"तकनीक" के लिए 1466 परिणाम मिले
बिलासपुर संभाग
बड़ी कार्रवाई : कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा, सरकंडा पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
सरकंडा थाना क्षेत्र में चिंगराजपारा दारूभट्ठी के पास हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
राज्य सरकार
एक्सपोर्ट प्रशिक्षण : किसानों और एफपीओ को वैश्विक बाजार से जोड़ने की पहल
महासमुंद जिला पंचायत में एपीडा रायपुर और आनंद एजुकेशन सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एफपीओ, स्वयं सहायता समूहों और लघु उद्यमियों को कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात, गुणवत्ता मानकों, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
महासमुंद
सीड बॉल वितरण : महाप्रभु वल्लभाचार्य कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल
महासमुंद के शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग ने पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन के उद्देश्य से सीड बॉल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को देशज एवं फलदार पौधों के बीजों से तैयार सीड बॉल्स वितरित कर मानसून के दौरान उन्हें गांवों, खेतों की मेड़ों और बंजर भूमि पर रोपित करने के लिए प्रेरित किया गया।
महासमुंद
ऑपरेशन क्लीन : महासमुंद पुलिस ने नशे के नेटवर्क पर किया बड़ा प्रहार, 4 गांजा तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस और ANTF ने तीन बड़ी कार्रवाइयों में 324.690 किलो गांजा, वाहन और मोबाइल जब्त किए हैं। चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 274 किलो गांजा तस्करी मामले में लंबे समय से फरार मुख्य सहयोगी राकेश गड़सा को हरियाणा से पकड़कर पूरे अंतरराज्यीय सिंडिकेट पर बड़ी चोट की गई।
बिलासपुर
हादसा: खेत में पानी देखने गया युवक, पंप में करंट लगने से दर्दनाक मौत
कोनी थाना क्षेत्र स्थित गतौरी गांव में खेत में लगे सिंचाई पंप में करंट आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक खेत में पानी का जायजा लेने गया था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। जवान बेटे की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
राष्ट्रीय
अंजाम : पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति की लोहे की रॉड से हत्या
बड़गोंदा थाना क्षेत्र में अवैध प्रेम संबंध से जुड़ा सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति राजीव बामनिया की हत्या करवा दी। पत्नी को वापस घर लाने पहुंचे पति का प्रेमी से विवाद हुआ, जिसके बाद लोहे की टॉमी से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने जांच के बाद पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
राष्ट्रीय
लापरवाही : बीईओ कार्यालय की जर्जर दीवार गिरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
रैना शहर के नेहरू पार्क रोड स्थित बीईओ कार्यालय की जर्जर बाउंड्री वॉल अचानक गिरने से एक वृद्ध घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने वर्षों से मरम्मत न होने पर प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, इसी परिसर में संचालित आधार सेवा केंद्र भी जर्जर भवन में चल रहा है, जिससे कर्मचारियों और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
रायपुर
विवाद : एक्सप्रेस-वे की तस्वीरों पर बवाल, गुणवत्ता को लेकर घमासान
करीब 20 हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे रायपुर–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे पर उद्घाटन से पहले कथित दरारों की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर NHAI की कार्यशैली और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
दुर्ग संभाग
बड़ी वारदात : दिनदहाड़े दो चोरी CCTV में कैद, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
सोशल मीडिया पर वायरल दो अलग-अलग CCTV वीडियो में एक कम उम्र का बच्चा कथित तौर पर ट्रक से बैटरी-फॉग लैंप और जूते की दुकान से नकदी चोरी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, दोनों मामलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
राष्ट्रीय
अनोखी तस्वीर : अंतरिक्ष से दिखा अंटार्कटिका का रहस्यमयी पक्षी, असली कहानी जानकर वैज्ञानिक भी हैरान
NASA और ISRO के NISAR सैटेलाइट ने पूर्वी अंटार्कटिका की बर्फ में पक्षी जैसी दिखने वाली एक अनोखी आकृति कैद की है, जिसे वैज्ञानिकों ने ‘हमिंगबर्ड’ नाम दिया है। यह असल में बर्फ के बीच से निकली एक चट्टानी पर्वत चोटी है, जिसे नुनाटक कहा जाता है। NISAR की रडार तकनीक जो ग्लेशियरों की गति, बर्फ में बदलाव और जलवायु परिवर्तन के अध्ययन में वैज्ञानिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
दुर्ग
दुर्ग पुलिस की नई पहल : दुर्ग में FIR प्रक्रिया हुई पूरी तरह डिजिटल, शिकायतकर्ता और विवेचक दोनों करेंगे ई-साइन
दुर्ग जिला छत्तीसगढ़ में डिजिटल एफआईआर व्यवस्था लागू करने वाला पहला जिला बन गया है। अब एफआईआर दर्ज करते समय विवेचक के साथ शिकायतकर्ता भी ई-साइन करेगा। इस नई व्यवस्था से एफआईआर प्रक्रिया तेज, सुरक्षित और पारदर्शी होगी। डिजिटल सिस्टम से रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, कागज की खपत कम करने और नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं देने में मदद मिलेगी।
कारोबार
मिशन बुलेट ट्रेन : 7000 KM हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के लिए भारत बनाएगा अपना BTCS, आत्मनिर्भर बनेगा देश
भारत बुलेट ट्रेन नेटवर्क को विस्तार देने की तैयारी कर रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के बाद सात नए कॉरिडोर के लिए भारतीय रेलवे अपना स्वदेशी भारत ट्रेन कंट्रोल सिस्टम (BTCS) विकसित कर रहा है। यह तकनीक हाई-स्पीड ट्रेनों के सुरक्षित संचालन और सिग्नलिंग के लिए इस्तेमाल होगी, जिससे विदेशी सिस्टम पर निर्भरता कम होगी।