"छत्तीसगढ़" के लिए 2472 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Chhattisgarh Juvenile Diabetes Parents Association: रायपुर में T1D बच्चों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित
Chhattisgarh Juvenile Diabetes Parents Association: रायपुर में छत्तीसगढ़ जुवेनाइल डायबिटीज पेरेंट्स एसोसिएशन ने सेवा के 10 वर्ष पूरे होने पर शिक्षा एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम में 125 बच्चों और करीब 100 परिवारों ने हिस्सा लिया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने T1D बच्चों के साथ भोजन किया और 20 जरूरतमंद बच्चों को ग्लूकोमीटर वितरित किए।
रायपुर
Agniveer Reservation Chhattisgarh: पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों में मिलेगा 10% आरक्षण, पुलिस-वन विभाग में खुलेंगे राह
Agniveer Reservation Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने चार साल की सेवा पूरी कर लौटने वाले पूर्व अग्निवीरों को तृतीय श्रेणी की सीधी भर्तियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। इसका लाभ पुलिस, वन और जेल विभाग की भर्तियों में मिलेगा। इसके लिए ‘अग्निवीर सैनिक आरक्षण नियम-2026’ की अधिसूचना जारी की गई है।
शिक्षा
NEET PG Admit Card 2026: आज जारी होगा नीट पीजी एडमिट कार्ड, यहां जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका
NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड आज 24 अगस्त को जारी होगा। उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 30 अगस्त 2026 को एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
खेल
राज्य खेल अलंकरण के लिए चयनित पैरा खिलाड़ी लक्की यादव सम्मानित
महासमुंद में उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने राज्य खेल अलंकरण 2025-26 के राजीव पांडे पुरस्कार के लिए चयनित पैरा खिलाड़ी लक्की यादव को सम्मानित किया। जिला पैरा स्पोर्ट्स संघ ने समावेशी खेल अकादमी खोलने की मांग रखी, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने भोरिंग स्थित खेलो इंडिया तीरंदाजी केंद्र के खिलाड़ियों से मुलाकात कर खेल किट भी वितरित की।
महासमुंद
ओडिशा से लाई जा रही 33 लाख से अधिक की गांजा खेप जब्त, तीन अगल-अलग मामलों में 6 तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने कोमाखान और सिंघोड़ा थाना क्षेत्रों में तीन अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान 60 किलो से अधिक गांजा जब्त कर 6 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने गांजे के साथ कार, मोटरसाइकिल और मोबाइल समेत करीब 33.86 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर मुंगेली, नागपुर और अमरावती जा रहे थे।
बिलासपुर
बिलासपुर में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, घोंघा नदी में बहने से तीन बच्चों की मौत
बिलासपुर जिले में लगातार बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल से घर लौट रहे तीन भाई-बहन घोंघा नदी के तेज बहाव में बह गए। तलाश के बाद रविवार को तीनों के शव बरामद किए गए। हादसे से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
राज्य सरकार
गुढ़ियारी से महादेव घाट तक गूंजा हर-हर महादेव, कांवड़ यात्रा में शामिल हुए सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से छत्तीसगढ़ की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नि की मौत, घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बैगा समुदाय के पति-पत्नी की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा ढपनिपानी में शनिवार शाम हुई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के दो सदस्यों की एक साथ हुई मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
राज्य सरकार
सुशासन तिहार बना जनसंवाद का सशक्त माध्यम, गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार ने शासन और जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत किया। अभियान के दौरान गांवों और शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और कई सार्वजनिक जरूरतों का मौके पर समाधान किया गया। अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं, पीडीएस, रोजगार, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, पेंशन और राजस्व प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की।
राज्य सरकार
बिहान योजना ने खोली नई राह, मिट्टी के उत्पाद बनाकर आत्मनिर्भर बनी सावित्री
रायगढ़ जिले की ग्राम पंचायत सियारपाली की सावित्री राणा बिहान योजना से जुड़कर कुम्हारी के पारंपरिक हुनर को स्वरोजगार में बदल रही हैं। स्व-सहायता समूह, वित्तीय सहयोग और बैंक ऋण की मदद से उन्होंने कारोबार खड़ा किया और अब हर महीने करीब 8 से 9 हजार रुपये कमा रही हैं।
रायगढ़
रायगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, ओडिशा से लखनऊ जा रहे यूपी के दो आरोपी 4.108 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार
रायगढ़ के लैलूंगा में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 4.108 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो वाहन समेत करीब 10 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
दुर्ग
भिलाई में शिव महापुराण कथा के समापन पर पहुंचे CM साय, पत्नी कौशल्या संग व्यासपीठ का किया पूजन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्नी कौशल्या साय के साथ भिलाई में शिव महापुराण कथा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ का पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।