"एशियन गेम्स 2026" के लिए 27 परिणाम मिले
क्रिकेट
India vs Pakistan Final: पाकिस्तान को हराकर भारत ने रचा कमाल, एशियन गेम्स 2026 में जीता गोल्ड मेडल
India vs Pakistan Final: Asian Games 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 192/6 रन ही बना सकी। अभिषेक शर्मा ने 61 और तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रन की शानदार पारी खेली।
क्रिकेट
Irani Cup Final: मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, रेस्ट ऑफ इंडिया ने जीता ईरानी कप
Irani Cup Final: रेस्ट ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। स्मरण रविचंद्रन के 135 रन और मुकेश कुमार के 6 विकेट टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे।
खेल
Asian Games 2026: भारत का शानदार अंत, 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा भारत
Asian Games 2026: भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 85 पदक जीते। 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज के साथ भारत मेडल टेबल में चौथे स्थान पर रहा।
खेल
Asian Games 2026: 44 साल का इंतजार खत्म, भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता एशियन गेम्स गोल्ड
Asian Games 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ टीम ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।
खेल
Asian Games 2026: भारतीय तीरंदाज कुमकुम मोहोड ने रचा इतिहास, कोरियाई खिलाड़ी को हराकर जीता स्वर्ण
Asian Games 2026: भारतीय तीरंदाज कुमकुम मोहोड ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व फाइनल में कोरिया की ओ येजिन को शूट-ऑफ के बाद 6-5 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वह एशियन गेम्स के इतिहास में इस स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला तीरंदाज बनीं।
खेल
Asian Games 2026: तीरंदाजी में भारत का सुनहरा इतिहास, महिला रिकर्व टीम ने पहली बार जीता गोल्ड
Asian Games 2026: में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने इतिहास रच दिया। भारत ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-2 से हराकर महिला टीम स्पर्धा में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता।
खेल
Asian Games: भारत ने एक दिन में जीते कई गोल्ड, तीरंदाजी और शूटिंग में शानदार प्रदर्शन
Asian Games 2026: भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीरंदाजी और शूटिंग में कई गोल्ड मेडल अपने नाम किए। साहिल जाधव, चिकिथा तनिपर्थी, नीरू धांडा और कीनन चेनाई जैसे खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत के पदक अभियान को मजबूत किया।
क्रिकेट
ICC Womens T20 Rankings: श्री चरणी बनीं दुनिया की नंबर-1 टी20 गेंदबाज, तोड़ा मेगन शूट का रिकॉर्ड
ICC Womens T20 Rankings: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्पिनर श्री चरणी ने आईसीसी विमेंस टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। 817 रेटिंग पॉइंट्स के साथ वह दुनिया की नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट का 806 रेटिंग पॉइंट्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
खेल
Asian Games 2026: भारत को मिला छठा गोल्ड, महिला 4x400 रिले टीम ने रचा इतिहास
Asian Games 2026: भारत ने महिला 4x400 मीटर रिले रेस में गोल्ड मेडल जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। किरण, मचेतिरा पूवम्मा, प्राची और विथ्या रामराज की टीम ने 3:29.69 मिनट के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। विथ्या रामराज ने आखिरी लेग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारत ने एथलेटिक्स में अपना पहला और एकमात्र गोल्ड मेडल जीता।
क्रिकेट
Asian Games Cricket 2026: बारिश के बाद तय हुआ सेमीफाइनल लाइनअप, भारत और पाकिस्तान को मिला बड़ा फायदा
Asian Games Cricket 2026: मेंस क्रिकेट इवेंट में बारिश के कारण सभी क्वार्टर फाइनल मुकाबले रद्द हो गए, जिसके बाद आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। 1 अक्टूबर को भारत का मुकाबला श्रीलंका से और पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होगा। अगर सेमीफाइनल मैच भी बारिश की वजह से रद्द होते हैं, तो बेहतर रैंकिंग वाली टीमें फाइनल में पहुंचेंगी।
क्रिकेट
Asian Games Cricket: भारत-श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबले की तारीख तय
Asian Games Cricket: श्रीलंका और नेपाल के बीच क्वार्टर फाइनल मैच रद्द होने के बाद बेहतर रैंकिंग के आधार पर श्रीलंका को सेमीफाइनल में जगह मिल गई है। अब भारतीय टीम का सामना 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल में श्रीलंका से होगा। भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।
राज्य सरकार
Asian Games 2026: छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का सम्मान, मुख्यमंत्री साय ने की 51 लाख की घोषणा
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। संजू देवी कोरबा जिले की रहने वाली हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।