"योगेश्वर राजू सिन्हा" के लिए 64 परिणाम मिले
महासमुंद
सुनी ग्रामीणों की समस्याएं : कनेकेरा और भलेसर पहुंचे विधायक, जन चौपाल में समाधान का दिया भरोसा
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बुधवार को ग्राम कनेकेरा और भलेसर का दौरा कर जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा नवविवाहित जोड़ों को उपहार और नवजात शिशुओं को शिशु किट भी वितरित की।
राज्य सरकार
उत्सव : जनजातीय समाज ने मनाया गौरव और प्रेरणा का दिवस
महासमुंद में रानी दुर्गावती के 462वें शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मंत्री राम विचार नेताम ने वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर उनके संघर्ष और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा शिक्षा, संस्कृति संरक्षण, किसानों की उन्नति और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया।
राज्य सरकार
प्रवेशोत्सव : बेलसोडा स्कूल में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का अभिनंदन, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बेलसोडा में शाला प्रवेशोत्सव के तहत नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक-रोली लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें व गणवेश वितरित किए गए। कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए।अतिथियों ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
राज्य सरकार
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : भारतीय संस्कृति और गौरव से जुड़ने का अवसर, सोमनाथ यात्रा पर निकले प्रतिभागी
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत महासमुंद जिले से 20 विशिष्ट जनों का दल विशेष ट्रेन से सोमनाथ के लिए रवाना हुआ। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने यात्रियों का सम्मान कर शुभकामनाएं दीं, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर से यात्रा को हरी झंडी दिखाई। 26 जून तक चलने वाली इस यात्रा में कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन जैसे आयोजन शामिल हैं।
राज्य सरकार
योग दिवस : महासमुंद में सामूहिक योगाभ्यास, दिखी जनभागीदारी की झलक
महासमुंद के इनडोर स्टेडियम में 12वें विश्व योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
राज्य सरकार
किसान सम्मान : महासमुंद जिले में 25 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किश्त के तहत महासमुंद जिले के 1,26,154 किसानों के बैंक खातों में 25.23 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से वेबकास्ट के माध्यम से राशि जारी की, जिसका सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र भलेसर में किया गया।
राज्य सरकार
पर्यावरण संरक्षण : एक पेड़ माँ के नाम अभियान को मिला समर्थन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन परिक्षेत्र महासमुंद द्वारा वन विद्यालय महासमुंद में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया।
राज्य सरकार
सुशासन तिहार : महासमुंद के 10 वार्डों के लोगों को मिला मौके पर समाधान
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत महासमुंद के लोहिया चौक स्थित वार्ड क्रमांक 20 में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
राज्य सरकार
सुशासन तिहार : पहला समाधान शिविर सम्पन्न, विधायक ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत महासमुंद नगरपालिका शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 20 स्थित कुंवर दिलीप सिंह जूदेव टाउन हॉल में पहला समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया गया तथा नागरिकों की समस्याओं और प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।
छत्तीसगढ़
बरगद के नीचे लगी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के ग्राम कमरौद में बरगद के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया और महिलाओं के लिए भवन, कमरौद-चरोदा सड़क तथा मुक्तिधाम निर्माण की घोषणा की। चौपाल में दिव्यांग हितग्राहियों को व्हीलचेयर और ट्रायसिकल भी वितरित किए गए।
महासमुंद
विश्व रेडक्रॉस दिवस : 500 स्टीकर के जरिए चला जनजागरूकता अभियान
विश्व रेडक्रॉस दिवस 2026 के तहत महासमुंद जिला शाखा द्वारा संचालित रेडक्रॉस स्टीकर अभियान का सफल समापन हुआ। अभियान की शुरुआत विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा और कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को रेडक्रॉस स्टीकर लगाकर की गई। जिले में 500 स्टीकर के माध्यम से जनजागरूकता और सहयोग राशि संग्रहण का कार्य किया गया।
सुशासन तिहार : अछोला में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 के तहत महासमुंद जिले के विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अछोला में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ समयबद्ध निराकरण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।