"कार्रवाई" के लिए 3567 परिणाम मिले
धमतरी
CG News: धमतरी में राशन कार्ड फर्जीवाड़े का आरोप, 1000 कार्डों पर उठे सवाल
CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा नगर पंचायत में राशन कार्डों में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कई राशन कार्डों में परिवार के सदस्यों से जुड़ी जानकारी गलत तरीके से दर्ज की गई है। कुछ कार्डों में पुरुष के नाम के सामने महिला और महिला के नाम के सामने पुरुष का विवरण दर्ज होने की बात कही जा रही है।
कबीरधाम
Kawardha News: पेट्रोल डालकर महिला को जलाने की कोशिश, ससुर-सास पर गंभीर आरोप
Kawardha News: कबीरधाम जिले के नरोधी गांव से एक महिला को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में 26 वर्षीय लीला पाली गंभीर रूप से झुलस गईं। महिला ने अपने ससुर रूप सिंह पाली और सास कुंती पाली पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
राज्य सरकार
Water Supply Restored: शिकायत के 15 दिन बाद समस्या का समाधान, 200 परिवारों को राहत
Water Supply Restored: तपकरा में करीब 15 दिनों से जारी पेयजल समस्या का सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से समाधान किया गया। शिकायत के बाद नया मोटर लगाए जाने से जलापूर्ति बहाल हुई, जिससे करीब 200 परिवारों को राहत मिली।
राजनांदगांव
Rajnandgaon Crime News: शेयर बाजार और तंत्र-मंत्र के नाम पर 4 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार
Rajnandgaon Crime News: राजनांदगांव में शेयर बाजार और तंत्र-मंत्र के जरिए रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करीब 4 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया। हालांकि, हाईकोर्ट के आदेश पर चारों को जमानत मिल गई है।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
CG Crime News: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की ली जान, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। भगवानपुर गांव में विवाद के दौरान 31 वर्षीय वंश बहादुर सिंह ने अपने पिता बिरन सिंह पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद बिरन सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
बिलासपुर
Theft Case: निलंबित आरक्षक निकला घर में चोरी का मास्टरमाइंड, दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार
Theft Case: बिलासपुर के सकरी में घर से करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी के मामले में पुलिस ने निलंबित आरक्षक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बेटे की भूमिका सामने आई, जिसके बाद चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक बरामद की गई।
बालोद
Balod acid attack: छात्रा पर हुए एसिड अटैक का पर्दाफाश, पुलिस की गिरफ्त में प्रेमी और उसका दोस्त
Balod acid attack: बालोद में 22 वर्षीय छात्रा पर हुए एसिड अटैक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा के प्रेमी ने हमले की साजिश रची और अपने दोस्त को भैरमगढ़ से बुलाकर वारदात कराई। छात्रा गंभीर रूप से झुलसी है और रायपुर के DKS अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
धमतरी
Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद
Animal Smuggling Case: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से 12 मवेशियों को बरामद किया है। एक पिकअप डाभा-दोनर मार्ग पर पलटी मिली, जबकि दूसरी में भी मवेशी भरे हुए थे। मौके से आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़
Forest Department: रायगढ़ में पक्षियों के शिकार का खुलासा, एयर गन और 3 मृत पक्षी बरामद
Forest Department: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान महापल्ली के पास पक्षियों का शिकार करते दो युवक पकड़े गए। वन विभाग ने उनके पास से एयर गन, गोलियां और तीन मृत पक्षी बरामद किए हैं। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
महासमुंद
Seva Setu Camp: करहीडीह सरपंच के खिलाफ शिकायत, धारा 40 के तहत नोटिस के निर्देश
Seva Setu Camp: ग्राम पंचायत करहीडीह के प्रतिनिधियों ने सरपंच रामेश्वर साहू पर 35 दिनों से गांव से अनुपस्थित रहने और गांजा तस्करी मामले में नाम सामने आने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय
Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में
Guest Teacher: मध्य प्रदेश के ताल थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणों ने एक अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस ने शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है, वहीं मारपीट करने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
Balrampur murder case: शादीशुदा प्रेमिका ने पति संग मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या की, कुल्हाड़ी से काटकर सिर-धड़ अलग किए
Balrampur murder case: बलरामपुर के पस्ता थाना क्षेत्र में पूर्व प्रेम संबंध को लेकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने पति के साथ मिलकर वसीम अंसारी की हत्या की और शव के सिर व धड़ को अलग-अलग गड्ढों में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया है।