"OTT" के लिए 814 परिणाम मिले
रायपुर
हवाई यात्रियों को झटका : एयर इंडिया और इंडिगो ने रायपुर से उड़ानों में की भारी कटौती
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित Air India और IndiGo ने 1 जून से अपने कई रूट्स पर उड़ानों में कटौती और कुछ सेवाओं को बंद करने का फैसला किया है। इसका सीधा असर रायपुर के Swami Vivekananda Airport से दिल्ली, लखनऊ, भुवनेश्वर, पुणे और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों की कनेक्टिविटी पर पड़ेगा।
धमतरी
पुलिस की संवेदनशीलता : तीन दिन से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को सुरक्षित परिवार से मिलाया
धमतरी जिले के थाना अर्जुनी पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम अमेठी क्षेत्र में तीन दिनों से लापता और मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला को सुरक्षित रूप से बरामद किया। पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए उसकी पहचान स्थापित की और धैर्यपूर्वक पूछताछ के बाद उसे उसके परिवार तक पहुंचाया।
राष्ट्रीय
डिजिटल कदम : अब एक क्लिक में मिलेगा भूला हुआ बैंक, बीमा और म्यूचुअल फंड का पैसा
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने एक नया एकीकृत डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है, जिससे नागरिक अपने पुराने बैंक खाते, बीमा पॉलिसी, म्यूचुअल फंड और शेयर डिविडेंड में फंसे या भूले हुए पैसे आसानी से खोज सकेंगे। इस पोर्टल पर नाम, PAN या मोबाइल नंबर के जरिए सर्च किया जा सकता है और संबंधित वित्तीय संस्थान से सीधे क्लेम किया जा सकता है।
बस्तर संभाग
शराब तस्कर गिरफ्तार : पुलिस का बड़ा एक्शन, 30.425 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब और एक्टिवा जब्त
भानपुरी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी संजय कुमार गुप्ता को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 30.425 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक्टिवा जब्त की गई। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर बेडागुड़ा चौक पर घेराबंदी कर की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
कोरबा
व्हाट्सएप से जॉब फ्रॉड : कोरबा में युवाओं से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
कोरबा में बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को केआईपीएल कंपनी सहित अन्य जगहों पर नौकरी का लालच देते थे और उनसे अलग-अलग किश्तों में पैसे वसूलते थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है और उनके मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मामले की आगे जांच जारी है।
राजनांदगांव
रहस्यमयी मौत : नेशनल हाईवे पर अज्ञात युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस पहचान में जुटी
नेशनल हाईवे स्थित देसाई बीड़ी कार्यालय के पास 29 मई 2026 को एक अज्ञात युवक बेसुध हालत में मिला, जिसे डायल-108 की मदद से पेंड्री मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के हुलिए के आधार पर पहचान की कोशिश शुरू कर दी है और आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए संपर्क नंबर जारी किया है।
राष्ट्रीय
मिशन होर्मुज : ईरान-अमेरिका टकराव के चक्रव्यूह से भारतीय जहाजों को सुरक्षित निकालने में जुटा भारत
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से संकट के केंद्र में ला दिया है। भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक हितों को सुरक्षित रखने के लिए विदेश मंत्रालय, पेट्रोलियम मंत्रालय और शिपिंग महानिदेशालय के बीच त्रिस्तरीय समन्वय स्थापित किया है।
रायपुर
बड़ा एक्शन : ऑक्सीटोसिन समेत 5 दवाएं अमानक घोषित, पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी!
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग और राज्य औषधि नियंत्रण विभाग ने अमानक दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। CDSCO और DCGI की रिपोर्ट के आधार पर ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन समेत पांच दवाओं के विशेष बैच गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाए गए हैं। विभाग ने सभी मेडिकल स्टोर्स, थोक विक्रेताओं और अस्पतालों को इन बैचों की बिक्री और उपयोग तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय
बदलेगी किस्मत : 44,600 करोड़ के केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को PM मोदी की हरी झंडी
देश की पहली बड़ी नदी जोड़ो परियोजना Ken-Betwa Link Project एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ₹44,600 करोड़ की महत्वाकांक्षी योजना की समीक्षा कर राज्यों को आपसी विवाद जल्द सुलझाने के निर्देश दिए हैं। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य सूखाग्रस्त बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी की समस्या को खत्म करना है, लेकिन विस्थापन, पर्यावरणीय असर और पन्ना टाइगर रिजर्व पर खतरे जैसे मुद्दे अभी भी बड़ी चुनौती बने हुए हैं।
राष्ट्रीय
RBI की बड़ी तैयारी : कागज़ के नोटों को कहिए बाय-बाय! भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक नोट
भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India) देश में पॉलिमर यानी प्लास्टिक बैंकनोट लाने की संभावनाओं पर एक बार फिर गंभीरता से विचार कर रहा है। प्रस्ताव के मुताबिक, शुरुआत छोटे मूल्य वर्ग जैसे ₹10 और ₹20 के नोटों से की जा सकती है। इस कदम का उद्देश्य नोटों की उम्र बढ़ाना, छपाई लागत कम करना और नकली नोटों पर लगाम लगाना बताया जा रहा है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
नई उड़ान : साइबर ठगी, महिला सुरक्षा और बाल संरक्षण पर 100 से अधिक विद्यार्थियों को मिली अहम सीख
कांकेर पुलिस ने “पुना परियान (नई उड़ान)” कार्यक्रम के तहत 100 से अधिक छात्र-छात्राओं और स्टाफ को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट और मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला रक्षा टीम ने डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी।
गरियाबंद
दर्दनाक हादसा : रायपुर के दो युवकों की डूबने से मौत, पिकनिक के दौरान पसरा मातम
पांडुका थाना क्षेत्र के कुकदा बांध में रविवार शाम रायपुर से पिकनिक मनाने आए दो युवकों की नहाते समय डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ बांध पहुंचे थे और नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की पहचान सिंपी सक्सेना (22) और पीयूष मंडल (23) के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने रेस्क्यू कर शव बरामद किए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।