशत थी। साथ ही भर्ती के समय ब्लड शुगर 500 mg/dL से अधिक था, जिसे पहले नियंत्रित किया गया। डॉ. कृष्णकांत साहू और उनकी टीम ने Beating Heart CABG तकनीक से सर्जरी की।
गरियाबंद
Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार
Timber Smuggling: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) ने ओडिशा के दसपुर गांव में पुलिस और वन विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई कर करीब 3 घन मीटर इमारती लकड़ी बरामद की। जांच में लकड़ी के दो साल पुरानी जब्ती से जुड़े होने की सूचना सामने आने के बाद मामले की पड़ताल तेज कर दी गई है। तीन संदिग्धों के ठिकानों पर तलाशी के दौरान भी लकड़ी मिली है।
राज्य सरकार
Mann Ki Baat: मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुना पीएम मोदी का संबोधन, संस्कृति और युवाओं पर दिया जोर
Mann Ki Baat: रायपुर में मंत्री राजेश अग्रवाल ने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम में संस्कृति, युवा, स्वच्छता, कृषि और Vocal for Local जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
राज्य सरकार
Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन की धूम, CM साय को बहनों ने बांधी राखी
Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राखी बांधी। CM साय ने महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और ई-रिक्शा जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए महिला सशक्तिकरण को विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला बताया।
केंद्र सरकार
PM E-Bus Sewa: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में दौड़ेंगी 240 ई-बसें
PM E-Bus Sewa: छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 240 इलेक्ट्रिक बसें संचालित होंगी। अधिकारियों ने रूट प्लानिंग, डिपो, चार्जिंग स्टेशन, बस स्टॉप और कमांड-कंट्रोल सिस्टम की तैयारियों की समीक्षा की।
विदेश
Iran Gas Discovery: ईरान के हाथ लगा बड़ा खजाना, फार्स में 212 अरब घन मीटर प्राकृतिक गैस का भंडार
Iran Gas Discovery: ईरान ने दक्षिणी फार्स प्रांत में 212 अरब घन मीटर से अधिक प्राकृतिक गैस के नए भंडार की खोज का दावा किया है। तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद के मुताबिक इसमें करीब 160 अरब घन मीटर गैस की रिकवरी संभव है। अमेरिकी प्रतिबंधों और ऊर्जा क्षेत्र पर दबाव के बीच इस खोज को ईरान के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राज्य सरकार
श्रमिक हितों को प्राथमिकता: छत्तीसगढ़ में सामाजिक सुरक्षा से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य तक कई नई पहल
छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई अहम पहल की हैं। प्रदेश में 56.83 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन हो चुका है, जबकि शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, बीमा और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं का विस्तार किया गया है। निर्माण श्रमिकों की सहायता राशि बढ़ाने के साथ महिला श्रमिकों के लिए स्वरोजगार, पांच रुपये में पौष्टिक भोजन और डिजिटल सेवाओं जैसी सुविधाओं पर भी जोर दिया गया है।
भाजपा
केंद्रीय गृह मंत्री ने किया 189 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी स्थित एसएसबी मुख्यालय में 189 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने सीमा सुरक्षा, जवानों के कल्याण और सिलीगुड़ी कॉरिडोर में निगरानी मजबूत करने पर जोर दिया।
स्वामित्व योजना में धमतरी ने रचा नया कीर्तिमान, 50 हजार से ज्यादा ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का अधिकार
धमतरी जिले ने स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ में पहला स्थान हासिल किया है। जिले के 50 हजार से अधिक पात्र परिवारों को आबादी भूमि के प्रॉपर्टी कार्ड दिए जा चुके हैं। 501 गांवों में ड्रोन सर्वे पूरा हो चुका है, जबकि 312 गांवों के अभिलेख डिजिटल कर पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं। योजना से ग्रामीणों को संपत्ति का कानूनी अधिकार मिलने के साथ बैंक ऋण और अन्य वित्तीय सुविधाओं तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है।