"छत्तीसगढ़" के लिए 2472 परिणाम मिले
रायपुर
Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर
Bhilai GST Action: भिलाई और बलौदाबाजार में हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी से जुड़े परिसरों पर स्टेट जीएसटी की टीम ने जांच की। अधिकारी कंपनी के कारोबारी और वाहन संचालन से जुड़े दस्तावेज खंगाल रहे हैं। विभाग ने अभी किसी टैक्स चोरी या अनियमितता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
राज्य सरकार
Bijapur Rescue Operation: बीजापुर में नदी पार कराकर बीमार महिला को पहुंचाया अस्पताल
Bijapur Rescue Operation: लगातार बारिश के चलते बीजापुर की चिंतावागु नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया। नगर सेना (DDRF) की बचाव टीम ने बोट के जरिए गुड्डीपाल गांव की बीमार महिला विमला अंगनपल्ली और उनके परिजनों को सुरक्षित नदी पार कराया और जिला अस्पताल पहुंचाया। टीम ने तेज बहाव के बीच अस्वस्थ ग्रामीणों को प्राथमिकता देकर राहत पहुंचाई।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
Khairagarh Road Accident: चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, यात्री बस ने स्कूटी को मारी टक्कर
Khairagarh Road Accident: खैरागढ़ के सलगापाट में यात्री बस ने सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार घायल हो गया, जबकि बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
राज्य सरकार
Chakradhar Samaroh: रायगढ़ में 14 सितंबर से सजेगा चक्रधर समारोह, देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
Chakradhar Samaroh: रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक चक्रधर समारोह 2026 का आयोजन होगा। 10 दिवसीय समारोह में 42 प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें 24 प्रस्तुतियां रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के कलाकार देंगे। पद्मश्री रामलाल बरेठ, डॉ. उषा बारले, भारती बंधु और अनुज शर्मा सहित देशभर के प्रसिद्ध कलाकार कथक, पंडवानी, कथकली, मणिपुरी, कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम, ओडि़सी और लोक कलाओं की प्रस्तुतियां देंगे।
महासमुंद
Nyota Bhoj: श्रावण के अंतिम सोमवार पर हाड़ाबंद स्कूल में बच्चों को मिला पौष्टिक भोजन
Nyota Bhoj: हाड़ाबंद के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में श्रावण के अंतिम सोमवार पर न्योता भोज आयोजित किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को पौष्टिक भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन किया।
राज्य सरकार
Jashpur Book Launch: मुख्यमंत्री साय ने जशपुर एक परिचय पुस्तक का किया विमोचन
Jashpur Book Launch: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय शाखा द्वारा प्रकाशित ‘जशपुर : एक परिचय’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में जशपुर के इतिहास, प्रशासनिक विकास, जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक संपदा, सामाजिक-आर्थिक बदलाव और भविष्य की विकास संभावनाओं का समग्र अध्ययन प्रस्तुत किया गया है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Sports Awards: राज्य खेल अलंकरण के लिए चयनित लक्की यादव का मंत्री अरुण साव ने किया सम्मान
Chhattisgarh Sports Awards: महासमुंद प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने राज्य खेल अलंकरण 2025-26 के लिए चयनित पैरा खिलाड़ी लक्की यादव को सम्मानित किया। जिला पैरा स्पोर्ट्स संघ ने दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए समावेशी खेल एकेडमी की मांग रखी। मंत्री ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया।
रायपुर संभाग
Arang Kanwar Yatra: गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा पहुंची समोदा
Arang Kanwar Yatra: समोदा पहुंची सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में निकली यात्रा के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी शामिल हुए और कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया। यात्रा के दौरान ‘मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश के साथ सामाजिक एकता, समरसता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
बेमेतरा
School Bus Accident: 18 बच्चों को लेकर जा रही बस खेत में पलटी, कई विद्यार्थी घायल
Road Accident Bemetara: 18 बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस खेत में पलटी, कई विद्यार्थी घायलछत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चों को लेकर स्कूल जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। यह हादसा सिंघपुर-झाल मार्ग पर खड़सरा और झाल गांव के बीच हुआ। बस पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
राज्य सरकार
Mahtari Vandan Yojana: रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त, देवेंद्र कुमारी के चेहरे पर खिली खुशी
Mahtari Vandan Yojana: गौरेला विकासखंड के ग्राम मेढूका की देवेंद्र कुमारी के खाते में महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त पहुंची। रक्षाबंधन से पहले मिली इस राशि का उपयोग वे राखी और त्योहार की तैयारियों में करेंगी। उन्होंने कहा कि योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ परिवार की जरूरतों में सहयोग का अवसर दे रही है।
रायपुर
Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा
Chhattisgarh Police Recruitment: छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के रिक्त पदों को भरने और दूसरी वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का कवर्धा में प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के आवास का घेराव किया। अभ्यर्थियों का दावा है कि भर्ती के करीब 1,940 पद अब भी खाली हैं। वहीं, विजय शर्मा ने कहा कि दूसरी वेटिंग लिस्ट पर अंतिम फैसला राज्य कैबिनेट को लेना है।
राज्य सरकार
GPM Farmers: जीपीएम की पहचान बना विष्णुभोग चावल, 1,500 किसानों को मिल रहा फायदा
Vishnubhog Rice: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का पारंपरिक सुगंधित विष्णुभोग चावल अब एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत नई पहचान बना रहा है। पेंड्रा क्षेत्र में करीब 1,500 किसान 600 एकड़ में इसकी खेती कर रहे हैं। वहीं महिलाओं की भागीदारी से धान की खरीदी, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन को बढ़ावा मिला है।