"वैधानिक कार्रवाई" के लिए 109 परिणाम मिले
कबीरधाम
कवर्धा ब्रेकिंग : दोस्ती का खूनी अंत, नशे की हालत में युवक ने दोस्त को उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ठाकुर पारा में रविवार को दोस्ती के कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो करीबी दोस्त, अमन ठाकुर और भैयालाल यादव, जो दिनभर साथ थे, शाम को साथ बैठकर शराब पी रहे थे। नशे के दौरान किसी मामूली बात पर विवाद शुरू हुआ, जो गाली-गलौज से बढ़कर खूनी संघर्ष तक पहुँच गया। आवेश में आकर अमन ठाकुर ने भैयालाल पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव और बवाल की स्थिति निर्मित हो गई, जिस पर पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
देश
कारण बताओ नोटिस : जनगणना कार्य में लापरवाही पर प्रशासन का डंडा, 23 कर्मचारियों को मांग जवाब
नगर निगम ने जनगणना 2026-27 के महत्वपूर्ण कार्य में अनुपस्थित रहने और ड्यूटी का पालन न करने पर 23 शिक्षकों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि उन्होंने न तो फील्ड में योगदान दिया और न ही जनगणना किट प्राप्त की। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए 24 घंटे में जवाब मांगा है और चेतावनी दी है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर विभागीय कार्रवाई, जुर्माना और जरूरत पड़ने पर कानूनी सजा तक हो सकती है।
छत्तीसगढ़
खूनी संघर्ष : भाई को बचाने आए कॉलेज छात्र की गला रेतकर हत्या, थाने का घेराव
बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में 22 वर्षीय छात्र अभिषेक यादव की हत्या कर दी गई, जब वह अपने छोटे भाई को कुछ युवकों से हो रहे विवाद में बचाने गया था। 5–6 बदमाशों ने उस पर हमला किया और धारदार हथियार से गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़
गौमांस की तस्करी : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर सूटकेस में महिलाएं ले जा रही थी गौमांस, हुए गिरफ्तार
बिलासपुर के तोरवा थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो रायपुर से ट्रेन के जरिए 10 किलो से अधिक गौमांस की तस्करी कर रही थीं। पुलिस को इस संबंध में पहले ही मुखबिर से सूचना मिल गई थी।
छत्तीसगढ़
आधी रात का पुलिस एक्शन : खैरागढ़ में कॉम्बिंग गश्त से बदमाशों में खौफ, फरार वारंटी गिरफ्तार
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पुलिस ने देर रात विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर शहर के संवेदनशील इलाकों में सघन जांच की। इस दौरान लंबे समय से फरार दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें विजय यादव शामिल है। पुलिस ने बैंकों, एटीएम, ढाबों और लॉज की भी जांच की, साथ ही देर रात बेवजह घूमने वाले युवकों को हिरासत में लेकर चेतावनी दी। अभियान का उद्देश्य अपराधियों में डर और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना रहा।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : आरक्षित वन में अवैध कब्जा और पेड़ों की कटाई पर सख्त कार्रवाई, 52 लोग जेल भेजे गए
वनमंडल महासमुंद के बागबहरा क्षेत्र में तमोरा बीट के अंतर्गत आरक्षित वन भूमि पर हुए बड़े पैमाने के अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की। लगभग 94 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जा कर पेड़ों की कटाई, भूमि की जुताई और वन सीमा चिन्हों को नुकसान पहुँचाने के आरोप में 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों पर वन अधिनियम और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
छत्तीसगढ़
सक्ती वेदांता प्लांट हादसा : चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 पर FIR, 20 मजदूरों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई
सक्ती के वेदांता पावर प्लांट हादसे में 20 मजदूरों की मौत के बाद चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। जांच में मशीनों के रखरखाव में लापरवाही सामने आई है, जबकि कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है।
छत्तीसगढ़
खारंग नदी हादसे के बाद प्रशासन सख्त : अवैध रेत उत्खनन पर शिकंजा, ट्रैक्टर मालिक पर FIR
खारंग नदी में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जांच में रेत उत्खनन की आशंका सामने आई है। ट्रैक्टर मालिक पर FIR दर्ज कर अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़
जिले में 31,981 टन उर्वरक उपलब्ध, किसानों को समय पर परमिट लेने की अपील
जिले में खरीफ 2026 के लिए कुल 31,981 टन उर्वरक सहकारी समितियों और निजी विक्रय केंद्रों में उपलब्ध कराया गया है। इसमें यूरिया, डीएपी, एसएसपी, पोटाश और एनपीके शामिल हैं।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई: खनिज विभाग ने आरंग में चलाया छापेमारी अभियान, अवैध खदानें सील
आरंग विधानसभा क्षेत्र, मंदिर हसौद में खनिज विभाग ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव के नेतृत्व में टीम ने दो चूना पत्थर खदानों को सील किया और अवैध परिवहन में लगे 7 हाइवा वाहन जब्त किए।
छत्तीसगढ़
पुलिस का सख्त अभियान: अवैध शराब और जुआ पर बड़ी कार्रवाई
राजनांदगांव पुलिस ने सट्टा और अवैध शराब बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
छत्तीसगढ़
अवैध शराब सप्लाई का खुलासा: कुम्हारी डिस्टिलरी से चल रहा था खेल, 3 गाड़ियां सीज
आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज से अवैध “पार्ट-बी” शराब की सप्लाई में इस्तेमाल तीन वाहन जब्त किए। जांच में पता चला कि डिस्टलरी मालिक अपने भरोसेमंद लोगों के जरिए वाहनों का बार-बार इस्तेमाल कर शराब सीधे चुनिंदा सरकारी दुकानों तक पहुंचा रहे थे। इससे पहले अन्य डिस्टलरियों से कुल 16 वाहन जब्त किए जा चुके हैं। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत जांचाधीन है।