"टिप्पणी" के लिए 140 परिणाम मिले
यूरोप को जयशंकर का आईना : बोले- यूरोपीय हथियार दशकों से भारत के खिलाफ इस्तेमाल होते रहे हैं
फिनलैंड में एक कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस से तेल खरीदने पर उठे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यूरोप में बने हथियार लंबे समय से भारत के खिलाफ इस्तेमाल होते रहे हैं। उन्होंने भारत की ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
जांजगीर-चांपा
सभा विवाद : धर्मांतरण के आरोप, हिंदू संगठनों का हंगामा, दो गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के उदयबंद गांव में एक घर के अंदर आयोजित चंगाई सभा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि सभा में लोगों को “चमत्कारी पानी” पिलाकर बीमारियों के ठीक होने का दावा किया जा रहा था और ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था।
कांग्रेस
महाबैठक : भीतर के मतभेद सुलझाने और तीसरे मोर्चे की आहट के बीच विपक्ष ने बुना साझा चक्रव्यूह
दिल्ली में हुई INDIA गठबंधन की उच्च स्तरीय बैठक में विपक्षी दलों ने EVM, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों, NEET परीक्षा विवाद और चुनावी निष्पक्षता जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की। राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रियाओं को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए विपक्ष को लगातार आक्रामक रुख बनाए रखने की सलाह दी।
फिल्में
पेड्डी की थमी रफ्तार : ₹100 करोड़ की बंपर ओपनिंग के बाद 6वें दिन सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई, जाह्नवी पर विवाद भी भारी!
Peddi ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन पहले वीकेंड के बाद इसकी कमाई में तेज गिरावट दर्ज की गई है। Ram Charan और Janhvi Kapoor स्टारर इस स्पोर्ट्स ड्रामा ने 6 दिनों में भारत में ₹179.35 करोड़ नेट और दुनिया भर में ₹261 करोड़ का कारोबार किया है।
अन्य
नियुक्ति पर घमासान : प्रियंका चतुर्वेदी ने 100% पुरुष टीम पर कसा तंज, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ अपनी नई टीम की घोषणा के बाद विवादों में घिर गई है। पार्टी ने तीन पुरुष प्रवक्ताओं की नियुक्ति की, जिसके बाद महिला प्रतिनिधित्व न होने पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस पर तंज कसते हुए इसे “100% पुरुष प्रतिनिधित्व” बताया।
राष्ट्रीय
चीन-पाक को झटका : म्यांमार ने भारत को दिया सुरक्षा का महाभरोसा, कहा- हमारी जमीन से नहीं होगा भारत पर वार
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और म्यांमार नेतृत्व के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में दोनों देशों ने सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करने पर जोर दिया। म्यांमार ने स्पष्ट आश्वासन दिया कि उसकी भूमि का उपयोग भारत के खिलाफ किसी भी गतिविधि के लिए नहीं होने दिया जाएगा। भारत ने भी म्यांमार की संप्रभुता और आंतरिक शांति प्रक्रिया का समर्थन दोहराया। चर्चा में पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा, सीमा पार उग्रवाद और क्षेत्र में बढ़ते चीन के प्रभाव जैसे रणनीतिक मुद्दे प्रमुख रहे।
खेल
सुप्रीम कोर्ट से राहत : एशियन गेम्स ट्रायल्स का रास्ता साफ, WFI की याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट को बड़ा राहत भरा फैसला देते हुए उन्हें एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए WFI की याचिका खारिज कर दी। अब विनेश 30-31 मई को होने वाले ट्रायल्स में अपना दमखम दिखा सकेंगी।
मनोरंजन
तोड़ी चुप्पी : Indian Idol 16 से बाहर हुए Vishal Dadlani? सिंगर ने सेट से दिया जवाब
NEET-UG पेपर लीक विवाद पर खुलकर बोलने के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी कि सिंगर विशाल ददलानी को ‘इंडियन आइडल 16’ से हटा दिया गया है। अब विशाल ने शो के सेट से मजेदार वीडियो शेयर कर इन खबरों को पूरी तरह फर्जी बताया है।
देश
नौतपा का महाप्रकोप : खजुराहो में पारा 47°C के पार, 6 जिलों में रेड अलर्ट के बीच कहीं लू तो कहीं आंधी-बारिश का डबल अटैक!
नौतपा के बीच भीषण गर्मी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। खजुराहो में तापमान 47.2°C तक पहुंच गया है, जबकि कई जिलों में लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने 6 जिलों में रेड अलर्ट और 30 से अधिक जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी और हल्की बारिश से आंशिक राहत भी मिली है।
रायपुर
सियासत : रामभद्राचार्य और चरणदास महंत आमने-सामने, बयानबाजी से बढ़ा राजनीतिक तनाव
छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत द्वारा जगद्गुरु रामभद्राचार्य को लेकर दिए गए बयान के बाद बड़ा राजनीतिक और धार्मिक विवाद खड़ा हो गया है। महंत ने उन्हें “जगद्गुरु” मानने से इनकार करते हुए चिरमिरी में चल रही उनकी कथा में शामिल न होने की बात कही थी। इसके जवाब में रामभद्राचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके जगद्गुरु होने का “पूर्ण परीक्षण” किया जाए।
मनोरंजन
सोशल मीडिया से सियासत के मैदान तक : क्या देश की सबसे तेज़ी से बढ़ती ऑनलाइन सनसनी कॉकरोच जनता पार्टी बनेगी असली राजनीतिक दल?
कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP), जो एक वायरल ऑनलाइन आंदोलन के रूप में शुरू हुई थी, अब राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया में पहुंच गई है। हरियाणा के वकील सुधीर जाखड़ ने चुनाव आयोग में इसे पार्टी के रूप में रजिस्टर कराने के लिए आवेदन किया है, जो मूल संस्थापक अभिजीत दिपके की इच्छा के विपरीत है। इससे संगठन के अंदर विवाद पैदा हो गया है।
खेल
विनेश फोगाट : दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, फिर भी एशियन गेम्स पर बना संशय
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से एशियन गेम्स चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की राहत मिल गई है, लेकिन उनका एशियन गेम्स खेलना अब भी तय नहीं माना जा रहा। विवाद इसलिए बढ़ा क्योंकि एशियन गेम्स के लिए भेजी गई प्रारंभिक लांग लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं था। ऐसे में ट्रायल जीतने के बाद भी अंतिम फैसला ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) और खेल अधिकारियों के हाथ में रहेगा। हाईकोर्ट ने WFI की चयन नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि “मदरहुड को सजा नहीं बनाया जा सकता” और चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए।