ताज़ा खबरें
10560 समाचार
तकनीक
Saving Tips : लैपटॉप की बैटरी लाइफ बढ़ाने के 5 आसान तरीके
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म होने के पीछे अक्सर यूजर्स की कुछ सामान्य गलतियां जिम्मेदार होती हैं। बैटरी को पूरी तरह डिस्चार्ज करना, लोकल चार्जर का इस्तेमाल, अधिक गर्मी में लैपटॉप चलाना और लगातार चार्जिंग पर रखना इसकी उम्र कम कर सकता है।
रायपुर
ड्रग्स नेटवर्क : नव्या मलिक केस में ED सक्रिय, ड्रग्स कारोबार की काली कमाई की होगी जांच
रायपुर के चर्चित ड्रग्स मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी जांच शुरू कर दी है। एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध वित्तीय लेन-देन और ड्रग्स कारोबार से जुड़े पैसों के स्रोतों की पड़ताल करेगी। इसके लिए ईडी ने पुलिस से केस डायरी, चार्जशीट और अन्य दस्तावेज मांगे हैं। जांच के केंद्र में कथित ड्रग्स नेटवर्क की मुख्य आरोपी नव्या मलिक और उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन हैं।
राज्य सरकार
साइबर सुरक्षा : डिजिटल सेवाओं की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम
रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला में सरकारी डेटा, डिजिटल सेवाओं और महत्वपूर्ण आईटी अवसंरचना की सुरक्षा मजबूत करने पर मंथन हुआ। कार्यशाला में साइबर सुरक्षा रोडमैप, डेटा गवर्नेंस, SOC, जीरो ट्रस्ट आर्किटेक्चर और नियमित सुरक्षा ऑडिट जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने सुझाव दिए।
यात्रा
हॉर्नबिल सफारी : उदंती-सीतानदी में शुरू होगी खास सफारी, जनजातीय गांवों को मिलेगा रोजगार का नया सहारा
छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में मालाबार पाइड हॉर्नबिल के संरक्षण और स्थानीय लोगों की आजीविका को बढ़ावा देने के लिए हॉर्नबिल सफारी शुरू की जाएगी। ओढ़, अमलोर और आमामोरा गांवों में संचालित होने वाली इस पहल से पर्यटकों को दुर्लभ पक्षियों के प्राकृतिक आवास में दर्शन का अवसर मिलेगा।
तकनीक
धमाकेदार एंट्री : Vivo X Fold 6 कल होगा लॉन्च, 200MP ZEISS कैमरे से मचेगी धूम
Vivo 26 जून को अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 लॉन्च करने जा रही है। फोन में Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर, 7000mAh बैटरी, 200MP ZEISS कैमरा और AI आधारित फीचर्स मिलेंगे। इसकी कीमत करीब 1.40 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
रक्षा
खुली पोल : राफेल पर IAF के खुलासे से पलटी सियासी बाजी, बैकफुट पर कांग्रेस, बीजेपी बोली- माफी मांगें राहुल
भारतीय वायुसेना के एक आधिकारिक मेंटेनेंस दस्तावेज में सभी 36 राफेल लड़ाकू विमानों के संचालन का उल्लेख होने के बाद पाकिस्तान के उन दावों पर सवाल उठ गए हैं, जिनमें संघर्ष के दौरान राफेल विमानों को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई थी। इस मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुराने बयान को लेकर हमला तेज कर दिया है।
राज्य सरकार
शासकीय भूमि : बसनी में अवैध कब्जा पड़ा भारी, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
धमधा तहसील के ग्राम बसनी में जिला प्रशासन ने शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत की संयुक्त कार्रवाई में झटका तार व अवैध खेती हटाई गई।
रायपुर
क्रूरता की हद : एक ही जगह दूसरी बार मिला भ्रूण, खमतराई क्षेत्र में बढ़ी बेचैनी
रायपुर के रावाभाठा स्थित हृदयलाल चौक के पास तालाब किनारे एक विकसित भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची खमतराई पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी स्थान पर पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है, जिसके चलते उन्होंने मामले की गंभीर जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
राष्ट्रीय
निवेश पर संकट : सब्सिडी विवाद से नाराज बजाज ऑटो, महाराष्ट्र से बाहर जा सकता है अगला EV प्लांट
सब्सिडी और इंसेंटिव भुगतान में देरी से नाराज बजाज ऑटो अपने अगले इलेक्ट्रिक वाहन (EV) प्लांट के विस्तार को महाराष्ट्र से बाहर ले जाने पर विचार कर रही है। तमिलनाडु और तेलंगाना इस निवेश को आकर्षित करने की दौड़ में शामिल हैं।
राज्य सरकार
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक : छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, खिलाड़ियों को मिला सम्मान
नवा रायपुर के ग्राम पलोद में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और वन विभाग के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 2036 ओलंपिक मेजबानी के राष्ट्रीय संकल्प के प्रतीक के रूप में 2036 पौधों के रोपण का अभियान शुरू किया गया।
तकनीक
ह्यूमनॉइड रोबोट : Xiao Gai करेगा ग्राहकों का स्वागत, हांगकांग में खुल रहा स्मार्ट AI स्टोर
हांगकांग में जल्द ही एक 24x7 AI संचालित कन्वीनियंस स्टोर शुरू होने जा रहा है, जहां ग्राहकों की सहायता के लिए Xiao Gai नाम का ह्यूमनॉइड रोबोट तैनात रहेगा। यह रोबोट ग्राहकों से बातचीत कर उन्हें उत्पादों की जानकारी और खरीदारी में मदद करेगा। इस परियोजना को हांगकांग में AI और Embodied Intelligence को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
राज्य सरकार
निरीक्षण : अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई के दौरान जब्त कोकलेन मशीन और हाईवा वाहन
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध रेत और चूना पत्थर उत्खनन व परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने दो दिनों तक ताबड़तोड़ कार्रवाई की। अभियान में एक कोकलेन मशीन और छह हाईवा वाहन जब्त किए गए हैं।