"सुरक्षा व्यवस्था" के लिए 497 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Hoshiarpur Crime News: अदालत ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला न्याय
Hoshiarpur Crime News: 9 वर्षीय बच्ची के अपहरण, यौन अपराध और हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। करीब एक साल पुराने इस मामले में पुलिस जांच और लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिला। कोर्ट के फैसले के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
बस्तर संभाग
Accident: ट्रेन और ट्रक की चपेट में आए 14 मवेशियों की मौत, प्रशासन ने शुरू की मुआवजा प्रक्रिया
Accident: कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में बीती रात और आज सुबह हुए दो अलग-अलग हादसों में 14 मवेशियों की मौt हो गई। पहली घटना भानुप्रतापपुर से लगे भैंसाकन्हार के पास हुई, जहां रेलवे ट्रैक पार करते समय 10 मवेशी ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
धमतरी
Ganesh Utsav: चार गणेश पंडालों में चोरी, दान पेटी और पूजा सामग्री लेकर फरार हुए चोर
Ganesh Utsav 2026: जिले में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। जगह-जगह सजे भव्य पंडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं और श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। चारों ओर “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे गूंज रहे हैं, लेकिन इसी बीच शहर से आस्था को ठेस पहुंचाने वाली घटनाएं सामने आई हैं।
दुर्ग संभाग
Chhattisgarh News: मनरेगा से बना चारागाह हुआ बदहाल, लाखों खर्च के बाद भी ननकट्ठी में व्यवस्था बेकार
Chhattisgarh News: ग्राम पंचायत ननकट्ठी में मनरेगा के तहत विकसित किया गया चारागाह परिसर अब देखरेख के अभाव में बदहाल हो गया है। चार एकड़ भूमि पर लाखों रुपए खर्च कर सिंचाई, फेंसिंग, पौधारोपण और सब्जी उत्पादन की व्यवस्था तैयार की गई थी, लेकिन नियमित निगरानी नहीं होने से पौधे सूख गए और कई संसाधन भी गायब बताए जा रहे हैं। कभी महिला स्व सहायता समूहों की आय का जरिया रहा यह परिसर अब अपनी बदहाली की कहानी बयां कर रहा है।
सूरजपुर
Surajpur News: जर्जर स्कूल भवन का प्लास्टर गिरा, शिक्षक घायल, बाल-बाल बचे छात्र
Surajpur News: प्रतापपुर विकासखंड स्थित हरिहरपुर नेवारडांड प्राथमिक शाला में छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। हादसे में एक शिक्षक घायल हो गए, जबकि बच्चों के मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
राष्ट्रीय
Satna News: अस्पताल परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई नकाबपोश चोर की करतूत
Satna News: उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से बाइक चोरी की घटना सामने आई है। नकाबपोश चोर ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया, जिसकी पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
बिलासपुर
Police Transfer Order: विभाग में बड़ा फेरबदल, 16 कर्मचारियों का तबादला, SSP ने तत्काल पदभार संभालने के दिए निर्देश
Police Transfer Order: जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने के लिए SSP रजनेश सिंह ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। आदेश जारी कर ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों समेत कुल 16 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
रक्षा
Latvia Drone Threat: जर्मनी भेजेगा चार यूरोफाइटर, चुनाव के दौरान होगी कड़ी निगरानी
Latvia Drone Threat: जर्मनी लातविया में आगामी संसदीय चुनाव के दौरान हवाई सुरक्षा के लिए चार यूरोफाइटर जेट और सैन्य दल भेजेगा। रूस-बेलारूस की ओर से ड्रोन घुसपैठ की चिंताओं के बीच यह तैनाती करीब एक सप्ताह की होगी।
बिलासपुर
Electric Fencing Accident: खेत की रखवाली करने गए किसान की करंट से मौत, अवैध इलेक्ट्रिक फेंसिंग पर उठे सवाल
Electric Fencing Accident: बिलासपुर जिले में खेत की रखवाली करने गए किसान गंगाराम कोल की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आवारा मवेशियों से फसल बचाने के लिए लगाए गए विद्युत तार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद खेतों में की जा रही इलेक्ट्रिक फेंसिंग और कथित अवैध बिजली कनेक्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और बिजली विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
बिलासपुर
Mahatari Vandan Yojana: सत्यापन में बड़ा खुलासा,542 महिलाएं मिलीं अपात्र, 30 लाख रुपए की हुई रिकवरी
Mahatari Vandan Yojana: लाभार्थियों की पात्रता जांच में 542 महिलाएं अपात्र पाई गई हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इनसे करीब 30 लाख रुपए की राशि वापस वसूल की है। जिले में 4.17 लाख से अधिक हितग्राहियों में से 98.58 प्रतिशत का सत्यापन पूरा हो चुका है।
महासमुंद
Bagbahara News : सूने मकान में चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने आधी रात दबोचा आरोपी
Bagbahara News: सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश कर रहे आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आधी रात घेराबंदी कर रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी घर के अंदर अलमारियां खंगालकर सामान अस्त-व्यस्त कर चुका था। मकान मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी से क्षेत्र की अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
रायपुर
Raipur News : रावतपुरा फेस-2 में नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, बिना नक्शे बने 40 मकानों पर कार्रवाई
Raipur News: राजधानी में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। बुधवार सुबह नगर निगम की टीम रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में बुलडोजरों के साथ पहुंची और बिना स्वीकृत नक्शे के बनाए गए मकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी।