ताज़ा खबरें
10541 समाचार
राष्ट्रीय
एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार : ट्रेलर से टकराकर खाई में पलटी बस, आग लगने से मची अफरातफरी, 7 यात्रियों की मौत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हरिद्वार से इंदौर जा रही एक निजी स्लीपर बस खड़े ट्रेलर से टकराकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस में आग लगने के बावजूद कई यात्रियों ने इमरजेंसी गेट और खिड़कियों से बाहर निकलकर जान बचाई।
राज्य सरकार
समीक्षा बैठक : कलेक्टर ने किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन जल्द पूरा करने के निर्देश दिए
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और किसानों को समय पर खाद वितरण सुनिश्चित करने को कहा। जन शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय
भरत तिवारी की मां का बड़ा आरोप : यह एनकाउंटर नहीं, हत्या थी, घोटाले की जानकारी होने का किया दावा
बिहार का चर्चित Bharat Tiwari Encounter Case एक बार फिर सुर्खियों में है। Bhojpur में हुए इस मामले को लेकर पुलिस और परिवार के दावे अलग-अलग हैं। इस बीच भरत तिवारी की मां आशा तिवारी ने बेटे की मौत को सुनियोजित हत्या बताया है। हालांकि, उनके आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और Bihar Police ने मामले में अपना अलग पक्ष रखा है।
महासमुंद
समाधान का दिया भरोसा : जनचौपाल में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम रायतुम और कछारडीह में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, नवविवाहित बहनों को उपहार तथा नवजात शिशुओं के लिए शिशु किट वितरित कर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद भी किया।
महासमुंद
निःशुल्क कानूनी सहायता : न्याय सबके लिए संदेश के साथ छात्रावास में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में मौहारी भाठा स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश संघपुष्पा भतपहरी ने छात्राओं को बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज, घरेलू हिंसा तथा महिलाओं और बच्चों से जुड़े कानूनों की सरल भाषा में जानकारी दी।
रायपुर
प्रशासनिक फेरबदल : आदिम जाति विकास विभाग में 33 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई जिलों के जनपद CEO
छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिम जाति विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
महासमुंद
त्वरित कार्रवाई : राहगीरों को हंसिया दिखाकर धमका रहा था युवक, पुलिस ने भेजा जेल
महासमुंद जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हंसिया लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 21 वर्षीय युवक विकाश भोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार हंसिया बरामद किया गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
महासमुंद
साजिश नाकाम : सरिया दिखाकर मेडिकल संचालक को लूटने निकले तीन आरोपी गिरफ्तार
सिंघोड़ा पुलिस ने मेडिकल दुकान संचालक से लूट की कोशिश के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक माह पहले वारदात की योजना बनाई थी और मेडिकल संचालक का पीछा कर लोहे का सरिया दिखाकर लूटने का प्रयास किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लोहे का सरिया और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
महासमुंद
हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, रायपुर ले जाते समय तोड़ा दम
महासमुंद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ग्राम पौसरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 52 वर्षीय अश्विनी कुमार साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। रायपुर इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
आंगन में मिला शव : महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
बसना के अरेकेल डीपा में एक महिला का शव उसके घर के आंगन में संदिग्ध हालत में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान श्रुति दास के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में शव के पास उल्टी और खून के निशान पाए गए, जिससे लोगों में आशंका बनी। हालांकि शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है और बीमारी से मौत की संभावना जताई गई है।
कोरबा
जंगली हाथियों का खतरा : कटघोरा वन मंडल में दंतैल हाथी का हमला, 40 वर्षीय युवक की मौके पर मौत
कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में जंगली हाथी के हमले में 40 वर्षीय संतोष कुमार गोड़ की मौत हो गई। वन विभाग ने परिजनों को 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी है। एक सप्ताह में यह दूसरी मौत है, जिससे ग्रामीणों में भय और नाराजगी बढ़ गई है।
धमतरी
दोस्त ही बने कातिल : कुरुद में शराब के नशे में हुआ खूनी खेल, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या
धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दोस्तों ने अपने ही साथी हुलास मंडावी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।