"वन विभाग" के लिए 293 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Kuno National Park: चीता शिकार मामलें में 25 संदिग्ध हिरासत में, लापरवाही बरतने पर 10 वनकर्मी निलंबित
Kuno National Park: मादा चीता निर्वा के 19 महीने के शावक की मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने 25 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और दो भरमार बंदूकें बरामद की हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के आरोप में 10 वनकर्मियों को निलंबित किया गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी मामले की समीक्षा कर रहे हैं।
बीजापुर
Indravati Tiger Reserve: माओवादी हिंसा खत्म, लेकिन बस्तर की सैकड़ों प्राचीन मूर्तियां आज भी असुरक्षित
Indravati Tiger Reserve: छिंदक नागवंश और काकतीय काल की सैकड़ों प्राचीन पाषाण प्रतिमाएं असुरक्षित पड़ी हैं। माओवादी हिंसा के कारण वर्षों तक इनका सर्वेक्षण नहीं हो सका। अब क्षेत्र में शांति और जंगल सफारी की तैयारियों के बीच इन ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा, सूचीकरण और वैज्ञानिक संरक्षण की मांग उठ रही है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Pangolin Smuggling: वन्यजीव तस्करी का खुलासा, पैंगोलिन के शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
Pangolin Smuggling: दंतेवाड़ा के गीदम में वन विभाग ने पैंगोलिन तस्करी का भंडाफोड़ कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 14 किलो शल्क बरामद हुए हैं। तस्करी में इस्तेमाल एक वैन और दो बाइक भी जब्त की गई हैं।
महासमुंद
Bagbahara Leopard Attack: तेंदुए की दहशत बरकरार, एक ही रात दो घरों में घुसकर किया शिकार
Bagbahara Leopard Attack: बागबाहरा क्षेत्र में तेंदुए की लगातार दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। पंडरीपानी में एक ही रात दो घरों में घुसकर बत्तख और गर्भवती बकरी का शिकार किया। करिपाट पहाड़, झिटकी और बोकरामुड़ा सहित कई गांवों में भी तेंदुए की मौजूदगी सामने आई है।
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, 3100 रुपए में धान खरीदी को मंजूरी
CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में धान खरीदी, बिजली बिल में राहत, सड़क निर्माण, पर्यटन विकास, रेल परियोजना और खेल सुविधाओं सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, पर्यटन विकास के लिए ₹500 करोड़ और मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान किया गया।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Ambikapur News: 12 हाथियों के दल का आतंक, धान की फसल बर्बाद, भैंस को कुचलकर मारा
Ambikapur News: सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र के चकेरी गांव में 12 हाथियों के दल ने उत्पात मचाया। हाथियों ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाया और घर के पास बंधी भैंस को कुचलकर मार डाला।
बालोद
Balod News: नाका पार कर भागा ट्रक चालक, वनकर्मी से मारपीट के बाद गिरफ्तार
Balod News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में वाहन जांच के दौरान वन विभाग के बैरियर प्रभारी घनश्याम तारम से गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है।
कोरबा
CG News: तहसील कार्यालय की अलमारी के पीछे मिला कोबरा, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
CG News: तहसील कार्यालय की प्रतिलिपि शाखा में अलमारी के पीछे कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम के अविनाश यादव और उनके सहयोगी मानस मौके पर पहुंचे।
कोरबा
Elephant News: 9 हाथियों के झुंड में नन्हे मेहमान का स्वागत, ग्रामीणों ने मनाई छठी
Elephant News: कोरबा के काशीपानी जंगल में जन्मे नन्हे हाथी ‘काशी’ की सात गांवों के ग्रामीणों ने छठी मनाई। कारीपानी मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और प्रसादी वितरण हुआ। वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।
राज्य सरकार
President Droupadi Murmu: बस्तर की वनोपज से बनी विशाल रंगोली को मिली विश्व रिकॉर्ड की पहचान
President Droupadi Murmu: जगदलपुर के लालबाग मैदान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के बस्तर दौरे के दौरान वन विभाग ने 15 से अधिक वनोपज और अनाज का उपयोग कर 20,700 वर्गफीट की विशाल रंगोली तैयार की।
महासमुंद
Leopard News: बिछलादादर में घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद
Leopard News: बागबाहरा के बिछलादादर गांव में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात तेंदुआ एक घर की बाड़ी में घुस गया। करीब 5 से 7 मिनट तक घर के पिछवाड़े में घूमने के बाद वह चला गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। वन विभाग को सूचना दे दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
महासमुंद
Leopard News: बोकरामुड़ा खुर्द में तेंदुए की दस्तक, घरों और स्कूल के पास दिखने से ग्रामीणों में दहशत
Leopard News: बोकरामुड़ा खुर्द के मड़िया पारा में घर की चारदीवारी और प्राथमिक शाला के टीन शेड पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने दो तेंदुए देखे जाने की बात कही है, जबकि वन विभाग ने फिलहाल एक तेंदुए की पुष्टि की है। वनकर्मी गश्त कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।