"युवा" के लिए 1118 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
आकर्षण और गुरुत्व : महासमुंद में ‘खुशियों के पांच दिन’ का चौथा दिन बना प्रेरणा का स्रोत
शहर में आयोजित ‘खुशियों के पांच दिन’ कार्यक्रम का चौथा दिन ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक सोच के अद्भुत संगम के रूप में सामने आया। पूरे आयोजन स्थल पर एक अलग ही सकारात्मक वातावरण महसूस किया गया, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने न केवल कार्यक्रम का आनंद लिया, बल्कि जीवन को नई दिशा देने वाले विचार भी आत्मसात किए।
छत्तीसगढ़
भाजयुमो की मशाल रैली: नारी वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन
महासमुंद में भाजयुमो ने नारी वंदन अधिनियम के समर्थन में लोहिया चौक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक तक मशाल रैली निकाली। रैली के दौरान विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की गई। अंत में राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया।
खेल
IPL 2026 : अभिषेक शर्मा का ‘तूफान’, 135 रन से मचा हड़कंप, रिकॉर्ड्स की दुनिया में नया बादशाह!
अभिषेक शर्मा ने IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक उभरता खिलाड़ी नहीं, बल्कि टी20 क्रिकेट का नया चेहरा हैं। रिकॉर्ड्स टूट रहे हैं, नए कीर्तिमान बन रहे हैं और इस कहानी का हीरो सिर्फ एक है: अभिषेक शर्मा।
खेल
महासमुंद के खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा, 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लक्की और सुकदेव करेंगे प्रतिनिधित्व
महासमुंद जिले के खिलाड़ी लक्की यादव और सुकदेव 25–28 अप्रैल 2026 को बेंगलुरु में आयोजित 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भाग लेंगे। लक्की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं और World Para Athletics के मापदंडों के अनुसार योग्य हैं, जबकि सुकदेव जूनियर एशियन यूथ पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता हैं। इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए चयन किया जाएगा।
धर्म
दर्राभांठा में कोलता समाज आंचलिक सभा का भव्य सम्मान समारोह, रथ यात्रा सहयोग हेतु ग्रामीणों का हुआ सम्मान
कोलता समाज आंचलिक सभा सरायपाली द्वारा ग्राम दर्राभांठा में श्री रणेश्वर बाबा और मां रामचंडी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा रथ यात्रा में ग्रामीणों के सहयोग के लिए सम्मान समारोह सह चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों को तैलचित्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा समाजिक एकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में 66 खंडी लाई और 125 किलो गुड़ से बने विशाल जुगार में 41 परिवारों की भागीदारी की सराहना की गई।
देश
प्रशासनिक फेरबदल : यूपी के 40 IAS अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के डीएम बदले गए
उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए और 15 जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया। कई अहम विभागों जैसे परिवहन और ऊर्जा में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए। परिवहन आयुक्त और UPPCL के MD सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गईं। साथ ही, कई युवा अधिकारियों को पहली बार जिलों की कमान सौंपी गई। इस बदलाव को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और संभावित चुनावी तैयारियों के संदर्भ में देखा जा रहा है।
छत्तीसगढ़
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार : 4 घंटे में समुद्र तक, बदलेगी विकास की तस्वीर
रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-130 CD) बस्तर के लिए विकास की नई राह खोलने जा रहा है। इस 6-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से जगदलपुर से विशाखापट्टनम की दूरी घटकर मात्र 3.5 से 4 घंटे रह जाएगी। इससे बस्तर सीधे समुद्री बंदरगाह और वैश्विक व्यापार नेटवर्क से जुड़ जाएगा। परियोजना के जरिए परिवहन लागत में कमी आएगी और बस्तर की कॉफी, इमली, महुआ उत्पाद व ढोकरा शिल्प जैसे स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर दाम मिलेंगे।
छत्तीसगढ़
मंत्री देवांगन ने कहा : गोपालपुर औद्योगिक क्षेत्र से कोरबा के विकास को मिलेगी नई दिशा, निवेश और रोजगार के बढ़ेंगे अवसर बढ़ेंगे
गोपालपुर में नवीन औद्योगिक क्षेत्र के अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन केवल एक परियोजना की शुरुआत नहीं, बल्कि कोरबा के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। कोरबा के लिए गर्व की बात है, वर्ष 1980 के बाद आज जिले में नवीन औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। लगभग 10.900 हेक्टेयर (27 एकड़) भूमि पर 10.59 करोड़ की लागत से विकसित होने वाला यह औद्योगिक क्षेत्र कोरबा जिले के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा।
छत्तीसगढ़
पांडुका में खुली नई सहकारी समिति, 5 गांवों के 832 किसानों को मिलेगा सीधा फायदा
पांडुका में नई सहकारी समिति शुरू होने से 5 गांवों के 832 किसानों को राहत मिलेगी। अब कृषि से जुड़ी सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध होंगी, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होगी।
कीर्तिमान अतिथि
सियासी चिंतन : सत्ता की होड़ में सिमटती राजनीति और मूल मुद्दों से भटकता जनहित...स्वस्थ समाज के लिए शुभ संकेत नहीं
यदि राजनीति को पुनः जनसेवा का माध्यम बनाना है, तो सभी पक्षों जैसे राजनीतिक दलों, नेताओं, मीडिया और नागरिकों को मिलकर प्रयास करना होगा। अन्यथा, लोकतंत्र केवल चुनावी प्रक्रिया तक सीमित होकर रह जाएगा, जो किसी भी स्वस्थ समाज के लिए शुभ संकेत नहीं है
छत्तीसगढ़
अमेरी अकबरी में एलपीजी फ्री ट्रेड योजना शिविर: सैकड़ों परिवारों को मिली धुएं से मुक्ति और नई शुरुआत
अमेरी अकबरी में आयोजित फ्री ट्रेड एलपीजी योजना के विशेष शिविर ने सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया। इस पहल के तहत उन लोगों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए जो अब तक लकड़ी और कोयले जैसे पारंपरिक ईंधन पर निर्भर थे। इससे रसोई में धुएं की समस्या से राहत मिली और महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद बढ़ी। इस योजना की खास बात यह रही कि प्रवासी मजदूरों को बिना स्थायी एड्रेस प्रूफ के भी गैस कनेक्शन दिया गया। साथ ही 5 किलो के छोटे सिलेंडर की सुविधा ने छात्रों, मजदूरों और छोटे परिवारों के लिए एलपीजी उपयोग को आसान और सुलभ बना दिया। कुल मिलाकर यह शिविर लोगों के लिए स्वच्छ ईंधन और बेहतर जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
छत्तीसगढ़
वरिष्ठ नागरिकों के लिए अत्याधुनिक डे-केयर केंद्र ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अत्याधुनिक डे-केयर केंद्र ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्गों के साथ संवाद किया, कैरम खेला और उन्हें फूड बास्केट, शॉल, श्रीफल व धार्मिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया।