"नोटिस" के लिए 282 परिणाम मिले
रायपुर
CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला
CG Health Department: छत्तीसगढ़ में कैंसर स्क्रीनिंग अभियान के सरकारी आंकड़ों में गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं। रिपोर्ट में दो साल की बच्चियों की ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर जांच दर्ज मिली, जबकि सुकमा में एक मोबाइल नंबर पर 1,382 जांचें दर्ज होने का मामला भी सामने आया है।
रायपुर
Ayushman Bharat Scheme: 11 निजी अस्पताल डि-इम्पेनल्ड, मरीजों के इलाज पर लगी रोक, जुर्माना भी तय
Ayushman Bharat Scheme: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज में अनियमितताओं की शिकायतों पर स्वास्थ्य विभाग ने 11 निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की है। राज्य स्तरीय जांच टीम के निरीक्षण और अस्पतालों से मिले जवाबों की समीक्षा के बाद इन अस्पतालों का पंजीयन एक से तीन साल तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। अब इन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के जरिए मरीजों का इलाज नहीं हो सकेगा। विभाग ने संबंधित अस्पतालों पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की है।
महासमुंद
Mahasamund News: इमलीभांठा में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, 1.17 लाख रुपये की सामग्री जब्त
Mahasamund News: इमलीभांठा वार्ड नंबर-02 में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 37 हजार रुपये नगद, 4 मोबाइल फोन और 2 दोपहिया वाहन समेत कुल 1,17,060 रुपये की संपत्ति जब्त की। मामला छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
रायपुर
Mahadev Betting App: सबसे बड़ा सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ओमान से भारत लाई CBI, रायपुर कोर्ट में आज होगी पेशी
Mahadev Betting App मामले के प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। सीबीआई उसे रायपुर की विशेष अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ की प्रक्रिया शुरू करेगी। करीब 6,000 करोड़ रुपये के कथित सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की जांच में उसकी वापसी को अहम माना जा रहा है।
महासमुंद
Ganja Smuggling: एनएच-53 पर पकड़ाया 3.5 लाख का अवैध गांजा, नागपुर का तस्कर गिरफ्तार
Ganja Smuggling: महासमुंद के पिथौरा में एनएच-53 पर पुलिस ने 7 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र निवासी 53 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया। स्कूटी और नकदी समेत 3.82 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
राष्ट्रीय
Chemical Waste: फैक्ट्रियों के पानी से नर्मदा की स्वच्छता पर खतरा, 8 साल से बह रहा अपशिष्ट
Chemical Waste: बुधनी में फैक्ट्रियों से निकलने वाले दूषित पानी को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है। दावा है कि पिछले 8 वर्षों से बह रहा रासायनिक अपशिष्ट कालियादेह नदी के रास्ते खर्रा घाट के पास नर्मदा में मिल रहा है।
ओटीटी
Mirzapur Movie OTT Release: अब घर बैठे देख सकेंगे कालीन भैया का भौकाल, जानें किस प्लेटफार्म पर देखें
Mirzapur Movie OTT Release: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर इस फिल्म में दर्शकों को मिर्जापुर की दुनिया, कालीन भैया के साम्राज्य और सत्ता की लड़ाई की कहानी देखने को मिलेगी।
रायपुर
Raipur Food Department Raid: दूषित मिठाई और ब्रेड पर बड़ा एक्शन, 3 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड, कीड़े मिला दूध और ब्रेड पर रेंगते दिखे चूहे
Raipur Food Department Raid: दिवाली और त्योहारों से पहले रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट और अस्वच्छता के खिलाफ कार्रवाई की। जांच के दौरान तीन प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए। वहीं दूषित दूध, मिठाई और ब्रेड समेत बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री नष्ट की गई। कमल विहार स्थित एक प्रतिष्ठान से हजारों किलो पैक्ड मिठाई का स्टॉक भी जब्त किया गया।
नारायणपुर
Cyber Fraud: कॉल फॉरवर्डिंग से लेकर फर्जी पेमेंट तक, साइबर ठगी के तीन मामलों में 6 गिरफ्तार
Cyber Fraud: नारायणपुर पुलिस ने साइबर ठगी के तीन मामलों में कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और हरियाणा से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठगी के लिए कॉल फॉरवर्डिंग, फर्जी PhonePe मैसेज और डराने जैसे तरीके अपनाए गए थे।
बिलासपुर
Bilaspur News: 188 करोड की लागत से बनी सड़क निर्माण पुरा होने से पहले ही जर्ज़र
Bilaspur News: NH-130A पर 188 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने के बावजूद सड़क की गुणवत्ता, मरम्मत और अधूरे निर्माण पर सवाल उठ रहे हैं। डामर की सड़क पर सीमेंट-कंक्रीट से रिपेयरिंग, साइन बोर्ड और मील स्टोन की कमी के बीच विभागीय निगरानी भी सवालों के घेरे में है। ठेकेदार को दो बार नोटिस जारी।
राष्ट्रीय
Food Safety Department: बाथरूम के पानी से बन रहा था खाना, प्रशासन ने किया सील
Food Safety Department: जबलपुर के सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट में बाथरूम के पानी से खाना बनाने और सब्जियां धोने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने रेस्टोरेंट सील कर लाइसेंस निलंबित कर दिया है। खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
नारायणपुर
Narayanpur Cyber Crime: अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा, तीन गिरोह पुलिस की गिरफ्त में
Narayanpur Cyber Crime: नारायणपुर पुलिस ने दो महीने के विशेष अभियान के बाद यूपी, एमपी और हरियाणा में सक्रिय तीन साइबर ठगी गिरोहों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठग कॉल फॉरवर्डिंग, फर्जी पेमेंट मैसेज और धमकी देकर लोगों से पैसे ऐंठ रहे थे।