"वन विभाग" के लिए 219 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Kuno National Park: खुशखबरी, मादा चीता KGP12 ने दिए चार शावकों को जन्म
Kuno National Park: चीता संरक्षण अभियान को बड़ी सफलता मिली है। भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 56 हो गई है, जबकि देश में जन्मे चीतों का आंकड़ा 36 तक पहुंच गया है। यह उपलब्धि भारत में ‘प्रोजेक्ट चीता’ की सफलता और चीतों के प्राकृतिक प्रजनन के लिए अनुकूल वातावरण का संकेत मानी जा रही है।
राष्ट्रीय
Rahul Gandhi Indore Program: कार्यक्रम स्थल पर निकला सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Rahul Gandhi Indore Program: कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ से पहले जी मैदान में एक काला सांप मिलने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान मंच के पास सांप दिखाई दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बड़ी संख्या में छात्रों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को देखते हुए आयोजन स्थल की दोबारा जांच और अतिरिक्त सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा तेज हो गई है।
राष्ट्रीय
Project Cheetah: भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 52 हुई, चार साल बाद मिली सफलता
Project Cheetah: भारत में चीता पुनर्प्रवेश परियोजना के चार साल पूरे होने के बाद देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 52 हो गई है।
धमतरी
Dhamtari News : भालुओं का आतंक, 4 भालुओं ने युवकों पर किया हमला, एक घायल
Dhamtari News: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में चार भालुओं ने जंगल जा रहे दो युवकों पर हमला कर दिया। एक युवक मौके से भागकर बच गया, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी लाया गया। घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल क्षेत्र में सतर्क रहने की अपील की है।
रायगढ़
Wildlife Rescue: झुंड ने ठुकराया, पैर में चोट और कमजोरी से जूझ रहे हाथी के बच्चे को मिला नया आशियाना
Wildlife Rescue: रायगढ़ के धरमजयगढ़ वन मंडल में झुंड से बिछड़े नन्हे हाथी को परिवार से मिलाने की कोशिश असफल रही। कमजोर स्वास्थ्य और पैर में चोट के बाद वन विभाग ने उसे रमकोला रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।
महासमुंद
National Lok Adalat: 68 हजार 586 प्रकरणों का निराकरण, 8.37 करोड़ से अधिक के अवार्ड पारित
National Lok Adalat: महासमुंद में आयोजित नेशनल लोक अदालत में सुलह और समझौते के आधार पर 68 हजार 586 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिला न्यायालय सहित विभिन्न न्यायालयों की 28 खंडपीठों में बैंक रिकवरी, विद्युत, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा और अन्य मामलों की सुनवाई हुई। लोक अदालत में कुल 8 करोड़ 37 लाख 76 हजार 690 रुपये के अवार्ड पारित किए गए। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता स्टॉल और पौध वितरण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
राज्य सरकार
Forest Department: वनों की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को बस्तर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Forest Department: बस्तर के मुख्य वन संरक्षक कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वनों, वन्यजीवों और राष्ट्रीय संपदा की रक्षा करते हुए शहीद हुए वनकर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। नक्सल हिंसा के बीच कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए वनपाल, वनरक्षक और रेंजरों के साहस एवं बलिदान का स्मरण किया गया।
राज्य सरकार
Forest Sports Competition 2026: दुर्ग में वन खेलकूद प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन, 200 अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया हिस्सा
Forest Sports Competition 2026: 29वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के लिए दुर्ग वृत्त स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें दुर्ग समेत छह वनमंडलों के करीब 200 अधिकारी-कर्मचारियों ने विभिन्न खेल विधाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दुर्ग वृत्त का प्रतिनिधित्व करेंगे।
रायपुर
Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम
Government job scam: रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने मंत्री और अधिकारियों से पहचान होने का दावा कर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये लिए। एक युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कवर्धा तहसील कार्यालय में चार महीने तक काम भी कराया गया, लेकिन उसे वेतन नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राज्य सरकार
Kawardha News: सड़क पर घूमने वाले पशुओं के लिए बनेगी बेहतर व्यवस्था, विजय शर्मा ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गौ सेवकों और अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क पर विचरण करने वाले पशुओं के रेस्क्यु, उपचार और संरक्षण को लेकर चर्चा की। उन्होंने पशु रेस्क्यु वाहन को 24 घंटे संचालित करने और घायल पशुओं को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
रायपुर
CG Forest Department Promotion: 18 रेंजर बने सहायक वन संरक्षक, रायपुर मुख्यालय से जारी हुई पदोन्नति सूची
CG Forest Department Promotion: छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 18 रेंजरों को पदोन्नति देकर सहायक वन संरक्षक (ACF) बनाया है। रायपुर मुख्यालय से जारी आदेश में पदोन्नत अधिकारियों की सूची जारी की गई है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में मिली शिकायत पर गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में लगे 8 ट्रैक्टर जब्त किए। वाहन मालिकों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।