"महासमुंद" के लिए 1066 परिणाम मिले
महासमुंद
घटना : ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी राहुल देव कुर्रे (25) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ग्राम बासिन में छिपाया था, जिसे पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया। करीब 2 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की रिपोर्ट 14 जून को दर्ज की गई थी।
राज्य सरकार
सफर का आगाज : शासकीय स्कूल बकमा में उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
अतिथियों का संदेश मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष केशव नायक राम चंद्राकर और विशिष्ट अतिथि मधुलिका चंद्राकर ने शिक्षा को संस्कार, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य का आधार बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भागीदारी निभाने की सलाह दी।
राज्य सरकार
श्रमिकों के लिए राहत : जिले में मोबाइल कैंप से होगा पंजीयन और नवीनीकरण
जिले में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा असंगठित कर्मकार मंडल के तहत श्रमिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए 18 जून से 31 जुलाई 2026 तक विकासखंडवार मोबाइल कैंप शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में श्रमिकों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल के साथ उपस्थित होकर मौके पर ही पंजीयन व नवीनीकरण की सुविधा प्राप्त होगी।
राज्य सरकार
मिशन शक्ति : महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में करियर का मौका, भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित
महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद द्वारा केंद्र सरकार की मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय हब में जेंडर विशेषज्ञ के एक संविदा पद (ओबीसी वर्ग) पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट या कोरियर के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट और विभाग के सूचना पटल पर उपलब्ध है।
राज्य सरकार
डिजिटल मिशन : डिजिटल हेल्थ आईडी से आसान होगा इलाज, मिशन को मिली नई गति
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत महासमुंद जिले का चयन मॉडल जिला के रूप में किया गया है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें मिशन के उद्देश्यों, प्रावधानों और कार्ययोजना की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल हेल्थ सिस्टम से मरीजों, अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा उपचार प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।
राज्य सरकार
मिशन वात्सल्य : महिला एवं बाल विकास विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन आमंत्रित
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मिशन वात्सल्य योजना के तहत महासमुंद जिले में जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति एवं शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक) में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। परामर्शदाता, सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा सहायक सह रात्रि चौकीदार के कुल 4 पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों से 30 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
राज्य सरकार
योजनाओं की झलक : प्रदर्शनी से जनता को मिल रही केंद्र एवं राज्य की योजनाओं की जानकारी
लोहिया चौक में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लगाई गई इस प्रदर्शनी में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
राज्य सरकार
स्वनिधि योजना : नगर पालिका हितग्राहियों को किया सम्मानित
नगर पालिका परिषद महासमुंद द्वारा लोहिया चौक में आयोजित कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू एवं उपाध्यक्ष देवीचंद राठी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने योजना को छोटे व्यवसायियों के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
राज्य सरकार
सामूहिक योगाभ्यास : प्रदेशभर में योग की गूंज, मंत्री–सांसद–विधायक करेंगे योग दिवस कार्यक्रमों में सहभागिता
21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस छत्तीसगढ़ में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर भव्य रूप से मनाया जाएगा। राज्यभर में जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होंगे। राजधानी रायपुर में राज्यपाल, सरगुजा में मुख्यमंत्री सहित विभिन्न जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
राज्य सरकार
नई रफ्तार : जर्जर परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, छत्तीसगढ़ में 5 रिडेवलपमेंट परियोजनाओं को मंजूरी
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल राज्य के पाँच शहरों—रायपुर, महासमुंद, राजनांदगांव, कोरबा और जगदलपुर—में प्रमुख रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत करने जा रहा है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य जर्जर शासकीय परिसंपत्तियों को आधुनिक अधोसंरचना में बदलना और शहरी विकास को गति देना है।
बागबाहरा में अवैध शराब बिक्री का आरोप, कांग्रेस नेता ने एसपी से की कार्रवाई की मांग
बागबाहरा के वार्ड क्रमांक 7 में अवैध शराब बिक्री के आरोप को लेकर कांग्रेस जिला महामंत्री गिरीश पटेल ने एसपी महासमुंद को ज्ञापन सौंपा है। शिकायत में महिलाओं और स्थानीय रहवासियों की परेशानी का हवाला देते हुए अवैध कारोबार पर रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
राज्य सरकार
श्रमिकों के लिए बड़ी पहल : कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता के लिए श्रमिकों की ई-केवाईसी अनिवार्य
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी अभियान शुरू किया है। श्रमिकों को 30 जून 2026 तक सीएससी केंद्रों में जाकर अपने रिकॉर्ड का सत्यापन और आवश्यक संशोधन कराना होगा।