"छत्तीसगढ़" के लिए 2472 परिणाम मिले
राज्य सरकार
बिहान योजना की पहल : अमारू में मत्स्य पालन से खुलेंगे रोजगार और आय के नए रास्ते
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत अमारू को इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर (आईएफसी) के तहत मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिला प्रशासन और बिहान मिशन की पहल से तालाब में 10 से 12 हजार मत्स्य स्पॉन का संचयन किया गया है। इससे स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज उपलब्ध होंगे और किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों व मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
रायपुर
किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया दिल्ली रेफर
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। झांसी-ललितपुर हाईवे पर हुए हादसे के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। हादसे में उनके पैर और कमर में चोट आई है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
मानसून का असर : दंतेवाड़ा में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। शंखिनी और डंकिनी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जबकि शहर की सड़कों, बाजारों और स्कूलों में बारिश का असर देखने को मिला। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और हालात पर नजर रखी जा रही है।
रायपुर
कला का उत्सव : देशभर की कला और संस्कृति का संगम, 31 जुलाई से शुरू होगा द लोकल मेकर्स मार्केट
31 जुलाई से 2 अगस्त तक द लोकल मेकर्स मार्केट – एडिशन II का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में देशभर के 70+ मेकर्स और 10+ कलाकार शामिल होंगे। यहां हस्तशिल्प, फैशन, ज्वेलरी, पॉटरी, फाइन आर्ट, लाइव क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन, वर्कशॉप और संगीत प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन का खास आकर्षण बस्तर पवेलियन होगा, जहां ढोकरा कला, रॉट आयरन शिल्प और जनजातीय कलाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
रायपुर
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला : नेताओं को कार्यक्रमों से पहले PCC-DCC को देनी होगी सूचना
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेताओं और संभावित टिकट दावेदारों के लिए नए संगठनात्मक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब किसी भी धरना, प्रदर्शन, आंदोलन या राजनीतिक कार्यक्रम से पहले जिला कांग्रेस कमेटी और PCC को जानकारी देना अनिवार्य होगा। पार्टी का कहना है कि यह कदम बेहतर तालमेल और संगठन को मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है।
रायगढ़
रायगढ़ में मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
रायपुर
आफत की बारिश : राजिम में महानदी का जलस्तर बढ़ा, वर्षों बाद कुलेश्वर नाथ मंदिर पहुंचा पानी
लगातार हो रही भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। गरियाबंद जिले में 60 घंटे की बारिश और सिकासेर जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद राजिम के त्रिवेणी संगम स्थित बाबा कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर तक वर्षों बाद महानदी का पानी पहुंच गया है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे इलाकों में अलर्ट जारी किया है। वहीं पैरी नदी के बढ़े जलस्तर से नेशनल हाईवे 130 सी पर यातायात प्रभावित हुआ है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
नई पहचान : खैरागढ़ के कलाकार दंपति की बड़ी उपलब्धि, पत्थरों पर उकेरी कला अब किताबों में
युवा कलाकार दंपति धरम नेताम और मनीषा नेताम की शैल-कलाकृतियों को SCERT छत्तीसगढ़ की कक्षा 8वीं की सहायक वाचन पुस्तक में शामिल किया गया है। दोनों कलाकारों ने मनेंद्रगढ़ के गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क में प्राकृतिक चट्टानों पर डायनासोर, प्राचीन समुद्री जीवों और करोड़ों साल पुराने पर्यावरण को दर्शाती 37 कलाकृतियां तैयार की थीं।
अंबिकापुर (सरगुजा)
खुलासा : बीजों की अवैध बिक्री का आरोप, पान सीड्स प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस रद्द
छत्तीसगढ़ कृषि विभाग ने बीज कारोबार में अनियमितताओं के मामले में मेसर्स पान सीड्स प्राइवेट लिमिटेड का राज्य स्तरीय बीज विक्रय लाइसेंस रद्द कर दिया है। धमतरी के कुरूद स्थित कंपनी के परिसर की जांच में बिना अनुमति बीज भंडारण, पैकेजिंग और 1.84 लाख किलो से अधिक बीजों की बिक्री का मामला सामने आया था। विभाग ने बीज नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक घटना : अंबिकापुर स्कूल में सजा के नाम पर छात्र से अश्लील शब्द लिखवाने का आरोप
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में छात्र को सजा देने के नाम पर आपत्तिजनक शब्द लिखवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षिका ने दो छात्रों के विवाद के बाद एक छात्र से कॉपी में मां से जुड़ी अश्लील गालियां करीब 100 बार लिखवाईं। अभिभावकों की शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
महासमुंद
ड्यूटी से गायब मिले 6 शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
सरायपाली विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों के उपस्थिति पत्रकों की जांच में छह शिक्षकों को बिना सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाया। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुपस्थिति अवधि का वेतन काटने और जुलाई माह का वेतन आगामी आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
धमतरी
पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार दूसरे की तलाश जारी
धमतरी जिले के कुरूद में पुरानी रंजिश के चलते युवक वेदप्रकाश पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोपियों ने उसे घेरकर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी खिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।