ताज़ा खबरें
10841 समाचार
छत्तीसगढ़
भाजपा स्थापना दिवस पर “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान
पिथौरा में भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत ग्रामीण मंडल ने ग्राम भुरकोनी, नवागांव कला और बुंदेली में जनसंपर्क किया।
विदेश
होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगें बनी मुसीबत, अमेरिका का दावा—ईरान को ही नहीं पता लोकेशन
Iran द्वारा Strait of Hormuz में बिछाई गई बारूदी सुरंगें अब खुद उसके लिए चुनौती बन गई हैं। अमेरिकी दावों के मुताबिक, Islamic Revolutionary Guard Corps को ही इन माइंस की सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण सीजफायर के बाद भी होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह नहीं खुल पाया है और समुद्री रास्ता अब भी जोखिम भरा बना हुआ है।
छत्तीसगढ़
पिथौरा में मोबाइल से चल रहे सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पिथौरा स्थित सब्जी मार्केट में पुलिस ने मोबाइल के जरिए चल रहे अवैध सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ किया है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में सुनील बंसल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके मोबाइल से व्हाट्सएप चैट, पर्ची की फोटो और सट्टा संचालन से जुड़े ऐप के साक्ष्य मिले।
देश
UP Voters List 2026 : बीजेपी के गढ़ में ही कटे सबसे ज्यादा वोट, बदलेगा खेल या बनेगी नई रणनीति?
उत्तर प्रदेश की SIR फाइनल वोटर लिस्ट 2026 में 2.04 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए, जिसमें सबसे ज्यादा कटौती बीजेपी के गढ़ वाले इलाकों में हुई है। लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज और कानपुर जैसे शहरों में 18–23% तक वोट घटे हैं, जबकि मुस्लिम बहुल जिलों में अपेक्षाकृत कम असर देखा गया।
छत्तीसगढ़
सुरक्षा के लिए बड़ा कदम: लेडार आधारित स्पीड कैमरे शुरू, ओवरस्पीडिंग पर सीधे ई-चालान
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने पहली बार लेडार (LIDAR) तकनीक आधारित 7 हाईटेक स्पीड कैमरे लगाए हैं।
नियम सख्त : सप्लाई में देरी या लापरवाही पर 5 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान
छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी नियमों में बड़ा संशोधन करते हुए देशी स्पिरिट नियम 1995 को और सख्त बना दिया है। नए नियमों के तहत शराब सप्लाई में देरी या किसी भी तरह की लापरवाही पर अब 1 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
छत्तीसगढ़
पुतला दहन: हिमंता बिस्वा शर्मा के कथित बयान के खिलाफ जोरदार विरोध
महासमुंद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन किया।
छत्तीसगढ़
सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: 9 लाख से अधिक नकद और 13 लाख का सामान जब्त, 6 गिरफ्तार
यपुर Raipur में पुलिस ने ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा चलाने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो क्रिकेट सट्टे और “पट्टी” के जरिए अवैध जुआ संचालित कर रहे थे।
छत्तीसगढ़
इंसानियत शर्मसार: 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, मारने का भी प्रयास
एक 30-35 साल के युवक ने अपनी ही पड़ोस में रहने वाली 5 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर रेप किया है।
छत्तीसगढ़
राजस्व पखवाड़े के तहत 371 ग्रामों में शिविर, 2295 आवेदनों का मौके पर निराकरण
जिले में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर 01 से 09 अप्रैल 2026 तक राजस्व पखवाड़ा आयोजित किया गया, जिसमें 371 ग्रामों में शिविर लगाए गए।
छत्तीसगढ़
धान उठाव में तेजी लाने कलेक्टर के सख्त निर्देश, 15 अप्रैल तक 21 हजार मीट्रिक टन उठाव का लक्ष्य
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले में धान उठाव और चावल जमा प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं। 15 अप्रैल तक 21 हजार मीट्रिक टन धान उठाने और 30 अप्रैल 2026 तक चावल जमा करने की समयसीमा तय की गई है।
छत्तीसगढ़
अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, दो टीपर जब्त
अछौली क्षेत्र के भ्रमण के दौरान खनिज टीम ने भोरिंग के पास फर्शी पत्थर से भरे दो टीपर वाहनों को रोककर जांच की।