ताज़ा खबरें
10768 समाचार
देश
घूस के जब्त रुपये ‘चूहे खा गए’ दलील पर सुप्रीम कोर्ट हैरान : पटना हाईकोर्ट के फैसले पर सवाल, महिला कर्मचारी की सजा पर रोक
भ्रष्टाचार के एक मामले में बिहार की पूर्व महिला अधिकारी अरुणा कुमारी को पटना हाईकोर्ट ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने पर 7 साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ सुनवाई करते हुए Supreme Court of India ने सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें जमानत दे दी है।
छत्तीसगढ़
हरकत में आया प्रशासन : जरूरतमंद तक पहुँची राहत
गरियाबंद जिले के एक वृद्ध हितग्राही की समस्या पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तुरंत संज्ञान लिया। उनके निर्देश के बाद प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए लंबित पेंशन, ई-केवाईसी और राशन की समस्या का समाधान कर दिया। वृद्ध हितग्राही को तीन माह की पेंशन, 01 क्विंटल चावल और नियमित राशन की सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई गई।
प्रोजेक्ट धड़कन से बची 2 वर्षीय पारूल की जान, सफल सर्जरी के बाद मुस्कान लौटी परिवार में
नारायणपुर जिले के ब्रेहबेड़ा गांव की 2 वर्षीय पारूल दुग्गा को “प्रोजेक्ट धड़कन” के तहत हुई स्क्रीनिंग में गंभीर हृदय रोग का पता चला। समय पर रेफरल और रायपुर के श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में सफल सर्जरी के बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आई है। यह अभियान दूरस्थ क्षेत्रों में बच्चों की हृदय बीमारियों की शुरुआती पहचान और जीवन रक्षक उपचार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।
पिथौरा की मेधावी छात्राओं को राज्यपाल का सम्मान, 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान
महासमुंद जिले के आकांक्षी ब्लॉक पिथौरा की कक्षा 10वीं और 12वीं में टॉप-3 स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को राज्यपाल रमेन डेका द्वारा स्वेच्छानुदान से 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने चेक वितरित कर छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और निरंतर मेहनत के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे। बसना विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
छत्तीसगढ़
आग… आग… ! 66 घंटे तक बागबाहरा में सुलगती रही दहशत, रूपेश के एक फैसले ने टाल दी तबाही
आप सबको पता है कि 20 अप्रैल को बागबाहरा में तेंदूपत्ता से भरे एक ट्रक में आग लग गई और उससे पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना रहा। दहशत का यह साया 66 घंटे तक बना रहा, लेकिन यह और खौफनाक हो जाता यदि रूपेश शर्मा ने अपनी सूझ का परिचय न दिया होता। रूपेश की त्वरित सूझबूझ ने इस घटना को बड़े हादसे में बदलने से रोक दिया।
सरायपाली में जनगणना 2027 की तैयारियाँ तेज, ग्राम सभाओं में दी गई विस्तृत जानकारी
सरायपाली तहसील में जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) की तैयारियाँ जारी हैं। 1 मई 2026 से मकान सूचीकरण शुरू होगा, जबकि वर्तमान में स्वगणना प्रक्रिया चल रही है। इसी के तहत 24 अप्रैल 2026 को सभी ग्रामों में विशेष ग्राम सभाएँ आयोजित की गईं, जहाँ जनगणना अधिकारियों ने 33 प्रश्नों और पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सही जानकारी देने और जनगणना कार्य में सहयोग करने की अपील की।
ग्राफ्टेड टमाटर की खेती से किसान दुबेलाल बने सफल, कम लागत में मिला तीन लाख से अधिक का लाभ
महासमुन्द जिले के ग्राम बम्बुरडीह के किसान श्री दुबेलाल कोसरे ने उद्यानिकी विभाग की सहायता से आधुनिक खेती अपनाकर ग्राफ्टेड टमाटर की खेती की। उन्होंने ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और उन्नत पौधों का उपयोग करते हुए 0.40 हेक्टेयर भूमि में लगभग 16–18 टन प्रति एकड़ उत्पादन प्राप्त किया। टमाटर के अच्छे बाजार मूल्य से उन्हें करीब ₹3.09 लाख का लाभ हुआ, जो पारंपरिक धान की खेती से कई गुना अधिक है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के अन्य किसान भी आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
खेल
टी20 और वनडे में रोमांच की टक्कर, महिला क्रिकेट में आज 9 बजे दो बड़े मुकाबले
आज महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो अहम मुकाबले खेले जाएंगे, जिन पर दुनिया भर के फैंस की नजरें होंगी। एक तरफ भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मैच में भारतीय टीम सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका घरेलू मैदान पर वापसी करना चाहेगी। दूसरी ओर बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला होगा, जो सीरीज का विजेता तय करेगा।
छत्तीसगढ़
पीजी कॉलेज में युवा फेस्ट-2026 का दूसरा दिन लोकनृत्य, संस्कृति और उत्साह से सराबोर
पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय युवा फेस्ट-2026 का दूसरा दिन पूरी तरह सांस्कृतिक रंगों और उत्साह से भरा रहा। विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी लोक धुनों पर मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत किए, जिसमें उनकी ऊर्जा, तालमेल और पारंपरिक वेशभूषा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ढोल-मांदर की थाप पर हुई प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को तालियों की गूंज से भर दिया।
छत्तीसगढ़
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 106 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा, सैटेलाइट व ड्रोन से बड़े पैमाने पर जंगल कटाई का खुलासा
छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में सैटेलाइट और ड्रोन जांच से पता चला है कि पिछले 15 वर्षों में करीब 106 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा हुआ और 1 लाख से अधिक पेड़ काटे गए। खेती के नाम पर जंगल साफ किया गया, जिससे वन्यजीवों और पर्यावरण को गंभीर नुकसान हुआ है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापानी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, निवेश और तकनीकी सहयोग पर जोर
विष्णु देव साय ने रायपुर में जापानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर राज्य में निवेश, औद्योगिक विकास और तकनीकी सहयोग पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए निवेश बढ़ाने की इच्छा जताई, जिससे रोजगार और विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी।
अंधेरे से उजाले तक : ईरपानार में पहली बार बिजली, घने जंगलों के बीच पहुँची रोशनी
अबूझमाड़ के दूरस्थ गांव ईरपानार में पहली बार बिजली पहुंची, जिससे दशकों का अंधेरा खत्म हुआ। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद ₹56.11 लाख की लागत से यह कार्य पूरा किया। बिजली आने से अब गांव में पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग और रोजमर्रा की सुविधाएं आसान होंगी, साथ ही भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।