"काउंसलिंग" के लिए 67 परिणाम मिले
रायगढ़
नाबालिग से दुष्कर्म : 15 वर्षीय किशोरी को दो बार लेकर फरार हुआ युवक
नाबालिग 30 जून को लापता हुई थी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया। 11 जुलाई को पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश देकर लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट और BNS की दुष्कर्म संबंधी धाराएं जोड़ी गईं।
राष्ट्रीय
NEET Result 2026 : जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, 1.40 लाख तक हो सकती हैं MBBS सीटें
देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) किसी भी समय NEET UG री-एग्जाम का परिणाम जारी कर सकती है। इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे, जो लंबे समय से अपने रिजल्ट और आगे की प्रवेश प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ेगी।
राष्ट्रीय
हाईवोल्टेज ड्रामा : शादी की इच्छा जताते ही मचा हंगामा, वन स्टॉप सेंटर के बाहर युवक की चप्पलों से पिटाई
शिवपुरी में एक पुराने पॉक्सो मामले की पेशी के दौरान युवक और युवती द्वारा शादी करने की इच्छा जताने के बाद विवाद खड़ा हो गया। काउंसलिंग के लिए दोनों को वन स्टॉप सेंटर ले जाया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। बाहर निकलते ही युवती की मां ने युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
अंबिकापुर (सरगुजा)
दहेज प्रताड़ना : अतिरिक्त दहेज नहीं मिला तो पत्नी को दिया ट्रिपल तलाक, मामला दर्ज
अंबिकापुर में एक महिला ने अपने पति पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मानसिक प्रताड़ना और रिश्तेदारों के सामने ट्रिपल तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में काउंसलिंग के बावजूद समझौता नहीं हो सका था।
राष्ट्रीय
चंद सेकंड का साहस : सुपरफास्ट ट्रेन से पहले युवक ने बचाई किशोरी की जान
ग्वालियर में एजी ऑफिस पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी ने कथित तौर पर ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद युवक प्रहलाद सिंह तोमर ने बहादुरी दिखाते हुए समय रहते किशोरी को ट्रैक से हटाकर उसकी जान बचा ली। घटना के बाद पुलिस ने किशोरी को संरक्षण में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिक्षा
NEET UG 2026 : मेडिकल एडमिशन के लिए जानिए देश के टॉप-5 सरकारी मेडिकल कॉलेज
NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं। NIRF 2025 रैंकिंग के अनुसार AIIMS दिल्ली PGIMER चंडीगढ़, JIPMER पुड्डुचेरी, SGPGIMS लखनऊ और IMS-BHU वाराणसी देश के शीर्ष सरकारी मेडिकल संस्थानों में शामिल हैं। MBBS और BDS में प्रवेश NEET स्कोर तथा काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर दिया जाता है।
कोंडागांव
घटना : ड्यूटी के दौरान CAF जवान ने सर्विस रायफल से दी जान
कोंडागांव जिले के उरंदाबेड़ा CAF कैंप में तैनात जवान जोगेंद्र नेताम ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कैंप और सुरक्षा महकमे में शोक का माहौल है। एसपी पंकज चंद्रा ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
कीर्तिमान विशेष
बढ़ती आत्महत्याओं पर पढ़िए डॉ. नीरज गजेंद्र का विचारोत्तेजक विश्लेषण मुश्किल वक्त गुज़र जाएगा, जीवन बना रहना चाहिए
जब समाज में संवाद कम होने लगता है, तब अवसाद बढ़ने लगता है। पहले गांवों में चौपाल होती थी। परिवार साथ बैठता था। दुख साझा होते थे। आज हर व्यक्ति अपने कमरे और मोबाइल में कैद है। बाहर से सब सामान्य दिखते हैं, लेकिन भीतर गहरी बेचैनी पल रही है। यही अकेलापन धीरे-धीरे मानसिक दुर्बलता में बदल रहा है। जीवन कभी पूर्ण नहीं होता। संघर्ष हर दौर में रहा है। लेकिन इतिहास गवाह है कि अंधेरा भी स्थायी नहीं होता। एक संवाद, एक सहारा, एक विश्वास और एक सकारात्मक विचार कई जिंदगियां बचा सकता है। इसलिए आज सबसे बड़ा संदेश यही है कि परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों न हो, जीवन उससे बड़ा है। हार समस्या का अंत नहीं, संघर्ष छोड़ देने का परिणाम है।
देश
NEET-UG 2026 पेपर लीक : देश की सबसे बड़ी परीक्षा पर उठे गंभीर सवाल
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस की Special Operations Group जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि कथित प्रश्नपत्र परीक्षा से 15 दिन से एक महीने पहले तक कुछ छात्रों और बिचौलियों तक पहुंच चुका था। दावा है कि वायरल सामग्री के लगभग 600 अंकों के सवाल असली परीक्षा से मेल खाते थे। जांच के अनुसार, यह सामग्री सबसे पहले सीकर के मेडिकल काउंसलिंग कारोबारी राकेश कुमार मंडावरिया के मोबाइल तक पहुंची।
निश्चय कार्यक्रम : युवा बंदियों के पुनर्वास, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
रायपुर की केंद्रीय और महिला जेल में छत्तीसगढ़ शासन की “निश्चय” योजना के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवा बंदियों को अपराध से दूर कर उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की ओर प्रेरित करना है। कार्यक्रम में 67 बंदियों (38 महिला और 29 पुरुष) को कौशल विकास प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। जेल परिसर में डिजिटल साक्षरता बढ़ाने के लिए नया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र भी शुरू किया गया, जहां बंदी बुनियादी से लेकर उन्नत कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही रिहाई के बाद स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 13 मई 2026 को इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा लोन मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें बंदियों को व्यवसाय शुरू करने हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
छत्तीसगढ़
मानवता शर्मसार : 5–6 हजार में नाबालिग बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, 6 मासूमों का रेस्क्यू
कबीरधाम जिले में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नाबालिग बच्चों को कथित तौर पर 5 से 6 हजार रुपए में बेचकर उनसे जबरन मजदूरी कराई जा रही थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 6 मासूम बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। मामले में चेतन यादव और रवि यादव पर बच्चों की खरीद-फरोख्त और शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं।
सेहत
मानसिक स्वास्थ्य संकट : युवाओं के लिए एक गंभीर चुनौती, जानें कारण, लक्षण और समाधान
आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य एक गंभीर और बढ़ती हुई समस्या बन चुका है, विशेषकर युवाओं और बच्चों में। पढ़ाई, करियर की प्रतिस्पर्धा, सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग, पारिवारिक तनाव और असंतुलित जीवनशैली इसके प्रमुख कारण हैं। इसके चलते तनाव, चिंता, अकेलापन, नींद की कमी और आत्मविश्वास में गिरावट जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं, जो आगे चलकर अवसाद का रूप ले सकते हैं। इस समस्या से बचाव के लिए खुलकर बातचीत, योग, ध्यान, नियमित व्यायाम, संतुलित दिनचर्या और सोशल मीडिया का सीमित उपयोग आवश्यक है। गंभीर स्थिति में विशेषज्ञ की मदद लेना भी जरूरी है।