ताज़ा खबरें
10568 समाचार
राष्ट्रीय
लखनऊ में अग्निकांड : एसी कंप्रेशर फटने से बिल्डिंग में लगी आग, कोचिंग के 15 मासूम बच्चों की जलकर मौत
इस तीन मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर यानी जमीन वाली मंजिल पर पालतू जानवरों की एक दुकान थी। दुकान के मालिक ने ठीक उसके ऊपर पहली मंजिल पर अपना वेयरहाउस यानी माल गोदाम बना रखा था। इसी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर बच्चों का कोचिंग सेंटर और एनीमेशन सिखाने वाला संस्थान चल रहा था।
विदेश
कतर के गैस प्लांट में विस्फोट : 12 भारतीयों समेत 13 की मौत, 70 किमी दूर तक दहली धरती
कतर की Ras Laffan Industrial City स्थित बरजान गैस फैसिलिटी में रविवार रात हुए भीषण विस्फोट और आग की घटना में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 12 भारतीय नागरिक शामिल हैं। हादसे में 66 अन्य लोग घायल हुए हैं। कतर के ऊर्जा मंत्री Saad Sherida Al-Kaabi ने पुष्टि की कि यह दुर्घटना प्लांट के पुनः संचालन (रीस्टार्ट) के दौरान हुई तकनीकी खराबी का परिणाम थी और किसी भी तरह की साजिश या तोड़फोड़ के संकेत नहीं मिले हैं।
क्रिकेट
मां बनने के बाद वापसी : ICC का 6R फॉर्मूला महिला क्रिकेटरों के करियर को देगा नई उड़ान
आईसीसी ने महिला क्रिकेटरों के लिए एक ऐतिहासिक पहल करते हुए पोस्ट-प्रेग्नेंसी रिटर्न गाइडलाइन जारी की है। 16 हफ्तों के इस वैज्ञानिक कार्यक्रम में '6R मॉडल' के तहत खिलाड़ियों को चरणबद्ध तरीके से मैदान पर वापसी के लिए तैयार किया जाएगा। हर खिलाड़ी के लिए एक विशेषज्ञ केस मैनेजर नियुक्त होगा, जो रिकवरी से लेकर मैच फिटनेस तक पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगा।
चुनाव
MLC चुनाव : क्रॉस वोटिंग से हिला NDA कुनबा, 12 विधायकों पर गिर सकती है गाज, दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक हलचल
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद कथित क्रॉस वोटिंग को लेकर भाजपा और जेडीएस में हड़कंप मच गया है। एनडीए के करीब 12 विधायकों पर पार्टी लाइन से हटकर मतदान करने का संदेह जताया जा रहा है। मामले की जांच के लिए भाजपा ने तीन सदस्यीय समिति बनाई है, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्य नेतृत्व को दिल्ली तलब किया है।
यात्रा
मैनपाट : दोस्तों के साथ है घुमने के प्लान, तो कम बजट में ये जगह है अपके लिए बेस्ट है
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित मैनपाट इन दिनों गर्मी से राहत पाने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सुहावना मौसम, हरे-भरे जंगल, झरने और तिब्बती संस्कृति यहां की खास पहचान हैं। उल्टा पानी, दल्दली, टाइगर प्वाइंट, फिश प्वाइंट और बौद्ध मंदिर जैसी जगहें पर्यटकों को खास अनुभव देती हैं
बलौदाबाज़ार
जांच : युवा शिक्षिका का शव फांसी पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
बलौदाबाजार के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय व्यवसायिक शिक्षिका काजल ठाकुर का शव उनके कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
छत्तीसगढ़
कुदरत का करिश्मा : टाइगर रिजर्व में दिखी रहस्यमयी उड़न गिलहरी, वन्यजीव विशेषज्ञों में बढ़ी उत्सुकता
छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दुर्लभ इंडियन फ्लाइंग स्क्विरल (उड़न गिलहरी) दिखाई दी है। वन विभाग ने इसे जैव विविधता संरक्षण और स्वस्थ वन पारिस्थितिकी का सकारात्मक संकेत बताया है। इस दुर्लभ प्रजाति की मौजूदगी से वन्यजीव संरक्षण, शोध गतिविधियों और इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
सरगुजा संभाग
खूनी विवाद : शराब पीने से टोकने पर ग्रामीण की हत्या
सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में शराब पीने से रोकने पर हुए विवाद में दो युवकों ने एक ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।
छत्तीसगढ़
राजनांदगांव को 510 करोड़ की विकास सौगात, 333 विकास कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव में 510.89 करोड़ रुपये की लागत वाले 333 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने खरीफ 2026 से धान के स्थान पर दलहन-तिलहन की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
सेहत
Calm Parenting : बच्चों पर गुस्सा करने से पहले अपनाएं ये 5 आसान तरीके, रिश्ता होगा और मजबूत
बच्चों पर बार-बार गुस्सा करना या चिल्लाना उनके मानसिक और भावनात्मक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, शांत पेरेंटिंग अपनाकर माता-पिता बच्चों के साथ बेहतर संवाद और मजबूत रिश्ता बना सकते हैं। कुछ आसान आदतें जैसे प्रतिक्रिया देने से पहले रुकना, बच्चे की भावनाओं को समझना, स्पष्ट नियम बनाना ।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
लूट-हत्या केस : 1157 ग्राम चांदी बरामद, गिरफ्तार आरोपियों की संख्या हुई 8
कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में ज्वेलरी कारोबारी प्रदीप सोनी की हत्या और लूटकांड मामले में पुलिस ने झारखंड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1157 ग्राम चांदी बरामद की गई है, जिसे मुख्य आरोपियों ने लूट के बाद बेचा था। इस कार्रवाई के साथ मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
राष्ट्रीय
बड़ी कार्रवाई : जैश-ए-मोहम्मद से संबंध रखने वाली महिला जयपुर में गिरफ्तार
जयपुर में ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध रखने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। जांच में उसके सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों से विदेशी संपर्कों में होने के संकेत मिले हैं। एजेंसियां महिला की भूमिका, नेटवर्क, विदेशी कनेक्शन और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही हैं।