ताज़ा खबरें
10558 समाचार
राजनांदगांव
GST का शिकंजा : 76 करोड़ के कागजी कारोबार का पर्दाफाश, फर्जी ITC मामले में बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग (स्टेट GST) ने कर चोरी और फर्जी बिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जांच में करीब 76 करोड़ रुपये के संदिग्ध कागजी कारोबार और 8.22 करोड़ रुपये की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का मामला सामने आया है। विभाग अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और फर्मों की भी जांच कर रहा है।
विदेश
वेनेजुएला में प्रकृति का तांडव : 39 सेकंड में आए दो विनाशकारी भूकंप, मलबे में तब्दील हुईं इमारतें
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार को 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। राजधानी कराकास समेत कई शहरों में इमारतें ढह गईं, सड़कें फट गईं और हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बड़े पैमाने पर जनहानि की चेतावनी दी है, जबकि राहत-बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।
फुटबॉल
FIFA World Cup : आज आर-पार की जंग, मैदान पर उतरेंगे ब्राजील और मेक्सिको, जानें भारत में कब और कहाँ देखें ये 6 महामुकाबले
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज का आखिरी दौर बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। ग्रुप A, B और C की टीमें नॉकआउट में जगह बनाने के लिए निर्णायक मुकाबले खेलने उतरेंगी। स्विट्जरलैंड-कनाडा, ब्राजील-स्कॉटलैंड और मेक्सिको-चेक रिपब्लिक जैसे हाई-वोल्टेज मैचों पर दुनिया भर के फुटबॉल फैंस की नजरें टिकी हैं।
सारंगढ़-बिलाईगढ़
सहकारी बैंक गबन : शाखा प्रबंधक समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त, EOW करेगी जांच
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की बरमकेला शाखा में करीब 18.13 करोड़ रुपये के गबन मामले में अपेक्स बैंक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शाखा प्रबंधक, लेखाधिकारी और लिपिक समेत कुल 8 कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया है। मामले की जांच जल्द ही EOW को सौंपी जाएगी, जबकि दोषियों से गबन की राशि की रिकवरी भी की जाएगी। साथ ही बैंक ने भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए निगरानी और तकनीकी व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही है।
विदेश
संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट से हड़कंप : गाजा में युद्धविराम के बाद भी बच्चों को निशाना बना रही इजरायली सेना
United Nations के स्वतंत्र जांच आयोग की नई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि गाजा में इजरायली सैन्य अभियानों के दौरान फिलिस्तीनी बच्चों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले आठ महीनों में 1,000 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हुई है, जिनमें 250 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं।
अन्य
एनकाउंटर बना सियासी बवंडर : बिलौटी गांव में सर्वदलीय महापंचायत, मां बोलीं- हत्यारों को फांसी हो
बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। भरत तिवारी के पैतृक गांव बिलौटी में आयोजित सर्वदलीय महापंचायत में हजारों लोगों ने एनकाउंटर की न्यायिक जांच और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
रायपुर
मानसून की एंट्री : सभी जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक बारिश की गतिविधियां बने रहने का अनुमान जताया है। बस्तर संभाग में सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है, जबकि जशपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
राष्ट्रीय
चेतावनी : क्या सरकार बांट रही है मुफ्त AC? वायरल वीडियो का बड़ा खुलासा
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि आधार कार्ड दिखाने पर सरकार मुफ्त एयर कंडीशनर (AC) दे रही है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना का प्रचार करते हुए दिखाया गया है। हालांकि, PIB Fact Check ने जांच के बाद इसे पूरी तरह फर्जी और AI से तैयार किया गया डीपफेक वीडियो बताया है।
रायपुर
खेतों में सन्नाटा : लखौली क्षेत्र के 25 से ज्यादा गांवों में थमी खरीफ की रफ्तार
लखौली अंचल और आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों में पर्याप्त बारिश न होने से खरीफ खेती प्रभावित हो गई है। किसान खेत तैयार करने के बाद भी धान की बुआई और रोपाई शुरू नहीं कर पा रहे हैं। कुछ किसान सीमित पानी के सहारे नर्सरी तैयार करने का जोखिम उठा रहे हैं, लेकिन बारिश की कमी से फसल चक्र बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है।
राष्ट्रीय
कोलकाता के तारातला में दर्दनाक हादसा, मलबे से 21 लोगों को निकाला , 3 की मौत
कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक ढह गया। हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। कई मजदूरों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है।
राष्ट्रीय
बेंगलुरु में 100 पेंडिंग चालान भरने पहुंचा शख्स, मिली बेहद लंबी रसीद
बेंगलुरु में एक दोपहिया चालक ने 100 लंबित ट्रैफिक चालान का भुगतान किया, जिसके बाद उसे जमीन तक पहुंचने वाली लंबी रसीद मिली। 50 प्रतिशत छूट के बावजूद उसने 27,500 रुपये जमा किए। अधिकांश चालान हेलमेट नहीं पहनने से जुड़े बताए गए हैं।
राष्ट्रीय
गोमती नदी में दर्दनाक हादसा : एक-दूसरे को बचाने में डूबे दो सगे भाई
बाराबंकी के लोनीकटरा क्षेत्र में गोमती नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों, हैप्पी पांडेय (18) और हनी पांडेय (14), की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक भाई को बचाने के प्रयास में दूसरा भी गहरे पानी में चला गया।