ताज़ा खबरें
10567 समाचार
देश
फार्मा सिटी में आग का कहर : फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 मजदूरों की मौत
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले स्थित पारवाड़ा फार्मा सिटी में मंगलवार को दक्षिण एनर्जी कंपनी में भीषण आग लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई। आग लगते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
राष्ट्रीय
गिरावट : महंगे सोना-चांदी हुए सस्ते, बाजार में खरीदारी की उम्मीद बढ़ी
मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना 1500 रुपये से अधिक और चांदी 7000 रुपये से ज्यादा टूट गई। डॉलर की मजबूती, अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बढ़ी आशंकाओं और वैश्विक बाजार के दबाव के कारण कीमती धातुओं के भाव में यह नरमी देखने को मिली। खरीदारों को राहत मिली है, जबकि निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।
भाजपा
जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा : मोदी सरकार से हटे केंद्रीय राज्य मंत्री, राज्यसभा का टिकट कटने के बाद छोड़ा पद
देश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। केंद्रीय राज्य मंत्री George Kurian ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की सलाह पर उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हालांकि सरकार की ओर से इस्तीफे के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
लाइफ स्टाइल
सुकून : मिट्टी से जुड़कर मिली नई राह, प्रीति जिंटा खुद उगा रही हैं फल और सब्जियां
बॉलीवुड अभिनेत्री Preity Zinta इन दिनों लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में किचन गार्डनिंग को लेकर चर्चा में हैं। महामारी के दौरान शुरू हुआ उनका यह शौक अब ऑर्गेनिक फल और सब्जियां उगाने के जुनून में बदल चुका है। प्रीति अपने बगीचे में सेब, टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च जैसी फसलें उगा रही हैं। उनका कहना है कि बागवानी उन्हें अपनी जड़ों, खासकर हिमाचल प्रदेश की यादों और परिवार की परंपराओं से जोड़े रखती है।
महासमुंद
लोमड़ी का आतंक : दो महिलाओं पर हमला, एक गंभीर हालत में महासमुंद रेफर
ग्राम सोनापुटी में मंगलवार सुबह एक खूंखार लोमड़ी के हमले से गांव में दहशत फैल गई। घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय मनमत ठाकुर नदी में स्नान करने जा रही थीं, तभी लोमड़ी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट आई।
राष्ट्रीय
CSM Technologies IPO : शेयर बाजार में दस्तक देने को तैयार आईटी कंपनी, 24 जून से खुलेगा इश्यू
आईटी सॉल्यूशन कंपनी CSM Technologies Limited 24 जून से अपना IPO लेकर आ रही है। 145.78 करोड़ रुपये के इस पब्लिक इश्यू में निवेशक 29 जून तक आवेदन कर सकेंगे। कंपनी ने प्रति शेयर 107 से 113 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है, जबकि लॉट साइज 132 शेयर रखा गया है। जुटाई गई राशि का उपयोग कर्ज चुकाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।
राष्ट्रीय
कोचिंग सेंटर अग्निकांड : एक सीढ़ी, कोई इमरजेंसी एग्जिट नहीं, 15 बच्चे चढ़े लालच की भेंट
लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग में 15 छात्रों और प्रशिक्षुओं की मौत ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की गंभीर पोल खोल दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भवन में केवल एक संकरी सीढ़ी थी, कोई इमरजेंसी एग्जिट नहीं था और अग्निशमन उपकरणों का भी अभाव था।
राज्य सरकार
प्रवेशोत्सव : बेलसोडा स्कूल में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का अभिनंदन, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बेलसोडा में शाला प्रवेशोत्सव के तहत नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक-रोली लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें व गणवेश वितरित किए गए। कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए।अतिथियों ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
फिल्में
रहस्यमयी कातिल : बेबी-डू-डाई-डू में दिखेगा हुमा का नया रंग
बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की आगामी फिल्म बेबी डू डाई डू का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में हुमा एक गूंगी-बहरी किलर के रहस्यमयी किरदार में नजर आ रही हैं जो अपनी बहन की मौत का बदला लेती दिखाई देती है। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
दुर्ग
पुरानी दुश्मनी : वैशाली नगर में देर रात चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल
भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 35 वर्षीय अन्नू यादव पर देर रात चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल अन्नू को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
रायपुर संभाग
स्वच्छता का संदेश : गंदगी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला पंच से मारपीट
रायपुर जिले के धरसीवां ग्राम पंचायत में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना एक महिला पंच को भारी पड़ गया। वार्ड में गंदा पानी सड़क पर नहीं बहाने की अपील करने पर कुछ लोगों ने कथित रूप से उनके साथ मारपीट कर दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि सरपंच ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
क्रिकेट
टी20 टूर्नामेंट : तिलक वर्मा का बल्ला गरजा, 43 गेंदों में ठोका तूफानी शतक
भारतीय युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने तेलंगाना टी20 लीग में मेडक फाल्कन्स के लिए खेलते हुए वारंगल वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 136 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने महज 43 गेंदों में शतक पूरा किया और गेंदबाजी में 2 विकेट भी हासिल किए। आयरलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले तिलक की यह शानदार पारी उनकी फॉर्म और आत्मविश्वास का बड़ा संकेत मानी जा रही है।