ताज़ा खबरें
10570 समाचार
मनोरंजन
Re-NEET : कुछ मिनट की देरी ने छीन लिया रागिनी का सपना, परीक्षा केंद्र के बाहर फूट-फूटकर रोए पिता
मध्य प्रदेश के विदिशा में आयोजित Re-NEET परीक्षा के दौरान एक छात्रा कुछ मिनट की देरी से परीक्षा केंद्र पहुंची, जिसके कारण उसे प्रवेश नहीं मिला। रास्ते में बाइक पंक्चर होने और बारिश की वजह से वह समय पर नहीं पहुंच सकी। परीक्षा छूटने से आहत पिता केंद्र के बाहर रो पड़े, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
रायपुर
रेत खनन पर शिकंजा : मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, रेत भंडारणकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एमसीबी जिले के केल्हारी क्षेत्र में केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता और जिला टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। ड्रोन सर्वे के माध्यम से रेत भंडारण स्थलों की जांच में नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आने पर संबंधित भंडारणकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अंबिकापुर (सरगुजा)
मांगी मदद : नौकरी और ट्रेनिंग का सपना बना डरावना सच, चेन्नई में फंसीं तीन युवतियां
सरगुजा जिले की तीन युवतियों को सिलाई प्रशिक्षण और रोजगार का झांसा देकर चेन्नई ले जाने का मामला सामने आया है। युवतियों ने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को फोन कर बंधक बनाए जाने की जानकारी दी और अपनी लोकेशन साझा की। सूचना मिलते ही सरगुजा पुलिस ने चेन्नई पुलिस से संपर्क कर युवतियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विदेश
राजनीतिक भूचाल : ब्रिटेन में सत्ता परिवर्तन तय प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, नए प्रधानमंत्री के चुने जाने तक वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।
राज्य सरकार
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : भारतीय संस्कृति और गौरव से जुड़ने का अवसर, सोमनाथ यात्रा पर निकले प्रतिभागी
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत महासमुंद जिले से 20 विशिष्ट जनों का दल विशेष ट्रेन से सोमनाथ के लिए रवाना हुआ। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने यात्रियों का सम्मान कर शुभकामनाएं दीं, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर से यात्रा को हरी झंडी दिखाई। 26 जून तक चलने वाली इस यात्रा में कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन जैसे आयोजन शामिल हैं।
राष्ट्रीय
बजट में बड़ा ऐलान : बंगाल में 1 लाख सरकारी नौकरियां, महिलाओं को 33% आरक्षण और मदरसों में वंदे मातरम अनिवार्य
पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार ने अपना पहला ऐतिहासिक बजट पेश कर दिया है। राज्य के वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने विधानसभा में 4 लाख 30 हजार करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट पेश करते हुए युवाओं और महिलाओं के लिए बड़े एलान किए। सरकार जल्द ही 1 लाख से ज्यादा खाली सरकारी पदों को भरने के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी, जिसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
राष्ट्रीय
रोजगार की संकट : नौकरी छूटते ही बिजली लाइन पर चढ़ा कर्मचारी
मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद स्थित हरदुआ विद्युत उपकेंद्र में एक आउटसोर्स कर्मचारी अजय वर्मा नौकरी से हटाए जाने के विरोध में चालू बिजली लाइन पर चढ़ गया। कर्मचारी ने आरोप लगाया कि मानदेय कटौती का विरोध करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और कई लोगों को सेवा से हटाया या दूरस्थ स्थानों पर भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा कर्मचारी को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।
क्रिकेट
टी20 वर्ल्ड कप : टीम इंडिया भले हारी, लेकिन 19 साल की श्री चरणी ने रचा इतिहास, पूनम के महारिकॉर्ड की बराबरी
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली, लेकिन युवा स्पिनर श्री चरणी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने मैच में 3 विकेट लेकर टूर्नामेंट के शुरुआती 3 मुकाबलों में अपने 10 विकेट पूरे किए।
अंबिकापुर (सरगुजा)
प्रशासन अलर्ट : अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर निजी प्रैक्टिस का आरोप
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के कुछ डॉक्टरों पर सरकारी ड्यूटी के दौरान निजी अस्पतालों में सेवाएं देने का आरोप लगा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, CMHO ने निजी अस्पतालों से शपथ पत्र मांगा है और सरकारी डॉक्टरों की अवैध प्रैक्टिस पाए जाने पर लाइसेंस रद्द करने तक की चेतावनी दी है।
मनोरंजन
OTT धमाका : जून के आखिरी हफ्ते OTT पर होगी कंटेंट की बारिश
जून के आखिरी हफ्ते में OTT प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। 23 से 28 जून के बीच Netflix, Prime Video, JioHotstar और Sony LIV पर कई चर्चित फिल्में, वेब सीरीज और रियलिटी शोज रिलीज होंगे।
महासमुंद
नोटिस : अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, कुसमी के 52 परिवार पहुंचे एसडीएम के दरबार
ग्राम पंचायत कुसमी के 52 परिवारों ने एसडीएम बागबाहरा को आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने के नोटिस पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि 111 अतिक्रमणकारियों में से केवल चुनिंदा परिवारों पर कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी को बेघर नहीं किया जाएगा।
राष्ट्रीय
सिंधु जल संधि : पानी के संकट से बौखलाया पाकिस्तान, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी युद्ध की गीदड़भभकी
सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जल हितों को लेकर युद्ध जैसी स्थिति की चेतावनी दी है, जबकि भारत सिंधु नदी प्रणाली से जुड़े अपने प्रोजेक्ट्स को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। पाकिस्तान को आशंका है कि इससे उसकी कृषि, बिजली उत्पादन और अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।