"नगर पालिका क्षेत्र" के लिए 12 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
Fire Safety Issues: नगर की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, ढाई महीने से बंद पड़ी इकलौती फायर ब्रिगेड
Fire Safety Issues: गोबरा नवापारा नगर पालिका की इकलौती फायर ब्रिगेड पिछले ढाई महीने से खराब पड़ी है। जरूरी पार्ट्स नहीं मिलने के कारण मरम्मत में देरी हो रही है।
महासमुंद
Mahasamund News: जलापूर्ति व्यवस्था पर चोरी की मार, नगर पालिका सख्त
Mahasamund News: नगर पालिका क्षेत्र में 9 अलग-अलग स्थानों पर जलापूर्ति से संबंधित सामग्री चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा ने थाना प्रभारी को पत्र लिखकर प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू और जल प्रभारी दुर्गेश कुंजेकार ने सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और नागरिकों की सतर्कता पर जोर दिया है।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: नारायणपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन का शुभारंभ
Seva Sankalp Abhiyan: महिला एवं बाल विकास विभाग के सेवा संकल्प अभियान के तहत नारायणपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों से संवाद, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, शिशुओं का अन्नप्राशन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।
महासमुंद
Chhattisgarh Development Projects: 178 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात, डिप्टी CM अरुण साव ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन
Chhattisgarh Development Projects: सरायपाली में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 178 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें अमृत मिशन 2.0, पेयजल योजना, सामुदायिक भवन और अन्य अधोसंरचना कार्य शामिल हैं।
महासमुंद
Bagbahara News: बागबाहरा में भालू की दहशत, भानपुर में नगर पालिका से मंदिर और गणेश पंडाल तक पहुंचा
Bagbahara News: नगर पालिका परिसर से निकलकर भानपुर बस्ती में पहुंचा भालू मंगलवार शाम शीतला मंदिर, तुरियानंद आश्रम के शिव मंदिर और गणेश पंडाल में दिखाई दिया। शिव मंदिर में भालू ने दरवाजे का टीन हटाकर अंदर प्रवेश किया और गर्भगृह के ताले को खींचने का प्रयास किया। बाद में गणेश पंडाल में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे बैठ गया। बुधवार सुबह भी भालू बस्ती में दिखाई दिया और बाद में लोदन नाला की ओर चला गया। लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है और वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग की गई है।
राज्य सरकार
कोरबा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 को बढ़ावा, 25 हितग्राहियों को मिले स्वीकृति पत्र
कबीरधाम जिले के कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 25 हितग्राहियों को आवास निर्माण की सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहर के पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन की सुविधा उपलब्ध कराना है।
महासमुंद
कार्रवाई : छुट्टी से लेकर काम के दबाव तक, स्वच्छता दीदियों ने प्रभारी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
नगरपालिका की स्वच्छता दीदियों ने मिशन क्लीन सिटी प्रभारी नवशाद बक्श पर अभद्र व्यवहार, अतिरिक्त काम कराने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिलाओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए प्रभारी को हटाने की मांग की है। वहीं, नगरपालिका सीएमओ ने आरोपों को निराधार बताते हुए नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।
महासमुंद
आंदोलन : कोटवारों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, नियमितीकरण समेत पांच प्रमुख मांगें उठाईं
महासमुंद तहसील कोटवार संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपकर नियमितीकरण, राजस्व विभाग में संविलियन, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित कई लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की है। संघ ने नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और कोटवारों को बेहतर सेवा सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई।
महासमुंद
गड्ढों में गुम हुआ विकास : 40 साल पुरानी सड़क की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीण बोले— अब सड़क नहीं तो आंदोलन तय
बागबाहरा नगर पालिका क्षेत्र से गुजरने वाली लोक निर्माण विभाग (PWD) की लगभग 40 साल पुरानी सड़क, जो NH-353 को पिथौरा से जोड़ती है, गंभीर बदहाली का शिकार हो चुकी है। सोनदादर, लालपुर, आमगांव, लमकेनी और तिलाईदादर जैसे गांवों को जोड़ने वाला यह मार्ग अब बड़े-बड़े गड्ढों, मिट्टी कटाव, ध्वस्त किनारों और झाड़ियों से भरा हुआ है। सड़क के कई हिस्सों में 4–5 फीट तक गहरे खड्डे बन चुके हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
राज्य सरकार
बड़ी सौगात : राहत शिविर, पेयजल व रैन बसेरा सहित कई परियोजनाओं की शुरुआत
छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बलौदाबाजार नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की बड़ी सौगात देते हुए लगभग 3 करोड़ 35 लाख रुपये लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने 12.32 लाख रुपये की लागत से दिव्यांगजनों के लिए नवनिर्मित आधुनिक रैन बसेरे का लोकार्पण भी किया, जिससे सामाजिक सुविधाओं को मजबूती मिली है
रायपुर
ऑन द स्पॉट एक्शन : तिल्दा-नेवरा में बिफरे मंत्री और सांसद, किसान को परेशान करने पर पटवारी 1 घंटे में सस्पेंड
तिल्दा-नेवरा में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ समाधान शिविर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने एक किसान की शिकायत पर सख्त कार्रवाई करते हुए दोषी पटवारी को एक घंटे के भीतर निलंबित करने के निर्देश दिए। किसान को अपनी जमीन के रिकॉर्ड सुधारने के लिए लंबे समय से दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
छत्तीसगढ़
हाल ए नगर सरकार : सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी के साथ पसरी है पालिका प्रशासन की उपेक्षा
महासमुंद में नगर पालिका द्वारा बनाए गए सार्वजनिक शौचालय और मूत्रालय अब बदहाल स्थिति में हैं, इन शौचालयों की सफाई की स्थिति बेहद खराब है, कई जगहों पर दरवाजे टूटे हैं और पानी की कमी है, जिससे गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। महिलाओं और बच्चों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से असुरक्षित बन गई है। इसके अलावा, असामाजिक गतिविधियों का खतरा बढ़ रहा है क्योंकि कई स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था नहीं है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि उन्होंने प्रशासन से कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुधार नहीं हुआ। प्रशासन से उम्मीद है कि वह शीघ्र इन समस्याओं का समाधान करेगा और शौचालयों की मरम्मत, सफाई और सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।