ताज़ा खबरें
10570 समाचार
राष्ट्रीय
चढ़ावा-चोरी विवाद : जांच हुई तेज, दान गिनने वाले सभी कर्मचारी हटाए गए, SIT की रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले की जांच तेज हो गई है। SIT ने शुरुआती जांच के बाद दान की गिनती में शामिल करीब 35-40 कर्मचारियों को हटा दिया है और उनकी जगह बैंक के नए कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
कबीरधाम
आधुनिक खेती : मक्का और टमाटर की अनोखी खेती से चमकी किसान की किस्मत
कबीरधाम जिले के खैरझिटी गांव के किसान ललित साहू ने आधुनिक तकनीकों और मिश्रित खेती के जरिए खेती को लाभकारी बना दिया है। मक्का-टमाटर और गन्ना-प्याज जैसी फसलों के सफल प्रयोग से उन्होंने उत्पादन और आय दोनों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। उनकी नवाचार आधारित खेती आज क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।
रायपुर
मानसून की सुस्ती : मध्य इलाकों में हीट वेव का अलर्ट बस्तर समेत 8 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
8 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट: मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के 8 जिलों (सुकमा बीजापुर दंतेवाड़ा बस्तर नारायणपुर कोंडागांव धमतरी और गरियाबंद) में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
राष्ट्रीय
जंतर-मंतर पर डटे छात्र : नीट पेपर लीक के खिलाफ तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े
दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा (NEET Exam) पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले छात्र और युवा सोमवार को तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। आंदोलनकारी देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। इस पूरे प्रदर्शन का नेतृत्व सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।
दुर्ग
खुलासा : सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आभूषण और रॉड बरामद
दुर्ग के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सन्नी यादव के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का रॉड बरामद किया गया है। पुलिस ने करीब 39,900 रुपये का मशरूका जब्त किया है, जबकि मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
क्रिकेट
MLC 2026 : रोवमैन पॉवेल का तूफान, एक ओवर में जड़े 5 छक्के, आखिरी गेंद पर हुए आउट
मेजर लीग क्रिकेट 2026 में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने सिएटल ओर्कास के खिलाफ महज 11 गेंदों में 37 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने दासुन शनाका के एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर मैच का रोमांच बढ़ा दिया। हालांकि, ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह कैच आउट हो गए, लेकिन अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कोरबा
अभियान : सजग कोरबा-सतर्क कोरबा अभियान के तहत चोरी की गई टाटा मैजिक और जेवर बरामद
कोरबा पुलिस ने "सजग कोरबा-सतर्क कोरबा" अभियान के तहत चोरी के दो मामलों का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गए चांदी के आभूषण और करीब 7 लाख रुपये मूल्य की टाटा मैजिक वाहन बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि वाहन चोरी मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
राष्ट्रीय
विधायक पर बरसे अंडे : पुलिस थाने लाते ही लगे चोर-चोर के नारे, कर्नाटक से हुए गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में रविवार को भारी हंगामा हुआ। तारकेश्वर सीट से पूर्व टीएमसी विधायक रामेंदु सिन्हा राय को जब पुलिस धानियाखाली थाने लेकर पहुंची, तो वहां मौजूद भीड़ ने चोर-चोर के नारे लगाए और उन पर अंडे फेंके। हुगली पुलिस उन्हें कर्नाटक के बेलगावी से गिरफ्तार कर लाई है। पूर्व विधायक पर सरकारी राहत सामग्री का दुरुपयोग करने और विरोध करने वालों पर बंदूक तानकर धमकाने का आरोप है।
धर्म
अकेलापन कमजोरी नहीं, आपकी सबसे बड़ी ताकत-प्रेमानंद महाराज
प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, अच्छे और सिद्धांतवादी लोगों का अकेला रह जाना उनकी कमजोरी नहीं, बल्कि मजबूत व्यक्तित्व की पहचान है। जो लोग सच्चाई, आत्मसम्मान और ईमानदारी के साथ जीवन जीते हैं, वे अक्सर स्वार्थपूर्ण रिश्तों से दूर हो जाते हैं। महाराज जी बताते हैं कि अकेलापन सजा नहीं, बल्कि आत्मविकास, आत्मचिंतन और भीतर से मजबूत बनने का अवसर है।
रायपुर
मिली सफलता : 12.79 लाख की गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने 21.173 किलोग्राम गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शिवम सोनी और उसकी सहयोगी काजल साहू को गिरफ्तार किया है। यह मामला मई 2026 में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने 12.79 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया था।
राज्य सरकार
सोमनाथ यात्रा का शंखनाद : छत्तीसगढ़ की संस्कृति और माटी लेकर रवाना होंगे 1000 दिग्गज
सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी: रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर संस्कृति व धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे जबकि रायपुर के कई सांसद विधायक और महापौर भी यात्रियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचेंगे।
बिलासपुर
फर्जीवाड़ा बेनकाब : फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर बदनाम करने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर के तोरवा में एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी को फंसाने के लिए खुद को ही फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील और धमकी भरे मैसेज भेजे, जिसका पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद भंडाफोड़ कर दिया है। आरोपी युवती (प्रीति सूर्यवंशी) ने 1 जनवरी 2026 को शिकायत की थी कि संजय रात्रे नाम का युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। लेकिन जब संजय ने 15 मई 2026 को अपने नाम से फर्जी आईडी चलने की शिकायत दर्ज कराई, तो साइबर सेल की जांच में पता चला कि दोनों आईडी खुद युवती ही चला रही थी।