"ED" के लिए 4843 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Seva Sankalp Yatra: वडनगर से रायपुर पहुंचे बाइक राइडर्स का CM साय ने किया स्वागत, युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश
Seva Sankalp Yatra: रायपुर में आयोजित सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात और बस्तर से पहुंचे बाइक राइडर्स का स्वागत किया। उन्होंने युवाओं को सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।
क्रिकेट
ICC Womens T20 Rankings: श्री चरणी बनीं दुनिया की नंबर-1 टी20 गेंदबाज, तोड़ा मेगन शूट का रिकॉर्ड
ICC Womens T20 Rankings: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्पिनर श्री चरणी ने आईसीसी विमेंस टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। 817 रेटिंग पॉइंट्स के साथ वह दुनिया की नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट का 806 रेटिंग पॉइंट्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
बेमेतरा
Student Protest Bemetara: सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर पर छात्राओं से अश्लीलता का आरोप, हंगामे के बाद दिया इस्तीफा
Student Protest Bemetara: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ज्योति प्रभात राणा पर छात्राओं ने अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप लगाए हैं। मामले के विरोध में छात्रों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। विवाद बढ़ने के बाद प्रोफेसर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि छात्र-छात्राएं केवल इस्तीफे से संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने पुलिस जांच व FIR दर्ज करने की मांग की है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Dantewada Crime News: शराब के विवाद में नाबालिग की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Dantewada Crime News: बारसूर थाना क्षेत्र में शराब को लेकर हुए विवाद के बाद एक नाबालिग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लकड़ी के छिलके से हमला कर नाबालिग की जान ले ली। घटना के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
केंद्र सरकार
Piyush Goyal US Visit: G20 बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे पीयूष गोयल, निवेश पर भी होगी चर्चा
Piyush Goyal US Visit: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल अमेरिका दौरे पर हैं, जहां वह G20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस दौरान भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने, वैश्विक व्यापार व्यवस्था को मजबूत करने और अमेरिकी कंपनियों के साथ निवेश व साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।
क्रिकेट
India vs West Indies 2nd ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का दूसरा वार, गुवाहाटी में सीरीज जीतने का मौका
India vs West Indies 2nd ODI: तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी में खेला जाएगा। पहले वनडे में 8 विकेट से जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम हार के बाद वापसी कर सीरीज को बराबरी पर लाने की कोशिश करेगी।
रक्षा
Indian Coast Guard: अरब सागर से पकड़ी गई 3000 करोड़ की ड्रग्स, 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार
Indian Coast Guard और गुजरात ATS ने अरब सागर में संयुक्त अभियान चलाकर 526 किलोग्राम हाई-ग्रेड ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध ईरानी धौ से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर पूरे तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
खेल
Asian Games 2026: भारत को मिला छठा गोल्ड, महिला 4x400 रिले टीम ने रचा इतिहास
Asian Games 2026: भारत ने महिला 4x400 मीटर रिले रेस में गोल्ड मेडल जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। किरण, मचेतिरा पूवम्मा, प्राची और विथ्या रामराज की टीम ने 3:29.69 मिनट के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। विथ्या रामराज ने आखिरी लेग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारत ने एथलेटिक्स में अपना पहला और एकमात्र गोल्ड मेडल जीता।
फुटबॉल
Premier League charges: मैनचेस्टर सिटी की कानूनी लड़ाई, जानिए 115 आरोपों की कहानी
Premier League charges: मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ प्रीमियर लीग के वित्तीय नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामले में एक नई रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वतंत्र पैनल ने 115 में से 114 आरोपों में क्लब की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। हालांकि अभी अंतिम फैसला और संभावित सजा का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। क्लब ने सभी आरोपों से इनकार किया है और कानूनी प्रक्रिया जारी है।
केंद्र सरकार
Indian Navy 2026: भारत की समुद्री ताकत होगी और मजबूत, नौसेना में शामिल होंगे 18 नए जहाज
Indian Navy 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2026 भारतीय नौसेना के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। इस दौरान नौसेना में 18 नए युद्धपोत शामिल किए जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि हाल में शामिल किए गए युद्धपोतों में 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग हुआ है। रक्षा मंत्री ने नौसेना के आधुनिकीकरण, समुद्री निगरानी प्रणाली को मजबूत करने और आत्मनिर्भर रक्षा निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
दुर्ग
Bhilai Steel Plant: लोहे की चोरी का मामला अब CBI करेगी जांच, PMO तक पहुंची थी 3 हजार टन लोहे की हेराफेरी की शिकायत
Bhilai Steel Plant: करोड़ों रुपए के लोहा चोरी मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगी। 250 टन लोहा चोरी के साथ-साथ कथित बड़े सिंडिकेट की जांच भी की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई में अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि कई आरोपी फरार हैं। जांच में फर्जी गेट पास, VTS से छेड़छाड़ और प्लांट के अंदरूनी नेटवर्क की भूमिका सामने आई है।
रायपुर
Agriculture Scheme Chhattisgarh: रायपुर में कृषि विकास को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र ने जारी किए 182 करोड़
Agriculture Scheme Chhattisgarh: केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में कृषि विकास को गति देने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषि उन्नति योजना के तहत 181.99 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी की है। नई दिल्ली में आयोजित कृषि मंत्रियों के सम्मेलन के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी। इस राशि से राज्य में कृषि ढांचे को मजबूत करने, आधुनिक तकनीकों के विस्तार और किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।