"जांच शुरू" के लिए 1201 परिणाम मिले
महासमुंद
घोटाला : ब्रांडेड शराब में पानी मिलाकर हो रही थी बिक्री, आबकारी विभाग की दबिश में 4 कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
महासमुंद जिले के पिथौरा स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रांडेड शराब में पानी मिलाकर बिक्री करने का खुलासा किया है। औचक छापेमारी के दौरान चार कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। लंबे समय से चल रहे इस मिलावटखोरी के खेल से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है।
जगदलपुर (बस्तर)
भीषण आग : तेंदूपत्ता भंडारण पर फिर सवाल, बस्तर में सरकारी गोदाम आग से भारी नुकसान
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के सरगीपाल स्थित सरकारी तेंदूपत्ता गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में करीब 1 हजार बोरा तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया। वन विभाग और दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, जबकि नुकसान का आकलन जारी है।
कोरबा
खुलासा : वन अधिकार पट्टा ऑनलाइन करने के नाम पर पटवारी पर रिश्वत लेने का आरोप
कोरबा जिले के पसान तहसील के हल्का नंबर-10 में पदस्थ पटवारी विनोद अग्रवाल पर वन अधिकार पट्टा ऑनलाइन करने के नाम पर ग्रामीण से ₹4,000 रिश्वत लेने का आरोप लगा है। मामला पिपरिया ग्राम पंचायत के तेंदुपारा का बताया जा रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी नामांतरण और अन्य राजस्व कार्यों के लिए ₹5,000 से ₹10,000 तक की अवैध मांग करता था।
अंबिकापुर (सरगुजा)
बड़ा विवाद : तहसीलदार से मारपीट मामले में विधायक और समर्थकों पर FIR
सीतापुर में बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट का आरोप लगा है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने विधायक समेत 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के दौरान एसडीएम फागेश सिन्हा भी मौके पर मौजूद थे। वहीं विधायक पक्ष ने भी अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।
दुर्ग
कार्रवाई : 20 लाख की साइबर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह ध्वस्त, राजस्थान के 6 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए राजस्थान के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर डायरेक्टर की फोटो डीपी लगाकर कंपनी के अकाउंटेंट को झांसे में लिया और 20 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह रायपुर के होटलों में छिपकर फर्जी बैंक खाते और दस्तावेज तैयार कर साइबर ठगी को अंजाम देता था।
बिलासपुर
सड़क बनी स्टंट स्टेज : आर्टिका कार पर जानलेवा करतब, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में चलती आर्टिका कार पर खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार (CG 10 CD 1416) में चालक ने एक युवती को वाहन की छत पर बैठाकर सार्वजनिक सड़क पर जानलेवा ड्राइविंग की, जिससे राहगीरों में दहशत फैल गई और बड़ा हादसा टल गया।
दुर्ग
गोदाम पर छापा : अकलोलडी में छापेमारी, 100 टन से ज्यादा माल बरामद, बड़ा नेटवर्क बेनकाब
दुर्ग जिले के अकलोलडी गांव में भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करोड़ों रुपये के लोहे की कथित चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने छापेमारी कर एक गोदाम से भारी मात्रा में संदिग्ध लोहा, 100 टन से अधिक माल और कई भारी वाहन जब्त किए हैं। जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क “ब्लू डस्ट परिवहन” की आड़ में लंबे समय से संचालित हो रहा था, जिसमें ट्रांसपोर्टर और गोदाम संचालक की मिलीभगत की आशंका है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
ठगी : सरगुजा में भरोसे का शिकार बने शिक्षक, करोड़ों की ठगी का मामला उजागर
अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जिसने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को बैंक लोन स्वीकृत कराने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी की। आरोपी ने पहले शिक्षकों से भरोसा कायम किया और फिर एनजीओ व कारोबार का हवाला देकर उनके नाम पर 40 से 80 लाख रुपए तक का लोन स्वीकृत कराया। लोन की राशि में 60 प्रतिशत हिस्सा लेने और किस्त खुद चुकाने का लालच देकर उसने करीब 200 शिक्षकों को अपने जाल में फंसा लिया।
बिलासपुर संभाग
सड़क हादसा : तेज रफ्तार बस से टक्कर में एडिशनल एसपी के चाचा की मौत
बेलसरी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार सवारी बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में 42 वर्षीय बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एडिशनल एसपी के चाचा बताए जा रहे हैं। वे निजी कार्य से तखतपुर जा रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
लाखों की धोखाधड़ी : कृषि लोन के नाम पर 9.50 लाख की ठगी, फरार बैंक फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार
गीदम थाना क्षेत्र में कृषि लोन के नाम पर किसान के खाते से 9.50 लाख रुपए निकालने वाले बैंक के फील्ड ऑफिसर प्रवीण कुमार शर्मा को पुलिस ने एक साल बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक्सिस बैंक गीदम से लोन दिलाने और बैंकिंग प्रक्रिया संभालने के बहाने पीड़ित का भरोसा जीता था। साइबर ट्रैकिंग, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को जगदलपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
रायपुर
हत्याकांड : जमीन विवाद में बड़े पिता ने भतीजे को तीर से मारा, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते बड़े पिता ने अपने भतीजे की तीर-धनुष से हत्या कर दी थी। वर्ष 2020 में हुई इस सनसनीखेज वारदात में आरोपी कंवर सिंह राठिया ने खेत से लौट रहे पूरन सिंह राठिया पर हमला किया था, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी।
धमतरी
सड़क हादसा : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड वाहन की टक्कर, चालक की मौके पर मौत
धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। गट्टासिल्ली मोड़ के पास खड़े तूफान वाहन से हुई जोरदार टक्कर में चालक फलेंद्र साहू की मौके पर मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।