"शिक्षा" के लिए 1064 परिणाम मिले
रायपुर
बड़ी सौगात : गरियाबंद में कचना धुरवा गोंडवाना भवन का किया लोकार्पण, परिसर के लिए ₹63 लाख और मंजूर
₹63 लाख की नई घोषणाएं मुख्यमंत्री ने इस परिसर के भविष्य के विकास के लिए ₹63 लाख की नई सौगातें दीं, जिसमें बाउंड्रीवाल (₹27 लाख), लाइब्रेरी (₹20 लाख), सौंदर्यीकरण (₹10 लाख) और भगवान कचना धुरवा की प्रतिमा (₹6 लाख) शामिल हैं।
राज्य सरकार
बच्चों को विकास का केंद्र बनाकर आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़, यूनिसेफ ने बढ़ाया सहयोग का दायरा
नवा रायपुर स्थित नीति भवन में राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा और यूनिसेफ इंडिया के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में विकसित छत्तीसगढ़ प्रगति फ्रेमवर्क, देश के पहले राज्य-विशिष्ट बाल कल्याण सूचकांक, बच्चों के लिए सार्वजनिक वित्त, सामाजिक व्यवहार परिवर्तन और बस्तर अंजोर कार्यक्रम पर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय
UPSC : 82 प्रश्नों के कोचिंग मटेरियल से मिलान के आरोप, NSUI ने उठाई जांच की मांग
UPSC प्रीलिम्स 2026 के परिणाम के बाद परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठ गए हैं। कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने आरोप लगाया है कि परीक्षा के 100 में से 82 प्रश्न एक निजी कोचिंग संस्थान के स्टडी मटेरियल से मेल खाते हैं। संगठन ने इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए UPSC से पारदर्शी जांच की मांग की है।
राज्य सरकार
सीएम साय का गरियाबंद दौरा, कांग्रेस का बिजली बिल बढ़ोतरी पर हल्लाबोल
छत्तीसगढ़ में बुधवार को कई महत्वपूर्ण गतिविधियां होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सूरजपुर और गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे तथा गरियाबंद में लगभग 700 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वहीं बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी। दूसरी ओर अभनपुर-कुरुद नई ब्रॉडगेज रेल लाइन पर स्पीड ट्रायल आयोजित किया जाएगा।
राज्य सरकार
पोलियो अभियान : कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, कोई भी बच्चा न रहे पोलियो की दवा से वंचित
जिले में 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने की। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे तथा सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
राज्य सरकार
जनदर्शन : कलेक्टर ने सभी विभागों को समय-सीमा में समाधान के निर्देश दिए
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और 88 आवेदनों पर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन और आवास से जुड़े मामले सामने आए। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों को समय-सीमा में निपटाने के निर्देश दिए।
शिक्षा
बदलाव : 2026-27 से 75% उपस्थिति अनिवार्य, अभिभावकों तक पहुंचेगी रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग ने 2026-27 सत्र के लिए नया शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है, जिसके तहत कॉलेजों में अनुशासन और पढ़ाई व्यवस्था को सख्त किया गया है। अब प्रत्येक विषय में 75% उपस्थिति अनिवार्य होगी और कम उपस्थिति होने पर अभिभावकों को सूचना भेजी जाएगी।
राष्ट्रीय
प्रहार : नरसिंहपुर में नया सत्र शुरू, पर मानसून की आहट से मंडराया जान का खतरा
प्रशासनिक उदासीनता: शिक्षा व्यवस्था के नाम पर आने वाले करोड़ों रुपये के बजट के बावजूद धरातल पर सुधार शून्य है। आला अधिकारियों ने अब तक इन भवनों की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं, जिससे स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है।
तकनीक
AI क्रांति का अगला पड़ाव : सिर्फ टूल मिलना काफी नहीं, अब कार्यबल को कुशल बनाने के लिए OpenAI ने लॉन्च किए 3 नए खास कोर्स
OpenAI ने OpenAI Academy के तहत तीन नए कॉर्पोरेट AI कोर्स लॉन्च किए हैं, जिनका उद्देश्य कंपनियों में बढ़ते “AI स्किल गैप” को कम करना है। ये कोर्स कर्मचारियों को बेसिक AI उपयोग से लेकर एडवांस AI एजेंट्स और वर्कफ्लो मैनेजमेंट तक ट्रेनिंग देते हैं। इस पहल में BCG, Accenture और BBVA जैसी बड़ी संस्थाएं भी शामिल हैं, जिससे यह साफ है कि अब फोकस सिर्फ AI टेक्नोलॉजी पर नहीं बल्कि उसके प्रभावी उपयोग पर है।
गरियाबंद
नुक्कड़ नाटक : एसपी वेदव्रत सिरमौर ने ग्राम बारूला के बाल कलाकारों को किया सम्मानित
गरियाबंद जिले के ग्राम बारूला के छोटे बच्चों ने नुक्कड़ नाटकों के जरिए समाज में शिक्षा, नशामुक्ति, यातायात सुरक्षा और साइबर अपराध जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य किया। इन बच्चों के प्रयासों की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने उनसे मुलाकात की और उनके काम की खुलकर प्रशंसा की।
शिक्षा
उत्सवी माहौल : स्कूलों में लौटी रौनक, शिक्षकों ने किया बच्चों का भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में नियमित पढ़ाई शुरू हो गई है। राज्य में 27 जून तक शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है, जबकि 30 जून को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इसका मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा।
मनोरंजन
पुस्तक विमोचन : डॉ. रमन सिंह ने किया पुस्तक विमोचन, दाऊ चिंताराम की विरासत को किया याद
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रायपुर स्थित बैबिलॉन इंटरनेशनल में आयोजित कार्यक्रम में दाऊ चिंताराम टिकरिहा के जीवन और योगदान पर आधारित शोधपरक पुस्तक ‘चिंताराम’ का विमोचन किया। इस पुस्तक का लेखन युवा लेखक, शोधकर्ता एवं फिल्मकार एस अंशु धुरंधर ने किया है।