"महासमुंद" के लिए 1066 परिणाम मिले
रायपुर
लगातार दो दिनों की झमाझम बारिश : कहीं किसानों के चेहरे खिले, तो कहीं आम जनजीवन बेपटरी
रायपुर, महासमुंद और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश से किसानों को खेती के लिए बड़ी राहत मिली है। वहीं शहरों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और बिजली कटौती जैसी समस्याओं ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
महासमुंद
आदेश हवा में : व्यवस्थारत शिक्षक नहीं लौटे तो स्कूल में लगेगा ताला, ग्रामीणों ने दी चेतावनी
महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खल्लारी में 234 विद्यार्थियों के बावजूद शिक्षकों की कमी बनी हुई है। व्यवस्थारत भेजे गए दो शिक्षक अब तक वापस नहीं लौटे हैं। ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
महासमुंद
हेलमेट नहीं तो चालान तय : नियम तोड़ना पड़ा भारी, 1210 वाहन चालकों पर कार्रवाई
महासमुंद ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक सप्ताह में 1210 हेलमेट चालान काटकर 6.06 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस ने ओवरस्पीडिंग, सीट बेल्ट, नो-पार्किंग और मालवाहक वाहनों पर भी कार्रवाई करते हुए 700 से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
महासमुंद
वैज्ञानिक प्रशिक्षण : 19 जनजातीय महिलाओं ने सीखा वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन
महासमुंद के बागबाहरा विकासखंड की 19 जनजातीय महिला पशुपालकों को वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन का प्रशिक्षण देने के लिए धमतरी जिले का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने आधुनिक पशुपालन, संतुलित पशु पोषण और डेयरी से आय बढ़ाने की तकनीकों की जानकारी हासिल की।
गाइए और छा जाइए
गाइए और छा जाइए का आज ग्रैंड फिनाले : सुरों का अंतिम मुकाबला, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुबह 7 बजे से प्रसारण
कीर्तिमान मीडिया का सिंगिंग रियलिटी शो गाइए और छा जाइए अब ग्रैंड फिनाले में पहुंच गया है। 108 प्रतिभागियों के बीच हुए मुकाबले के बाद फाइनल एपिसोड का प्रसारण 5 जुलाई सुबह 7 बजे से कीर्तिमान मीडिया के फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम सहित सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है, जहां इस सीजन के विजेता का फैसला होगा।
राज्य सरकार
किसान ने दिखाई नई राह : ढैंचा की खेती से मिट्टी होगी उपजाऊ, बसना के किसान ने पेश की मिसाल
महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के प्रगतिशील किसान हिमांशु बंजारे ने 0.80 हेक्टेयर क्षेत्र में ढैंचा की हरी खाद की फसल लगाकर जैविक एवं टिकाऊ खेती की दिशा में पहल की है। कृषि विभाग के अनुसार हरी खाद के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता, नाइट्रोजन की उपलब्धता, जलधारण क्षमता और फसल उत्पादन में उल्लेखनीय सुधार होता है।
रायपुर
मानसून : सावन की दस्तक के साथ बदला मौसम, पूरे प्रदेश में बारिश का दौर शुरू
छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून के चलते मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेशभर में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। रायपुर, महासमुंद, बस्तर, बिलासपुर समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
महासमुंद
आंदोलन : कोटवारों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, नियमितीकरण समेत पांच प्रमुख मांगें उठाईं
महासमुंद तहसील कोटवार संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपकर नियमितीकरण, राजस्व विभाग में संविलियन, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित कई लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की है। संघ ने नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और कोटवारों को बेहतर सेवा सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई।
महासमुंद
स्वास्थ्य केंद्र में भ्रष्टाचार : प्रसूताओं को डरा-धमकाकर वसूली का आरोप, बोडराबांधा की स्टाफ नर्स जांच के घेरे में
महासमुंद जिले के बोडराबांधा उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ नर्स पर प्रसूताओं से 5 से 17 हजार रुपए तक की कथित अवैध वसूली और निजी अस्पतालों में रेफर करने के गंभीर आरोप लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक जांच में शिकायतों की पुष्टि होने के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। वहीं, संबंधित नर्स ने आरोपों से इनकार किया है, जबकि ग्रामीण तत्काल कार्रवाई और स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं।
खेल
कुडो शिविर का समापन : कुडो प्रशिक्षण शिविर में आत्मरक्षा, फिटनेस और अनुशासन का मिला प्रशिक्षण
महासमुंद में जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा कुडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन हुआ। 19 जिलों के 368 खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा, फिटनेस, योग और खेल गतिविधियों में भाग लिया। समापन समारोह में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित कर अनुशासन, साइबर सुरक्षा और समय के सदुपयोग का संदेश दिया।
महासमुंद
उग्र प्रदर्शन : गरीबों पर बुलडोजर के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, CM का पुतला दहन
रायपुर के नकटी गांव में 85 से अधिक गरीब परिवारों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में महासमुंद में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला के नेतृत्व में नेहरू चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
महासमुंद
निरीक्षण : नियमों की धज्जियां उड़ा रहे उद्योगों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, वामा डेयरी और जेनिथ एग्रीजोन समेत कई इकाइयों को नोटिस
महासमुंद में संयुक्त जांच दल ने वामा डेयरी और बिरकोनी स्थित औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान श्रमिक सुरक्षा, न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम, वाहन फिटनेस और एचएसआरपी समेत कई नियमों के उल्लंघन पाए गए।